Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

ewn24news choice of himachal 19 Aug,2023 5:53 pm

    सहयोग के लिए सीएम सुक्खू ने जताया आभार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया गया है। ऐसे में बाहरी राज्य भी हिमाचल की मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी हिमाचल की आर्थिक मदद की है।

    हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से पहुंचे भारी नुकसान के मद्देनज़र, प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की अर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी जानकारी देने के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है। सुक्खू ने कहा कि गंभीर आपदा की इस मुश्किल घड़ी में विभिन्न राज्य हमें सहयोग दे रहे हैं। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त प्रदेशवासी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा से निपटने
    के लिए प्रदेश सरकार को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।

    हिमाचल में इस बार बरसात गहरे जख्म दे रही है। अब तक प्रदेश में 10 हजार करोड़ की चपत लग चुकी है। साथ ही 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सड़क, पुलों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

    कांगड़ा जिला के फतेहपुर और इंदौरा सब डिवीजन में पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को बेघर होना पड़ा है। हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather