Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी भाई पुलिस हिरासत में, वारदात के बाद से था फरार

नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस में ताजा अपडेट के मुताबिक आरोपी भाई दीपक पुलिस हिरासत में है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक ने 24 दिन बाद आखिरकार सरेंडर कर दिया है।

डीएसपी अंकित शर्मा ने डबल मर्डर केस के आरोपी के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

 

बता दें कि नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत जसौर भेड़ू टीका में छोटे भाई दीपक कुमार (45) ने अपने बड़े भाई विपिन कुमार (54) और भाभी रमा देवी (46) की गोली मारकर हत्या कर दी। विपिन कुमार जमानाबाद स्कूल में लेक्चरर पद पर कार्यरत थे, जबकि उसकी पत्नी गृहिणी थी।

आरोपी भी स्कूल चलाता है। मामला दो नवंबर (वीरवार) दोपहर दो बजे के बाद का है। इस वक्त दोनों पति-पत्नी (विपन और रमा) दिन में घर पर थे। आरोपी दीपक बंदूक लेकर उनके घर पहुंचा। घर के पिछली तरफ के आंगन में उसने दोनों पर गोली दाग दी।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

 

एक गोली बड़े भाई विपन के सिर पर लगी और दूसरी भाभी के गले में लगी। गोली लगने से दोनों आंगन में गिर गए और दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के समय विपिन की गोद ली दोनों बेटियां घर पर थीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आरोपी की पत्नी और बेटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। डबल मर्डर केस में फरार आरोपी दीपक कुमार की पत्नी मान्या कुमारी व बेटी कविता कुमारी को गिरफ्तार कर कांगड़ा में न्यायाधीश शिवांगी जोशी की अदालत में पेश किया गया था।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 

पूछताछ के दौरान कई खुलासे भी हुए थे जैसे कि हत्याकांड से पहले हुई बहस और झगड़े की पल-पल की जानकारी आरोपी की बेटी अपने पिता को दे रही थी। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ही परिवारों में बहस हुई थी, वहीं हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी, बेटी और अपने पिता को कार में बैठाकर 53 मील में छोड़कर फरार हुआ था।

पुलिस पूछताछ में मां-बेटी ने बताया है कि हत्याकांड से पहले दोनों ही परिवारों में बहस हुई थी। दोनों ही परिवारों में पार्किंग के लिए बनाए गए शेड को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान छोटा भाई, उसकी पत्नी और बेटी एक साथ घर पर पहुंचे थे। छोटा भाई पत्नी और बेटी को वहां छोड़ कर खुद कहीं और चला गया था।

 

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

 

बहस की पूरी जानकारी उसकी बेटी उसे मोबाइल फोन पर दे रही थी। वारदात वाले घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे, लेकिन घटना से कुछ देर पहले उन्हें भी बंद कर दिया गया था। आरोपी छोटा भाई अपने घर से बंदूक निकाल कर लाया था और उसने उससे करीब पांच फायर किए थे, जिनमें से दो भाई और तीन भाभी को लगे थे, जबकि एक गोली बंदूक में ही थी।

आरोपी दीपक की पत्नी मान्या कुमारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक आरोपी के जसौर स्थित पुश्तैनी घर से बरामद की गई है। बंदूक के अंदर जो खोल मिला वह भी उसी कंपनी का पाया गया जो खोल पुलिस ने वारदात वाले दिन घटनास्थल से कब्जे में लिया था। इससे ये स्पष्ट हो गया है कि इसी बंदूक से आरोपी ने गोली चलाई थी।

 

 

27 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें 

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह
मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *