Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू : दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए कल दौड़ेंगी HRTC वोल्वो बस

पंडोह लिंक रोड से क्लीयरेंस मिलने के बाद निगम ने लिया फैसला

कुल्लू। पंडोह डैम लिंक रोड मार्ग से वोल्वो चलने की क्लीयरेंस मिलने के बाद एचआरटीसी कुल्लू 11 सितंबर 2023 यानी कल से वोल्वो सर्विस बहाल करने जा रही है।

वोल्वो बस सेवा पतलीकूहल से चलेगी। पतलीकूहल से मनाली यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों में लाया और ले जाया जाएगा।

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
इन रूट पर दौड़ेगी वोल्वो बसें

मनाली से चंडीगढ़ वोल्वो बस सुबह 8 बजे चलेगी। मंडी से सुबह 11 बजे और सुंदरनगर से साढ़े 11 बजे चलेगी। चंडीगढ़ के लिए एक अन्य बस सेवा सुबह 10 बजे चलेगी। मंडी से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट और सुंदरनगर से 2 बजकर 30 मिनट पर चलेगी।

मनाली से दिल्ली एक बस दोपहर बाद 3 बजे चलेगी। मंडी से शाम साढ़े 6 बजे और सुंदरनगर से शाम 7 बजे रवाना होगी। एक वोल्वो बस दिल्ली के लिए शाम चार बजे चलेगी।

कांगड़ा : खाई में गिरी कार-दो युवकों की गई जान-मर्चेंट नेवी में था एक युवक 

मंडी से शाम साढ़े 7 और सुंदरनगर से शाम 8 बजे रवाना होगी। मनाली हरिद्वार बस शाम साढ़े चार बजे चलेगी और मंडी से शाम 8 व सुंदरनगर से शाम साढ़े 8 बजे का समय है।

मनाली -दिल्ली एक बस शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। मंडी से 8 बजकर 15 और सुंदरनगर से 8 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। एक अन्य बस दिल्ली के लिए शाम पांच बजे रवाना होगी।

 

किन्नौर : NH-05 तीन दिन से बंद, बहाली कार्य में तेजी के लिए ROC मशीनें मंगवाई

 

मंडी से शाम 8 बजकर 30 मिनट और सुंदरनगर से 9 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ के लिए एक बस शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी। मंडी से रात 9 बजे चलेगी। सुंदरनगर से साढ़े 9 बजे रवाना होगी।

दिल्ली के लिए एक और बस शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। मंडी से 8 बजकर 45 और सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।

नूरपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार- महिला रेस्क्यू

 

https://youtu.be/DBe9xNw2Zhc

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Shimla State News

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

निगम एमडी रोहन चंद ठाकुर ने दी जानकारी

शिमला। HRTC ने सम्वाहक द्वारा यात्री के बिना सामान ले जाने के आदेश पारित किए हैं। यात्री के बिना सामान ले जाने की दरें यात्री के साथ सामान ले जाने से भिन्न हैं। पूर्व में स्मवाहक को यात्री के बिना सामान ले जाने की अनुमति नहीं थी।

एचआरटीसी (HRTC) के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में भ्रामक जानकारी दी जा रही है कि यात्री को लेपटॉप का भी किराया देना पड़ेगा। इस संदर्भ में यह सूचित किया जाता है कि यात्री के साथ दो लैपटॉप ले जाने का कोई भी किराया नहीं देना पड़ेगा। यात्री के पास दो से अधिक लैपटॉप होने पर ही यात्री किराए का चौथा हिस्सा अतिरिक्त प्रति लैपटॉप किराया लगेगा।

पालमपुर : रेट लिस्ट न लगाने पर तीन दुकानदारों पर कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक सब्जी जब्त

इसके अतिरिक्त एचआरटीसी (HRTC) ने बस अड्डे से बस अड्डे तक पत्र/दस्तावेज/पार्सल ले जाने के आदेश दरों सहित पारित किए हैं। अब जिस बस अड्डा से दूसरे बस अड्डा तक जहां पर अड्डा इंचार्ज बैठते हैं के माध्यम से पत्र/दस्तावेज/पार्सल भेजे जा सकते हैं।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

 

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

 

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

 

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla business State News

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बसों में अब बिना सफर किए सामान भेजने की सुविधा मिलेगी। निगम प्रबंधन ने लोगों की सुविधा, आय बढ़ाने और परिचालकों की मनमानी रोकने के लिए बसों में ले जाने वाले सामान के टिकट की दरें तय कर दी हैं। हालांकि, कुछ लोग इस जानकारी को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

हिमाचल सरकार का तबादलों को लेकर बड़ा फैसला : हटाया बैन, विस्तार से पढ़ें खबर

कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि छोटे से सामान का भी किराया देना होगा या फिर लैपटॉप ले जाने के पैसे देने होंगे और न जाने किस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं जिससे आम जनता काफी परेशान और कन्फ्यूज है।

आपकी परेशानी को हल करने के लिए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि किस तरह का सामान आप HRTC बस में भेज सकेंगे और कितना किराया आपको देना होगा ….

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में अब आप सब्जी, फल, फूल सहित ऑफिस और डाइनिंग चेयर, टेबल, सोफा सेट, बेड बॉक्स और अलमारी भी ले जा सकेंगे। नई दरों के अनुसार यात्री अब सफर के दौरान बिना अतिरिक्त किराया चुकाए 30 किलो घरेलू सामान या दो बैग साथ ले जा सकेंगे। पहले 30 किलो सामान ही मुफ्त जाता था।

40 किलो का आधा टिकट और 80 किलो का पूरा टिकट बनता था। अब 30 किलो से अधिक सामान के लिए 15 किलो का एक चौथाई टिकट लेना होगा। पहले 25 किलो पर एक चौथाई टिकट लेना होता था। सेब का हाफ बॉक्स मुफ्त जाएगा। फुल बॉक्स के लिए आधा टिकट लगेगा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

बिना यात्री हाफ बॉक्स के लिए आधा टिकट, फुल बॉक्स के लिए पूरा टिकट लगेगा। अब तक एक यात्री अपने साथ सेब का एक फुल बॉक्स मुफ्त ले जा सकता था। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एसिड, गन पाउडर, गुटका, पान मसाला सहित 25 अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एचआरटीसी की नई रेट लिस्ट के अनुसार, 70 प्रकार के सामान का जिक्र किया गया है, जिसका अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। छोटी बड़ी अलमारी का डबल किराया (दो टिकट), सिलाई मशीन और पंखे का आधा टिकट, सोफा सेट चार सीटर का किराया चार गुणा लगेगा।

कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले पढ़ लें ये खबर, यहां बंद है रोड

साइकिल का एक टिकट का किराया, व्हीलचेयर का आधा टिकट, डेस्कटॉप, एलईडी या मॉनिटर का आधा टिकट, एप्पल बॉक्स गिफ्ट का आधा किराया, चालीस किलो तक के बैग का किराया एक टिकट और इससे अधिक भार होने पर दो टिकट का किराया वसूल किया जाएगा।

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

नॉन एसी बसों में पालतू जानवर जैसे कुत्ते को ले जाने की इजाजत रहेगी। लेकिन यदि एसी बसों में पालतु जानवरों को ले जाते हुए पकड़े गए तो दो सवारी से बस टिकट से दोगुना किराया लिया जाएगा।

इसी तरह यदि आप दो लैपटॉप के साथ सफर कर रहे हैं तो आपसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यदि आपके पास दो से अधिक लैपटॉप हैं तो फिर टिकट का एक चौथाई अतिरिक्त वहन करना पड़ेगा। 21 से 40 इंच की एलईडी का आधा किराया लगेगा।

शहीद विजय कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि यात्रियों की सुविधा, आय में बढ़ोतरी और गड़बड़ी करने वालों पर नकेल के लिए व्यवस्था लागू की है।

कुछ लोग बिना यात्रा किए बसों से सामान भेजते हैं, लेकिन निगम को इससे आय नहीं हो रही, अब यात्री साथ हो या न हो सामान की टिकट अनिवार्य होगी। इसके साथ ही नई व्यवस्था के तहत अब अगर बस में बिना टिकट सामान मिला कंडक्टर, ड्राइवर पर कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

पालमपुर : रेट लिस्ट न लगाने पर तीन दुकानदारों पर कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक सब्जी जब्त

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

 

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

 

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

 

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

 

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

कश्मीरी गेट तक सभी रूट रद्द, सिंधु बॉर्डर तक चलेंगी बसें

शिमला। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने और जल भराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी ने बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली एचआरटीसी बसें अब सिंधु बॉर्डर तक चलेंगी।

हरिपुर : भटोली फकोरियां में पौंग बांध किनारे मिले दो अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

 

दिल्ली में कश्मीरी गेट तक बाढ़ का पानी भर जाने के बाद कश्मीरी गेट तक सभी बसों के रूटों को रद्द कर दिया है। ऐसे में दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को सिंधु बॉर्डर तक ही चलाया जाएगा। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने सभी चालकों-परिचालकों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

 

वहीं, सिंधु बॉर्डर से आगे दिल्ली में अन्य स्थानों तक जाने के लिए दिल्ली प्रशासन की ओर से बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है ताकि हिमाचल व चंडीगढ़ से जाने वाले यात्री दिल्ली में अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंच सकें। वहीं, जिन यात्रियों ने दिल्ली की एडवांस बुकिंग करवाई है, उन्हें निगम द्वारा किराया भी वापस किया जाएगा।

हिमाचल : जुलाई में बरसात ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, सामान्य से कहीं अधिक हुई बारिश

 

इसके अतिरिक्त निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों व विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों व लोगों को गंतव्य स्थानों के लिए एचआरटीसी ने जो स्पेशल बसें चलाई हैं, उनमें यात्रियों से साधारण किराया लिया जाएगा।

इससे पहले निगम स्पेशल बसों में 20 प्रतिशत अधिक किराया लेता था, लेकिन सरकार के निर्देशों के अनुसार निगम प्रबंधन ने विभिन्न जगहों में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान की है। यह जानकारी एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने दी है।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

 

 

भारतीय वायु सेना ने सांगला से 118 लोगों को सफलतापूर्वक किया एयरलिफ्ट

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

सिरमौर और सोलन में भूस्खलन से भारी नुकसान, मकान में दरारें-बगीचे तबाह

 

 

हिमाचल : लाइट आने पर देखिए मासूम की खुशी, सीएम सुक्खू के लिए बनाया वीडियो

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime State News

HRTC वोल्वो बस का कंडक्टर सस्पेंड, सवारियों की टिकट न काटना पड़ा भारी

डलहौजी-दिल्ली रूट पर निकली थी बस

शिमला। HRTC की वोल्वो बस में सवारियों की टिकट न काटना कंडक्टर को भारी पड़ गया। कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निगम प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

जानकारी के अनुसार बुधवार को डलहौजी-दिल्ली रूट पर निकली HRTC की वोल्वो बस (एचपी 63-2848) में 42 यात्री सफर कर रहे थे। पंजाब के कुराली के पास निगम के उड़नदस्ते ने बस रोकी और टिकटों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान बस में सवार 9 यात्री टिकट नहीं दिखा पाए क्योंकि कंडक्टर ने उनकी टिकट बनाई ही नहीं थी।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने पोस्ट कोड 979 का फाइनल रिजल्ट निकाला

बस में ड्राइवर दीपक और कंडक्टर रोहित गुलेरिया कार्यरत थे। कंडक्टर रोहित को उक्त मामले में संलिप्त पाए जाने पर आईएसबीटी दिल्ली पहुंचने पर ही ड्यूटी से हटा दिया गया और उसके स्थान पर अन्य कंडक्टर को उस बस में तैनाती दी गई। मामला सामने आने के बाद मंडलीय कर्मशाला तारादेवी के प्रबंधक तकनीकी को कंडक्टर रोहित गुलेरिया को सेवा से निलंबित कर आरोप पत्र दाखिल करने और डे-टू-डे बेस पर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।

हमीरपुर होटल प्रबंधन संस्थान में डबल हुई सीटें, 5 जुलाई तक करें आवेदन

एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निगम के उड़नदस्ते ने डल्हौजी-दिल्ली रूट पर 9 यात्रियों को वोल्वो बस में बिना टिकट सफर करते पाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कंडक्टर को सस्पेंड किया है, वहीं आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यह निरीक्षण आगामी दिनों में जारी रहेंगे। उड़नदस्तों को सख्ती से बसों के निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

HRTC कर्मियों के वेतन में देरी पर बोले सीएम – सरकार को बदनाम करने की कोशिश

शिमला। एचआरटीसी कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। HRTC कर्मियों ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा।

Breaking – कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था ठीक करने में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान आखिर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का आधा ओवर टाइम दे दिया है, जबकि सरकार बचा हुआ ओवर टाइम भी जल्द देगी।

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सुबह के वक्त से ही दिल्ली के बड़े पत्रकारों के फोन आ रहे हैं। बड़े पत्रकार एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों के वेतन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है।

कुछ लोग उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम के तहत आते हैं, जबकि सरकार के तहत आने वाला कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जिसका वेतन अब तक नहीं दिया गया है।

वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मी, बोले – सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही है। आने वाले पांच साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 साल के अंदर हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर और समृद्ध राज्य बन कर उभरेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सालों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर महीने की 15 तारीख के बाद ही तनख्वाह मिलती आई है। जल्द ही इस महीने की तनख्वाह भी दे दी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

 

हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मी, बोले – सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। 15 हजार से अधिक कर्मचारियों को मई महीने का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है।

इसमें अकेले साढ़े 11 हजार HRTC के कर्मचारी हैं जबकि वन निगम, श्रम एवं रोजगार, मेडिकल कालेज और जल शक्ति विभाग के कुछेक आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इस बार वेतन नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारी परेशान है और आंदोलन की सरकार को चेतावनी दी है।

हिमाचल : डिपुओं में अभी महंगा मिलेगा सरसों तेल, नई सप्लाई का इंतजार

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है हर महीने सैलरी समय पर नहीं मिल रही है। 11 हजार HRTC के कर्मचारियों के अलावा 8 हजार पेंशनर को पेंशन नहीं मिली है।

सरकार आर्थिक बदहाली का रोना रो रही है अगर स्थिति इतनी खराब है तो हिमाचल के सभी कर्मचारियों को सैलरी देरी से दी जाए हर बार एचआरटीसी के कर्मचारी ही क्यों पिसते रहें।

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

 

हिमाचल की ट्रैज़री 1000 करोड़ रुपए के ओवर ड्रॉफ्ट चल रही है। हालांकि सरकार ने 800 करोड़ का लोन अप्लाई कर दिया है। इस लोन के अकाउंट में आने के बाद भी सरकारी खजाना 200 करोड़ के ओवर ड्राफ्ट में रहेगा। यही वजह है कि विभिन्न बोर्ड, निगम और कुछ विभागों के कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं मिल पा रही।

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कर्ज़ की सीमा को घटा दिया है ऐसे में सुक्खू सरकार बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर काबू पाने के लिए संसाधनों को जुटाने में लगी है। आज या कल में कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

HRTC का लेह-दिल्ली रूट शुरू, जानें क्या रहेगी टाइमिंग और किराया

निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी चालू

केलांग। देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) केलांग डिपो की बस दौड़ना शुरू हो गई है। 30 घंटे की अवधि वाले इस रूट पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश व लेह-लद्दाख की वादियां देखने का मौका यात्रियों को मिलेगा।

Breaking : मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

लेह-दिल्ली रूट पर निगम के तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाएगा। दूसरा केलांग से बिलासपुर (पहले केलांग से सुंदरनगर तक) व तीसरा चालक बिलासपुर से दिल्ली तक अपनी सेवाएं देगा। इसमें दो परिचालक सेवाएं देंगे। पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक यात्रियों के साथ रहेगा।

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

 

टाइमिंग की बात करें तो बस दोपहर बाद 3.45 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 10.30 पर केलांग पहुंचेगी। रात्रि ठहराव केलांग में रहेगा। सुबह 5.30 बजे बस केलांग से लेह के लिए रवाना होगी तथा अगले दिन प्रात 4 बजे बस लेह पहुंचेगी। बस का सफर 30 घंटे में पूरा होगा।

इसी टाइमिंग पर दूसरी बस लेह से दिल्ली के लिए चलेगी। यानी एक बस रोज दिल्ली जाएगी तो दूसरी लेह के लिए चलेगी। रूट की जानकारी सहित बस का वीडियो डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

कांगड़ा : रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोपी धरे, 5 दिन मिला पुलिस रिमांड 

 

मनाली-लेह सड़क पर यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खुबसूरत नजारों से रूबरू होंगे। पिछले वर्ष इस रूट पर सितंबर में बस सेवा बंद हो गई थी जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है। लेह से दिल्ली 1,026 किलोमीटर का सफर यात्री मात्र 1,740 रुपये में कर सकेंगे।

धर्मशाला में चरस के साथ पकड़ी महिला, मैक्लोडगंज में भी एक धरा

 

HRTC ने लेह-दिल्ली रूट के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। बस की बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें 

अटल टनल रोहतांग बनने से पहले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे के रास्ते लेह-दिल्ली के बीच 1072 किमी का सफर तय था। उन दिनों दिल्ली से लेह तक पहुंचने में बस में 36 घंटे का सफर लगता था। अब अटल टनल बनने से सफर 46 किमी कम हो गया है, जिससे अब लेह से दिल्ली के लिए करीब 30 घंटे लगेंगे। सफर कम होने से किराये में भी कमी आई है।

मनाली : वाटरफॉल देखने निकली रशियन महिला ढांक में गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू 

तेज रफ्तारी का कहर : जवाली में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गंगथ में जीप-बाइक की टक्कर

हिमाचल में इस बार मौसम ने तोड़े रिकॉर्ड, पर्यटक भी पीछे नहीं-पढ़ें खबर

 

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

सुबह हरिपुर से चलेगी, शाम को धर्मशाला से होगी रवाना

धर्मशाला। धर्मशाला से हरिपुर वाया बनखंडी टांडा इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल रहा है। जल्द ही इस रूट पर बस दौड़ेगी। बस सुबह हरिपुर से निकलेगी और टांडा होते हुए धर्मशाला जाएगी। धर्मशाला से शाम को वाया टांडा हरिपुर जाएगी। रात को बस हरिपुर रुकेगी। टाइमिंग अभी निर्धारित होनी है।

कुल्लू : बेकाबू जीप ने महिला को मारी टक्कर-मौत, बाकी लोगों ने भागकर बचाई जान

बता दें कि हाल ही में हरिपुर में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल हुआ है। धर्मशाला वाया टांडा हरिपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस दौड़ी है। ट्रायल सफल रहा है। अब जल्द ही हरिपुर के लोगों को इलेक्ट्रिक बस की सुविधा मिलेगी।

हिमाचल में इस बार मौसम ने तोड़े रिकॉर्ड, पर्यटक भी पीछे नहीं-पढ़ें खबर

 

क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मशाला (अतिरिक्त कार्यभार) पंकज चड्डा ने कहा कि जल्द ही हरिपुर टांडा रूट पर बस शुरू की जाएगी। ट्रायल के बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। टाइमिंग भी अभी निर्धारित होनी है। पर बस सुबह हरिपुर से चलेगी और टांडा होते हुए धर्मशाला आएगी। धर्मशाला से शाम को टांडा होते हरिपुर जाएगी।

तेज रफ्तारी का कहर : जवाली में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गंगथ में जीप-बाइक की टक्कर

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kinnaur State News

किन्नौर जिला से पहली बार दौड़ी HRTC वोल्वो बस, टापरी से चंडीगढ़ को हुई शुरू

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शुभारंभ

रिकांगपिओ। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की किन्नौर जिला के टापरी से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा का शुरू हो गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज टापरी बस स्टैंड से बस का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि यह जिला के लोगों के लिए हर्ष का विषय है, क्योंकि जिला में पहली बार वोल्वो बस सेवा आरंभ की जा रही है, जो जिलावासियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल है।

Himachal Breaking : डिपुओं में 37 रुपए सस्ता मिलेगा सरसों का तेल

 

यह बस कनेक्टिंग सेवा के साथ उपलब्ध करवाई जा रही है, जो टैंपो ट्रेवलर के माध्यम से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से करवाई जाएगी। यह बस शाम 5 बजे टापरी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी तथा चंडीगढ़ से टापरी के लिए इसका समय सुबह 5 बजे होगा।

इसके अतिरिक्त टापरी से चंडीगढ़ का किराया 1,218 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों को रिकांगपिओ से चंडीगढ़ तथा चंडीगढ़ से रिकांगपिओ के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों बुकिंग की व्यवस्था की गई है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने 11 दिवसीय किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान आज जिला के कल्पा उपमंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग-5 चोलिंग में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले संपर्क सड़क मार्ग चोलिंग से रांगले का शिलान्यास किया। इसके उपरांत जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने 4 दिवसीय ग्रीष्माकालीन महोत्सव टापरी का शुभारंभ किया।

हिमाचल में जनरल प्रोविडेंट फंड सेंट्रल सर्विसेज रूल्स में संशोधन, अधिसूचना जारी 

हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

Video Story : पूरा हुआ सीमा का सपना, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर दौड़ाई वोल्वो

 

 

रोहड़ू HRTC बस हादसा-56 लोग थे सवार, सभी घायल-36 को हल्की चोटें

 

 

HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, चालक ने दिखाई सूझबूझ-पहाड़ी से टकराई

 

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लिखा नया अध्याय, दिल्ली से रोहड़ू HRTC वोल्वो बस दौड़ाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ