ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरा
लंज। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का रहने वाला एक जवान रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हो गया है।
बताया जा रहा है कि जवान 24 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से जवान की मौत हो गई।
हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
रोहित को परिजनों को फोन के माध्यम से जब ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोहित के घर में मातम पसरा हुआ है।
एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लंज के जवान के शहीद होने की जानकारी मिली है।
कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती
शहीद की पार्थिव देह कब तक पैतृक गांव पहुंचेगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सेना की ओर से सूचित किया जाएगा। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है।
पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उसकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।
रोहित कुमार अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हो गया।
उसके भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। दो माह पहले छुट्टी काटकर अगली छुट्टी में अपना आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले सैनिक रोहित कुमार का सपना पूरा नहीं हो पाया।
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
शिमला में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार : कई पंप सूखे, कुछ में लग रही लंबी लाइनें
ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल: हिमाचल में यहां थमे HRTC बसों के पहिए, मंडी में यह आदेश जारी
हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट
हिमाचल : सात जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत