Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए, फॉर्म जारी, अधिसूचना की तैयारी

कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में शामिल मुद्दा

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान राशि देने की गारंटी को पूरा करने के लिए सुक्खू सरकार ने कवायद तेज कर दी है।

बुधवार यानी आज कांगड़ा के नगरोटा बगवां में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का फॉर्म जारी कर दिया है।

सुक्खू बोले- वीरभद्र सिंह ने की थी पोर्टफोलियो देने की पेशकश, पर मैंने नहीं लिया

वहीं, वीरवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में योजना को पूरे हिमाचल में लागू करने को लेकर मंजूरी के साथ बजट का भी प्रावधान सरकार करने जा रही है। इसके बाद नोटिफिकेशन भी जारी कर दी जाएगी‌।

बता दें कि प्रदेश सरकार 18 साल से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देगी।

हिमाचल : जूनियर क्लर्क के 232 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस माह परीक्षा प्रस्तावित

इसके प्रथम चरण की शुरुआत लाहौल स्पीति जिला से कर दी गई है। 18 से 60 साल तक महिलाओं को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके लिए उक्त फॉर्म भरा जाएगा‌।

वहीं, 60 साल से ऊपर पहले से किसी पेंशन योजना में शामिल महिलाओं की सम्मान राशि बढ़ाकर 1500 रुपए की जाएगी। इस योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। सालाना 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

हिमाचल : State Eligibility Test को लेकर बड़ी अपडेट, परीक्षा स्थगित

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी
चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल में महिलाओं को 1500, मुख्यमंत्री ने सम्मान निधि का फार्म किया जारी

बोले-कल कैबिनेट बैठक में अधिसूचना होगी जारी
बनखंडी/नगरोटा बगवां। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का फार्म जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 18 साल से अधिक आयु की सभी पात्र बच्चियों व महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देगी। इसके लिए यह फार्म भरा जाएगा। वीरवार को कैबिनेट की बैठक में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
सुक्खू बोले- वीरभद्र सिंह ने की थी पोर्टफोलियो देने की पेशकश, पर मैंने नहीं लिया
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के अपने दौरे में देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में जरूरी बदलाव किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी सरकार है। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जलशक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500, पुलिस में 1231, वन विभाग में 2061 तथा खनन विभाग में करीब 100 भर्तियां की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार में मदद की जा रही है। युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निशान पर जीते 6 विधायकों ने पार्टी से दगाबाजी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विधायकों को उनसे व्यक्तिगत विरोध हो सकता था, लेकिन पार्टी से विरोध नहीं होना चाहिए था।
ये विधायक बजट सेशन से हैलीकॉप्टर से उड़े और तब से पंचकूला में आराम फरमा रहे हैं।
उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह सोच से परे है कि पार्टी के खिलाफ जाने वालों में एक विधायक ऐसे भी थे, जिन्हे पार्टी ने पूर्व में मंत्री तक बनाया था, उनके पिता पूर्व में मंत्री और पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को मंत्री परिषद में जगह देना संभव नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद दो दशक से विधायक हैं और जनता के आशीर्वाद से अब मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका मिला है।
मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में स्टार्टअप इंक्यूबेशन सेंटर खोलने, बहुउद्देशीय मॉडल खेल परिसर बनाने, एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने नगरोटा बगवां तथा आसपास के क्षेत्र के लिए मल निकासी योजना की घोषणा की।
कुल्लू : तूफान में भटका पैराग्लाइडर, कर्नाटक की महिला पर्यटक पेड़ पर लटकी
मुख्यमंत्री ने 80 मीटर स्पैन के बड़ोह बाथू पुल के निर्माण को स्वीकृति दी। उन्होंने नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना की घोषणा की। उन्होंने चामुंडा से वृंदावन के लिए एचआरटीसी की एसी बस चलाने की घोषणा भी की।
ये हुए उद्घाटन शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविदंर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के अपने दौरे में देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 356.02 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी।
उन्होंने देहरा के बनखंडी में 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जियोलॉजिकल पार्क की आधारशिला रखी।  इसके बाद माता बगलामुखी मंदिर बनखंडी की पार्किंग में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने देहरा विस में 6.02 करोड़ रुपये की दो सड़कों नैहरन पुखर से बाड़ा वाया भ्रूण तथा चिंतपुर्णी से बरवाड़ा के कार्य का शिलान्यास किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में नगरोटा बगवां तथा पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 427 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास किए।
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी
चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

लेह बॉर्डर में तैनात था जवान

नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विस क्षेत्र के लिल्ली गांव के जवान हैप्पी सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

 

 

शहीद जवान की पार्थिव देह तीन दिन बाद घर पहुंची जिसे देखकर मां-बाप और बहन खुद को संभाल नहीं पाए। छोटी बहन ने हैप्पी की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस मंजर को देख हर किसी की आंखों में आंसू छलक आए। नम आंखों से सैकड़ों ने जवान को अंतिम विदाई दी।

हिमाचल बजट सत्र : JBT बैचवाइज भर्ती नियुक्ति को लेकर अपडेट, पढ़ें खबर

 

 

गुरुवार को जवान हैप्पी सिंह (25) की पार्थिव देह नगरोटा बगवां से लिल्ली ले जाई जा रही थी तो बड़ोह चौक पर सैकड़ों लोग जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद पार्थिव देह को घर ले जाया जहां पूरा गांव शहीद जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

मां और बहन हैप्पी को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हो गईं। लोगों ने किसी तरह दोनों को संभाला। इसके बाद पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

 

 

बता दें कि लिल्ली गांव निवासी हैप्पी करीब चार साल से सेना में भर्ती हुए थे। हैप्पी, मार्च 2020 में सेना में भर्ती होकर 26 पंजाब में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह लेह बॉर्डर में तैनात थे।

पिछले हफ्ते हैप्पी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते जवान हैप्पी की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

 

सरहद पर दुश्मनों से जंग लड़ने वाला जांबाज तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा, लेकिन सोमवार 19 फरवरी को हैप्पी ने अंतिम सांस ली। जवान हैप्पी के दुखद निधन से पिता विनीत कुमार व माता शम्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

विनीत कुमार गांव में एक सब्जी की दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। हैप्पी माता-पिता के इकलौता बेटे थे। हैप्पी की एक छोटी बहन काजल है। हैप्पी की अभी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की बेटे के सिर पर सेहरा बांधे देखने की हसरत अधूरी रह गई।

 

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

बजट सत्र : सिरमौर के हाब्बन से चूड़धार तक बनेगा रोप-वे, हरी झंडी का इंतजार 

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

बजट सत्र : बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी
SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

दुनिया को अलविदा कह गया देश सेवा में जुटा कांगड़ा का जवान हैप्पी,  सीएम ने जताया दुख

नगरोटा बगवां के लिल्ली के थे रहने वाले
नगरोटा बगवां। देश सेवा में जुटा कांगड़ा जिला का एक और जवान दुनिया को अलविदा कह गया। नगरोटा बगवां के लिल्ली गांव के हैप्पी (25) लेह बॉर्डर पर तैनात थे। सोमवार को जवान हैप्पी ने अंतिम सांस ली।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवान हैप्पी के निधन पर शोक जताया है।
हिमाचल : शराब के पैसे से बहेगी दूध की गंगा, 90 करोड़ रुपए से अधिक हो चुके हैं इकट्ठे
उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि वीरभूमि कांगड़ा के नगरोटा बगवां के रहने वाले भारतीय सेना के वीर जवान हैप्पी सिंह की देश सेवा के दौरान ग्लेशियर में मृत्यु की दुखद खबर मिली।
शूरवीर हैप्पी सिंह जी को नमन। देश सदैव उनके व उनके परिवार के प्रति ऋणी रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर हैप्पी सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस मुश्किल क्षणों में संबल प्रदान करें।
बता दें कि लिल्ली गांव निवासी हैप्पी करीब चार साल से सेना में भर्ती हुए थे। हैप्पी, मार्च 2020 में सेना में भर्ती होकर 26 पंजाब में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह लेह बॉर्डर में तैनात थे।
चार दिन पहले हैप्पी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन हैमरेज के चलते जवान हैप्पी की तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
सरहद पर दुश्मनों से जंग लड़ने वाला जाबांज तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा, लेकिन सोमवार 19 फरवरी को हैप्पी ने अंतिम सांस ली।
जवान हैप्पी के दुखद निधन से पिता विनीत व माता शम्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वह माता-पिता के इकलौता बेटे थे। हैप्पी की अभी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की बेटे के सिर पर सेहरा बंधे देखने की हसरत अधूरी रह गई। जवान हैप्पी की एक छोटी बहन काजल है।
10 माह में 9 करोड़ से अधिक बोतल शराब गटक गए हिमाचली-मिल्क सेस से अच्छी कमाई

 

SMC शिक्षकों की दो टूक, नियमित करने का करो ऐलान, तभी स्कूलों का करेंगे रुख

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

ऊना : नियमित आधार पर भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पद 

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

मौसम अलर्ट : डीसी कांगड़ा ने जारी की एडवाइजरी, इन नंबर पर करें संपर्क

हिमाचल बजट : शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल बजट : SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

हिमाचल बजट : कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट

हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी का अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल बजट : पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ी, डाइट मनी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

हिमाचल बजट : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका
हिमाचल बजट : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नगरोटा बगवां : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 58 व होटल प्रबंधन में 86 अभ्यर्थी सिलेक्ट

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

नगरोटा बगवां में रोजगार मेला : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के लिए होंगे साक्षात्कार

29 और 30 जनवरी को पहुंचें इच्छुक युवा

नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के आईपीएच के विश्राम गृह में 29 तथा 30 जनवरी को नगरोटा विस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

इसमें दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही होटल प्रबंधन में शैफ, कैटरिंग, हाउस कीपर, सर्विस स्टाफ के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

यह जानकारी पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने दी है। आरएस बाली ने कहा कि अब विदेशों में भी नगरोटा के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत दुबई की कुछ कंपनियों के साथ हिमाचल सरकार ने करार किया है।

आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले रोजगार संघर्ष यात्रा भी नगरोटा बगवां से ही आरंभ की गई थी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

 

उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में विकास पुरुष स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर जुलाई माह में पहला दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया था।

Breaking हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला

 

इसमें आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 670 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया गया। दूसरे दिन रोजगार मेले में 450 युवाओं का चयन किया था।

रोजगार मेले के समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली तथा सरकार के अथक प्रयासों से दुबई की कंपनियों के साथ रोजगार के लिए करार किया गया है।

उसी के आधार पर 29 तथा 30 जनवरी को नगरोटा बगवां में दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।

हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा : अयोध्या को 6, हरिद्वार को चलेंगी 50 बसें

 

इंटरव्यू में 24 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं, 12वीं पास होना जरूरी है। न्यूनतम ऊंचाई पांच फुट सात इंच तथा वजन 60 किलो होना चाहिए।

इसके लिए सैलरी 50 हजार से लेकर 70 हजार प्रतिमाह होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन बिलासपुर तथा 15 दिन वाराणसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट के तहत वीजा तथा हवाई टिकट भी सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इसके साथ ही होटल प्रबंधन में भी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

धर्मशाला मंडल वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट के लिए स्थान तय-डिटेल में जानें

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

 

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले
Categories
Kangra PHOTO GALLERY

जिला युवा उत्सव : देहरा ब्लॉक लोक नृत्य में रहा अव्वल

धर्मशाला। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता में आर्यन कटोच ने पहला, नीतीश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। कहानी लेखन में मृदुल ने पहला, आर्यन कटोच ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह से पोस्टर मेकिंग में महक पठानिया ने पहले सिकंदर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया फोटोग्राफी में नितिन कुमार ने पहला, ऋतिक राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में देहरा ने पहला, नगरोटा बगवां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शिमला : भाई की जगह पर रिक्रूटमेंट परीक्षा देने बैठा युवक, फिंगर प्रिंट ने फंसाया

 

एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में देहरा ने पहला, नगरोटा बगवां ब्लॉक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक गीत प्रतियोगिता में देहरा ने पहले नगरोटा बगवां ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में देहरा ने पहला और धर्मशाला ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

शिमला : शिवपुरी कब्रिस्तान में मिला युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज

विजेताओं को मुख्यातिथि सेवानिवृत प्रिंसिपल राजकुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक सन्नी कुमार ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेताओं को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय उत्सव के लिए चयनित किया गया है।

ज्वालामुखी : सपड़ी में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

 

उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल के रूप में सुर सागर संगीत ज्वाली के निदेशक राम सिंह, डॉ सतीश ठाकुर, वीना कटोच, नीलम सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य शामिल रहीं। इस अवसर पर इस अवसर विभिन्न खंडों के खंड स्तरीय युवा स्वयंसेवी विशेष रूप से मौजूद रहे।

शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू, पहले सेशन में दिखा स्केटर्स का उत्साह

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र कल से : गूंजेंगे आउटसोर्स, पौंग बांध विस्थापितों आदि के मुद्दे

पौंग बांध विस्थापितों को झटका : धर्मशाला-अनूपगढ़ बस रूट में कटौती, गंगानगर तक दौड़ेगी

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद : पुलिस प्रशासन तैयार, 400 जवान होंगे तैनात

शिमला में कल से शुरू होगा आइस स्केटिंग का रोमांच, सफल रहा ट्रायल

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : हत्या का मामला दर्ज, विजय के साथ पहले भी हुआ था आरोपी का झगड़ा

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

हिमाचल : लीची, अमरूद और अनार के नुकसान की नो टेंशन-सरकार ने किया कुछ ऐसा
नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 
हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नगरोटा बगवां के मेधावी व गरीब बच्चों की एक साल की फीस देंगे आरएस बाली

मस्सल स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत

नगरोटा बगवां। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बच्चों को उज्जवल भविष्य देना सरकार की प्राथमिकता है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जो बच्चे अंत्योदय में आते हैं या कच्चे घरों में रहते हैं तथा जो दसवीं व बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाएंगे उनकी एक वर्ष की फीस वह स्वयं वहन करेंगे।

आरएस बाली ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मस्सल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बाली ने कहा कि बच्चों के हाथ में ही हमारे प्रदेश और समाज का भविष्य है।

हिमाचल कैबिनेट : पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को लेकर बड़ा फैसला, इन पोस्ट पर भर्ती को मंजूरी

 

मेधावी बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहन मिले और गरीब परिवारों के बच्चे पैसों के अभाव में पढ़ाई न छोड़ें इसके लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

बाली ने वार्षिक उत्सव में शिरकत करते हुए स्कूल में बच्चों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने पाठशाला के लिए 6 कमरे और एक शौचालय बनाने के लिए प्रथम चरण में 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : कांगड़ा के बनखंडी में चिड़ियाघर को लेकर लिया यह फैसला-जानें

 

 

उन्होंने कहा कि इस कार्य का अनुमानित खर्च करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपए आएगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने इसके अलावा पाठशाला के लिए विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए सात लाख रुपए देने की घोषणा की।

शिक्षा का हब बनेगा नगरोटा बगवां

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने संबोधन के दौरान कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के बच्चों को घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगवां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।

मंडी : शमशी की 52 बीटों में रखे जाएंगे वन मित्र, जल्द करें आवेदन

 

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने परीक्षाओं, विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

स्कूल के छात्रों ने उनके समक्ष अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना और उनका निवारण किया।

कार्यक्रम में निदेशक इंजीनियरिंग कॉलेज बंसल, एसडीएम मुनीश शर्मा, प्रधानाचार्य मोनिका, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, जिला परिषद चंचला देवी आदि उपस्थित रहे।

 

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

 

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा

भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हमीरपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेंगे देसी घी और रागी के लड्डू, वितरण शुरू 

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

भारती सिंह ने भी गाया, “मेले बाबू ने थाना थाया”, पहले उड़ा मजाक अब फेमस हुआ किन्नौरी गाना
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC Bus व बस स्टैंड के फोटो और वीडियो भेजने की प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ी अपडेट
नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 
हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

बड़ोह मामला : पूर्व सैनिक से खुद ही चली गोली, पहले हाथ, फिर छाती पर लगे छर्रे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बड़ोह। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत पड़ती पुलिस चौकी बड़ोह के अंतर्गत जंगल में पूर्व सैनिक का शव मिलने के मामले में साफ हो गया है कि प्रेम कुमार से खुद ही ट्रिगर दब गया और यह हादसा हुआ है। पूर्व सैनिक के हाथ में भी छर्रे लगने की बात सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि अचानक बंदूक चलने पर पहले हाथ में छर्रे लगे और फिर छाती में लगे, जिससे पूर्व सैनिक प्रेम कुमार की मौत हो गई।

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

बता दें कि पुलिस चौकी बड़ोह के तहत पड़ते जंदराह क्षेत्र के पूर्व सैनिक प्रेम कुमार (45) वीरवार को जंगल से पत्तल के लिए पत्ते लाने की बात कहकर घर से गए थे। वीरवार को भी वह घर नहीं पहुंचे तो शुक्रवार सुबह प्रेम कुमार की पत्नी नीलम कुमारी ने पुलिस चौकी बड़ोह में मामले में सूचना दी। मामले की सूचना के बाद डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, नगरोटा बगवां थाने के एसएचओ रमेश ठाकुर और बड़ोह पुलिस चौकी की टीम प्रेम कुमार की तलाश में जुट गई।

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

दोपहर को जंदराह के जंगल में प्रेम कुमार का शव बरामद किया गया। शव के साथ बंदूक पड़ी हुई थी। उसके हाथ पर चोट लगी थी और छाती पर छर्रे लगे हुए थे। हाथ पर लगी चोट से थोड़ा असमंजस था कि किसी जानवर के हमले से चोट लगी है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सैनिक प्रेम कुमार के हाथ में भी छर्रे लगे हैं।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खुद गोली चलने के बाद छर्रे पहले हाथ और फिर छाती में लगे। मृतक प्रेम कुमार की एक बेटी और एक बेटा है। बेटा और बेटी अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिक प्रेम कुमार से खुद की गोली चली है। पहले हाथ में लगी चोट को लेकर कुछ असमंजस था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि हाथ में भी छर्रे लगे हैं।

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा

भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हमीरपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेंगे देसी घी और रागी के लड्डू, वितरण शुरू 

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

शिरगुल महाराज की अनुमति के बाद चूड़धार चोटी पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग

भारती सिंह ने भी गाया, “मेले बाबू ने थाना थाया”, पहले उड़ा मजाक अब फेमस हुआ किन्नौरी गाना
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC Bus व बस स्टैंड के फोटो और वीडियो भेजने की प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ी अपडेट
नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 
हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा

मौके पर ऐसे बने हालात की चला दीं चार गोलियां

नगरोटा बगवां। हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन से तहत पड़ती पंचायत जसौर में बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का आरोपी दीपक कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ झगड़े और मारपीट को लेकर तैश में था।

आरोपी बंदूक और गोलियां गाड़ी में ही रखता था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनका इरादा भाई और भाभी को जान से मारने का नहीं था। मौके पर जो हालात बने उनके चलते एक गोली के बाद चार गोलियां बड़े भाई और भाभी पर दाग दीं।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

 

दोनों भाइयों विपन कुमार (मृतक) और दीपक कुमार (आरोपी) के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच संबंध काफी खराब हो चुके थे। वारदात वाले दिन 2 नवंबर 2023 को विपन कुमार अपनी ड्यूटी पर स्कूल में था और आरोपी दीपक कुमार गाड़ी में अपने बेटे के साथ पास ही किसी निजी कार्य से गया था।

वारदात वाले दिन विपन के परिवार और आरोपी के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि बात मारपीट तक पहुंच गई थी।

हिमाचल वन मित्र भर्ती में लागू हो आरक्षण, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट

 

दोनों भाइयों की पत्नियों ने अपने पतियों को फोन कर बुलाया। विपन कुमार स्कूल से मौके पर पहुंचे। आरोपी दीपक कुमार गाड़ी में अपने बेटे के साथ पास ही कहीं पर गए थे वे भी मौके पर पहुंचे। पत्नी और बेटी के साथ झगड़े को लेकर तेश में थे।

आरोपी के अनुसार वह उन्हें जान से मारना नहीं चाहता था, लेकिन मौके पर हालात ऐसे बने की उसने पहले एक गोली चलाई और फिर चार गोलियां अपने बड़े भाई विपन कुमार (54) और भाभी रमा देवी (46) को मार दीं। आरोपी दीपक कुमार ने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई विपन कुमार का माता और पिता के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं था।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

 

अपने भाई और भाभी को गोली मारने के बाद आरोपी रानीताल, वाया लंज, जवाली, नूरपुर होते कांगड़ा बॉर्डर क्रॉस कर दिल्ली फरार हो गया। पीड़ित के घर में बालिग सदस्यों की मौत हो चुकी थी और बच्चियां हीं थीं, ऐसे में नगरोटा बगवां पुलिस को सूचना देरी से मिली।

ऐसे में आरोपी को भागने का समय मिल गया। आरोपी 3 नवंबर को दिल्ली पहुंचा और होटल में रुका। 4 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पार्क कर टिकट लेकर गोवा चला गया। दो दिन गोवा में रुकने के बाद फिर दिल्ली वापस आ गया।

उत्तरकाशी : टनल में खुदाई पूरी, NDRF की टीम मजदूरों तक पहुंची, बाहर निकालने की तैयारी

 

इसी बीच मामले की जांच को डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ कांगड़ा की अगुवाई में गठित एसआईटी ने आरोपी की गाड़ी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रैस कर लिया, उसे रेलवे स्टेशन पर कब्जे में ले लिया। आरोपी जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां गाड़ी नहीं थी। उसने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जैसे ही उसे पुलिस द्वारा गाड़ी कब्जे में लेने की बात पता चली तो वह इसके बाद मथुरा भाग गया।

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड

 

इस दौरान वह जयपुर, अंबाला, नोएडा और चंडीगढ़ भी रहा।आरोपी को पुलिस का इतना डर हो गया था कि कहीं भी पुलिस को देखता था तो भाग जाता था। इस दौरान आरोपी ने अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश भी की।

 

आरोपी ने पत्नी को चिट्ठी भी लिखी और फोन पर संपर्क भी करना चाहा। जब संपर्क नहीं हो पाया तो उसे आशंका हुई कि उनका परिवार मुसीबत में है। परिवार से बात न होने के कारण आरोपी दबाव में था। आरोपी ने एसपी ऑफिस धर्मशाला में सरेंडर कर दिया।

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news