Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

Video Story : पूरा हुआ सीमा का सपना, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर दौड़ाई वोल्वो

ewn24news choice of himachal 02 Jun,2023 8:25 pm

    HRTC की पहली महिला चालक बनी पहली एचआरटीसी वोल्वो चालक

    शिमला। HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर का सपना पूरा हुआ। HRTC की पहली महिला चालक अब पहली महिला एचआरटीसी वोल्वो चालक भी बन गई है।

    सोलन जिला के अर्की क्षेत्र की 34 साल की सीमा ठाकुर दिल्ली से रोहड़ू रूट पर दौड़ने वाली एचआरटीसी वोल्वो बस लेकर रोहड़ू पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। सीमा ठाकुर का सपना था कि एक दिन वह लग्जरी बस चलाएगी जिसके लिए वह काफी समय से कोशिश भी कर रही थीं। अब जाकर उनका ये सपना पूरा हुआ।
    Himachal Breaking : डिपुओं में 37 रुपए सस्ता मिलेगा सरसों का तेल

    दिल्ली से रोहड़ू और रोहड़ू से दिल्ली एचआरटीसी वोल्वो बस रोज निर्धारित रूट पर दौड़ती है। दिल्ली से बस रात को आठ बजे चलकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोहड़ू पहुंचती है। ऐसे ही रोहड़ू से शाम करीब पांच बजे चलकर सुबह करीब सात बजे दिल्ली पहुंचती है।

    वीरवार को जब ये बस दिल्ली से रोहड़ू पहुंची तो रोहड़ू, जुब्बल आदि क्षेत्रों में जश्न का माहौल हो गया साथ ही एचआरटीसी के इतिहास में नया अध्याय भी जुड़ गया। पहली बार कोई महिला बस चालक वोल्वो बस लेकर दिल्ली से रोहड़ू पहुंची। सीमा ठाकुर का रोहड़ू में लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

    सीमा ठाकुर दिल्ली से रोहड़ू बस को सोलन से रोहड़ू तक लाई और फिर रोहड़ू से सोलन तक लेकर गईं। बता दें कि दिल्ली से रोहड़ू वोल्वो बस के लिए दो चालक होते हैं। एक चालक दिल्ली से सोलन तक चलता है।

    सोलन में ड्राइवर चेंज होता है। दूसरा चालक बस को सोलन से रोहड़ू लेकर जाता है। ऐसे ही वह चालक रोहड़ू से सोलन तक चलता है और फिर सोलन में ड्राइवर चेंज होते हैं। दूसरा चालक बस को दिल्ली लेकर जाता है।
    हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

    बता दें कि सीमा ने शिमला के कोटशेरा कॉलेज ने बीए और एचपीयू शिमला से एमए अंग्रेजी की है। इनके पिता बलिराम भी एचआरटीसी में चालक थे। उन्हीं की प्रेरणा से सीमा ने फैसला किया था कि वो भी सरकारी बस चलाएगी। सोलन जिला के अर्की की रहने वाली सीमा ठाकुर ने आज से 8 साल पहले हैवी लाइसेंस धारक होने की पात्रता अर्जित की थी।

    उसके बाद सीमा ने HRTC में चालक बनने के लिए आवेदन किया। सीमा शिमला शहर में चलने वाली राइड विद प्राइड टैक्सी भी चलाती थीं। इसके बाद उन्होंने शिमला-सोलन के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिकल बस चलाई और फिर उन्हें इंटर स्टेट यानि चंडीगढ़ रूट पर भी बस चलाने का मौका दिया गया।


    HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, चालक ने दिखाई सूझबूझ-पहाड़ी से टकराई

     



     
    रोहड़ू HRTC बस हादसा-56 लोग थे सवार, सभी घायल-36 को हल्की चोटें

     


    हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लिखा नया अध्याय, दिल्ली से रोहड़ू HRTC वोल्वो बस दौड़ाई 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather