Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

ewn24news choice of himachal 14 Jun,2023 8:37 pm

    हमीरपुर। जिला हमीरपुर सुजानपुर उपमंडल के खैरी में बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ है। यहां आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्राला जीप पलट गई। हादसे के समय जीप में 19 लोग सवार थे जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

    डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि बुधवार सुबह सुजानपुर उपमंडल के गांव खैरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्राला जीप में घायल हुए 19 लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी ने बताया कि बुधवार सुबह हादसे का पता चलते ही बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

    उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को एंबुलेंस-108 के माध्यम से मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। मामूली रूप से घायल 6 अन्य लोगों को भी प्राथमिक उपचार के बाद ऐहतियात के तौर पर हमीरपुर रेफर किया गया है। जबकि, 9 अन्य लोगों को जांच के बाद घर भेज दिया गया है।

    एसडीएम राकेश शर्मा ने नागरिक अस्पताल सुजानपुर में जाकर घायलों का हाल पूछा और प्राथमिक उपचार एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि सभी घायलों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरंसभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।





     
    TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी


    बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather