Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

HRTC कर्मियों के वेतन में देरी पर बोले सीएम – सरकार को बदनाम करने की कोशिश

शिमला। एचआरटीसी कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। HRTC कर्मियों ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा।

Breaking – कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था ठीक करने में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान आखिर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का आधा ओवर टाइम दे दिया है, जबकि सरकार बचा हुआ ओवर टाइम भी जल्द देगी।

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सुबह के वक्त से ही दिल्ली के बड़े पत्रकारों के फोन आ रहे हैं। बड़े पत्रकार एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों के वेतन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है।

कुछ लोग उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम के तहत आते हैं, जबकि सरकार के तहत आने वाला कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जिसका वेतन अब तक नहीं दिया गया है।

वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मी, बोले – सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही है। आने वाले पांच साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 साल के अंदर हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर और समृद्ध राज्य बन कर उभरेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सालों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर महीने की 15 तारीख के बाद ही तनख्वाह मिलती आई है। जल्द ही इस महीने की तनख्वाह भी दे दी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

 

हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *