सड़क क्रॉस करते हुए हादसा पेश आया है। मृतक महिला की पहचान सीमा सरस्वती (40) मशोबरा के रूप में हुई है। महिला आईजीएमसी शिमला में नर्स के रूप में कार्यरत थीं।
मनाली। मैदानी इलाकों में प्रंचंड गर्मी के चलते लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मनाली से रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मनाली आने वाले पर्यटक बर्फ को देखने के लिए रोहतांग जाते हैं जिसके लिए उन्हें परमिट लेना होता है।
पर्यटकों को अब परमिट के टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि मनाली से आपको बिना परमिट रोहतांग लेकर जाएगी एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस। जी हां, एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस में आरामदायक सफर के साथ आप बफीर्ली वादियों को निहार पाएंगे।
एचआरटीसी ने मनाली से रोहतांग दर्रा जाने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवाओं को शुरू कर दिया है। निगम एनजीटी के आदेश पर इन बसों को चला रहा है। पर्यटक मात्र 500 रुपए में रोहतांग की वादियां निहार पाएंगे।
पर्यटकों को महंगी टैक्सी बुक कर हजारों रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इस बस में सफर करने के लिए आप मनाली बस अड्डे में जाकर सीट को बुक करवा सकते हैं।
निगम की यह बसें मनाली से सुबह 7:30 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक रवाना होती हैं। प्रथम चरण में निगम से छह बसों का संचालन शुरू किया है और एक बस में 25 पर्यटक सफर कर सकते हैं। सैलानियों की मांग अधिक रही तो बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। अभी इन बसों को मनाली से रोहतांग दर्रे तक ही चलाया जा रहा है।
बता दें कि रोहतांग दर्रा के लिए इलेक्ट्रिक बसों के आरंभ होने से सैलानियों को परमिट लेने की जरूरत नहीं रहेगी। मनाली आने वाले पर्यटक बर्फ को देखने के लिए रोहतांग जाते हैं। 51 किलोमीटर लंबे इस रूट के लिए एनजीटी के आदेश पर सबसे पहले छोटे वाहनों के लिए परमिट लेना जरूरी है।
ऑनलाइन सुविधा के कारण यह परमिट लेना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है। वहीं, अगर परमिट वाली टैक्सी से रोहतांग जाना होगा तो हजारों रुपये किराया देना होगा। वहीं, एनजीटी के आदेश पर एक दिन में मात्र 1200 वाहन ही रोहतांग जा सकते हैं।
सुबह हरिपुर से चलेगी, शाम को धर्मशाला से होगी रवाना
धर्मशाला। धर्मशाला से हरिपुर वाया बनखंडी टांडा इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल रहा है। जल्द ही इस रूट पर बस दौड़ेगी। बस सुबह हरिपुर से निकलेगी और टांडा होते हुए धर्मशाला जाएगी। धर्मशाला से शाम को वाया टांडा हरिपुर जाएगी। रात को बस हरिपुर रुकेगी। टाइमिंग अभी निर्धारित होनी है।
बता दें कि हाल ही में हरिपुर में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल हुआ है। धर्मशाला वाया टांडा हरिपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस दौड़ी है। ट्रायल सफल रहा है। अब जल्द ही हरिपुर के लोगों को इलेक्ट्रिक बस की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मशाला (अतिरिक्त कार्यभार) पंकज चड्डा ने कहा कि जल्द ही हरिपुर टांडा रूट पर बस शुरू की जाएगी। ट्रायल के बाद बाकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। टाइमिंग भी अभी निर्धारित होनी है। पर बस सुबह हरिपुर से चलेगी और टांडा होते हुए धर्मशाला आएगी। धर्मशाला से शाम को टांडा होते हरिपुर जाएगी।