सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जताया शोक
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के आईटीबीपी जवान की अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में जान चली गई है। जवान की 22 नवंबर को शादी हुई थी और 29 दिसंबर को ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था। पर भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। हाथों की मेहंदी उतरने से पहले ही जवान वीरगति को प्राप्त हो गया।
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
बता दें कि नादौन विधानसभा क्षेत्र की जलाड़ी पंचायत के गांव जजोली के दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार तीन साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। शादी के लिए दीपेश नवंबर माह में छुट्टी पर आया था। 22 नवंबर को दीपेश परमार की शादी थी। शादी के बाद 29 दिसंबर को ड्यूटी पर लौटा और ड्यूटी ज्वाइन कर फिर देश सेवा में जुट गया।
वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल
7 जनवरी के दिन दीपेश परमार के परमार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। दीपेश परमार को सेना अस्पताल से जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोनल अस्पताल तेजू रेफर कर दिया। पर उपचार के दौरान दीपेश की मृत्यु हो गई।
हिमाचल : क्या बरसात में ही कोटा खत्म, सर्दी में अब तक 100 फीसदी कम बारिश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आईटीबीपी में तैनात जिला हमीरपुर के जजोली गांव के वीर सपूत दीपेश परमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को प्रदेश के इस वीर सपूत पर गर्व है।
दीपेश परमार की वीरता एवं शौर्य गाथा युगों-युगों तक सभी को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति और अत्यंत दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है।