Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग ने एक दिन में दो उपलब्धि कीं हासिल- आप भी जानें

पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर स्थान, होता है वर्ल्ड कप

 

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा के तहत पड़ते बीड़ बिलिंग क्षेत्र के बारे में हर कोई जानता होगा। यह पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर स्थान है। यहां पर पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप भी होता है। पैराग्लाइडिंग के चलते ही बीड़ बिलिंग को नई पहचान मिली है। बीड़ बिलिंग ने शुक्रवार को एक दिन में दो बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। यह क्षेत्र के लोगों के लिए किसी गर्व की बात से कम नहीं है।

एक तो बीड़ बिलिंग को  सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है, वहीं सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर कौन बनेगा करोड़पति में बीड़ बिलिंग को लेकर सवाल पूछा गया है।

ऊना के संजय ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट, 11 जाट रेजिमेंट में देंगे सेवाएं

बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में हिमाचल प्रदेश ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ इको-पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

उधर, शुक्रवार को सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया था कि हिमाचल प्रदेश में बीड़ बिलिंग का ऊंचाई वाला क्षेत्र भारत में किस खेल की राजधानी माना जाता है। इसका उत्तर पैराग्लाइडिंग था। यह सवाल हिमाचल के मंडी जिला की जागृति शर्मा से पूछा गया था। खेल सामग्री की दुकान करने वाली जागृति केबीसी की हॉट सीट तक पहुंची थीं। वह 10 सवालों का सही जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं।

कुल्लू, आनी और बंजार में सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *