Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : SDRF को मिला नया झंडा, लोगो और वर्दी, सीएम सुक्खू ने किया लॉन्च

10 नए वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) का नया झंडा, लोगो और वर्दी लॉन्च की। इस अवसर पर उन्होंने एसडीआरएफ (SDRF) के 10 वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के नाते हिमाचल एक आपदा संभावित क्षेत्र है और इस लॉन्च से राज्य की प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि होगी। हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ (HP SDRF) का नया झंडा, लोगो, वर्दी और वाहन राज्य आपदा मोचन बल की निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज का यह लॉन्च राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इस बल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बहुमूल्य जीवन और संपत्ति को बचाने में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपदाओं के दौरान विभिन्न बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नए लॉन्च किए गए संसाधन एचपी एसडीआरएफ को प्रदेश के लोगों की और प्रभावी ढंग से सेवा करने में सक्षम बनाएंगे।

पालमपुर नगर निगम उपचुनाव: पहले हक की जीती लड़ाई, अब चुनाव में विजयी पाई 

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस अवसर पर कहा कि एसडीआरएफ की स्थापना हाल ही में हुई है और पिछले कुछ महीनों में इस बल ने प्रदेश के नागरिकों की कुशलता से सेवा की है। इस बल की तीन कम्पनियां शिमला, मंडी और कांगड़ा में स्थित हैं, जिनमें वर्तमान में 183 कर्मचारी कार्यरत हैं।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक रवि ठाकुर, आई.डी. लखनपाल और सुरेश कुमार, एडीजीपी कानून व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी और एसडीआरएफ की प्रमुख और पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात – हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

बोले-लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही होगी भर्ती

शिमला। हिमाचल में शिक्षकों की अस्थाई नियुक्तियों को लेकर आजकल खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि हिमाचल सरकार शिक्षकों की अस्थाई नियुक्तियां करेगी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार कहीं भी अस्थाई टीचर की नियुक्ति नहीं करनी जा रही है।

शिमला : IGMC के टॉप फ्लोर में भड़की आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार

ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं कि सरकार शिक्षा निदेशक व उपनिदेशक के माध्यम से नियुक्तियां करने जा रही है, जोकि गलत है। किसी भी प्रकार की बैकडोर एंट्री की सरकार की मंशा नहीं है। रोजगार को लेकर बनाई कैबिनेट सब कमेटी को कहा गया है कि जहां शिक्षकों के पद खाली हैं, उसकी जानकारी प्राप्त की जाए।

हिमाचल: अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में दिखा युवाओं का उत्साह

भविष्य में जब भी खाली पदों को भरा जाएगा, उन्हें लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। अस्थाई नियुक्ति को लेकर भ्रम जाल फैलाया जा रहा है। सरकार की ऐसी कोई नीति नहीं है। सरकार पारदर्शिता में विश्वास करती है। खाली पदों पर पारदर्शिता से भरा जाएगा।

Breaking : हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने के मामले में बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

आदि हिमानी चामुंडा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे भाई, एक की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

Breaking : धर्मशाला नहीं पहुंच पाए मुख्यमंत्री सुक्खू, ये रही वजह

खराब मौसम के चलते चौपर नहीं भर पाया उड़ान

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम धर्मशाला नहीं पहुंच पाए। धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत की सारी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन अंतिम समय पर प्रोग्राम रद कर दिया गया। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का चौपर उड़ान नहीं भर पाया।

CUET-PG परीक्षा 2023 की रजिस्‍ट्रेशन डेट बढ़ी, यह होगी नई तिथि

मुख्यमंत्री सुक्खू का आज गाला डिनर में G20 डेलीगेट्स के साथ मिलने का प्रोग्राम था। फिलहाल सीएम के कार्यक्रम की अगली अपडेट जल्द दी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 अप्रैल को धर्मशाला बस अड्डे से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कल सुबह ही धर्मशाला पहुंचेंगे।

धर्मशाला बस अड्डे से 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से नहीं चलेंगी बसें-जानिए कारण

हिमाचल को बलजीत पर गर्व : कैप्टन क्लॉउडी व मिंगमा दोरची का भी बड़ा योगदान

हिमाचल : 80 पदों पर होगी भर्ती, 17 हजार रुपये मिलेगा न्यूनतम वेतन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

काजा में हिमाचल दिवस समोराह में सीएम ने की घोषणा

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 18 से 60 साल की महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वादा किया है। सत्ता में आने के बाद सुक्खू सरकार ने इसे चरणों में देने का निर्णय लिया है। पहले चरण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही करीब दो लाख से अधिक महिलाओं को 1500 मासिक पेंशन देने की घोषणा की है।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दूसरे चरण की भी घोषणा कर दी है। लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दूसरे चरण में जून 2023 से स्पीति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी 9,000 महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक पेंशन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि आगामी चार साल में हिमाचल में सभी महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपए पेंशन देंगे।

आज संपूर्ण प्रदेश में 76वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

आकर्षक परेड में पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, आईआरबी, एनसीसी कैडेट, आईटीबीपी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड कमांडर अमित यादव ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। लगभग 12000 फुट की ऊंचाई पर काजा में हिमाचल दिवस समारोह प्रदेश के गठन के बाद पहली बार आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसे 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया गया है। इस निर्णय से राज्य के लगभग 2.15 लाख कर्मचारी और 1.90 हजार पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। इससे राजकोष पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है। फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्पीति घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी विकसित करने का मुद्दा रक्षा मंत्रालय के समक्ष उठाएगी, क्योंकि यह सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रौंगटौंग में एक हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में पिन घाटी में अटारगु से मुद तक 34 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सरकार भावा को मुद से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण करेगी। केंद्र सरकार की सहायता से लांग्जा में एक स्टार-गेज़िंग वेधशाला स्थापित की जाएगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि काजा के पास शेगो में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है, जो इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

काजा। हिमाचल के लाहौल स्पीति के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18 से 60 साल की महिलाओं को पेंशन मामले में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पीति घाटी की 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को जून महीने से 1500 रुपये आजीवन पेंशन देने का ऐलान किया है।

Breaking : हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर ने स्पीति की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 15 सो रुपए पेंशन देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी के अनुरूप राज्य की 2 लाख 31 हजार महिलाओं को यह पेंशन पहले चरण के तौर पर दे दी है।

दूसरे चरण में स्पीति की घाटी की सभी महिलाओं को यह सौगात दी है। काजा में मनाए जा रहे हिमाचल दिवस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण में स्पीति घाटी की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह पेंशन ता उम्र मिलती रहेगी जब तक वह जीवित रहे।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में संबोधन के दौरान काजा में की।

बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह गठन के 75 वर्ष बाद आज काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में पहला प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम स्पीति स्थित काजा में आयोजित किया गया।

यहां से सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है। इस तीन फीसदी डीए की किस्त के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। डीए की किस्त एक जनवरी 2022 से देय थी।

राज्य के करीब 2 लाख 15 हजार कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा। यह देय राशि राज्य के करीब 1 लाख 90 हजार पेंशनरों को भी दी जाएगी। राज्य के कर्मचारी और पेंशनर जयराम सरकार के समय से महंगाई भत्ते की आस लगाए हुए थे ।

15 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व सरकार के वक्त से रोकी गए महंगाई भत्ते का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को यह 3 प्रतिशत डीए देने के बाद तकरीबन 500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सहन करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि दरअसल पूर्व जयराम सरकार की इस जिम्मेवारी को उनकी सरकार पूरा कर रही है।

राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है।

फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा। पूर्व जयराम सरकार को कर्मचारियों के इन्हीं हितों को ध्यान में नहीं रखने का खामियाजा सत्ता से बाहर हो कर भुगतना पड़ा है।

HPU ने मास्टर डिग्री व कोर्स के लिए मांगे आवेदन, ये है लास्ट डेट

सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से रंगरिक में हवाई पट्टी, रोंग टोंग में हेलीपैड
मुख्यमंत्री ने लाहौल घाटी में सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से हवाई पट्टी और हेलीपैड बनाए जाने की मंशा को भी जाहिर किया ।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से लाहौल घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी बनाने की वकालत उनकी सरकार रक्षा मंत्रालय से करेगी उन्होंने कहा इस हवाई पट्टी का लाभ न केवल सामरिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि लाहौल घाटी के पर्यटन को भी से नए पंख मिलेंगे इसी तरह उन्होंने कहा कि रोंग टोंग में हेलीपैड बनाने की मंशा भी सरकार रखती है ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने भाबा से मूड तक एक टनल बनाकर करीब 110 किलोमीटर दूरी कम होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में इस जनजातीय इलाके के पर्यटन को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने राज्य के इस जनजातीय इलाके के जल्द ही यहां कालेज खोलने की तरफ सरकार आगे बढ़ेगी।

बता दें कि आज जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 199 नए मामले, मंडी के एक बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

काजा। हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में संबोधन के दौरान काजा में की।

Breaking : काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

बता दें कि राज्य स्तरीय समारोह गठन के 75 वर्ष बाद आज काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में पहला प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम स्पीति स्थित काजा में आयोजित किया गया।

यहां से सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया है। इस तीन फीसदी डीए की किस्त के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से 34 फीसदी हो गया है। डीए की किस्त एक जनवरी 2022 से देय थी।

राज्य के करीब 2 लाख 15 हजार कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा। यह देय राशि राज्य के करीब 1 लाख 90 हजार पेंशनरों को भी दी जाएगी। राज्य के कर्मचारी और पेंशनर जयराम सरकार के समय से महंगाई भत्ते की आस लगाए हुए थे ।

15 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पूर्व सरकार के वक्त से रोकी गए महंगाई भत्ते का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को यह 3 प्रतिशत डीए देने के बाद तकरीबन 500 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सहन करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि दरअसल पूर्व जयराम सरकार की इस जिम्मेवारी को उनकी सरकार पूरा कर रही है।

राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार था जो अब करीब 11% महंगाई भत्ते के रूप में देय है। माना यह जा रहा था कि सुखविंदर सिंह सरकार 3% या 7% महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को सौगात के रूप में दे सकती है।

फिलहाल अभी राज्य के कर्मचारियों को प्रदेश की माली आर्थिक हालत को देखते हुए मात्र 3% महंगाई भत्ते से संतोष करना पड़ेगा। पूर्व जयराम सरकार को कर्मचारियों के इन्हीं हितों को ध्यान में नहीं रखने का खामियाजा सत्ता से बाहर हो कर भुगतना पड़ा है।

HPU ने मास्टर डिग्री व कोर्स के लिए मांगे आवेदन, ये है लास्ट डेट

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर ने स्पीति की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 15 सो रुपए पेंशन देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने गारंटी के अनुरूप राज्य की 2 लाख 31 हजार महिलाओं को यह पेंशन पहले चरण के तौर पर दे दी है।

दूसरे चरण में स्पीति की घाटी की सभी महिलाओं को यह सौगात दी है। काजा में मनाए जा रहे हिमाचल दिवस का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे चरण में स्पीति घाटी की 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह पेंशन ता उम्र मिलती रहेगी जब तक वह जीवित रहे।

सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से रंगरिक में हवाई पट्टी, रोंग टोंग में हेलीपैड
मुख्यमंत्री ने लाहौल घाटी में सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से हवाई पट्टी और हेलीपैड बनाए जाने की मंशा को भी जाहिर किया ।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से लाहौल घाटी के रंगरिक में हवाई पट्टी बनाने की वकालत उनकी सरकार रक्षा मंत्रालय से करेगी उन्होंने कहा इस हवाई पट्टी का लाभ न केवल सामरिक दृष्टि से भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि लाहौल घाटी के पर्यटन को भी से नए पंख मिलेंगे इसी तरह उन्होंने कहा कि रोंग टोंग में हेलीपैड बनाने की मंशा भी सरकार रखती है ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने भाबा से मूड तक एक टनल बनाकर करीब 110 किलोमीटर दूरी कम होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में इस जनजातीय इलाके के पर्यटन को सरकार आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने राज्य के इस जनजातीय इलाके के जल्द ही यहां कालेज खोलने की तरफ सरकार आगे बढ़ेगी।

बता दें कि आज जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के मुख्यालय में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले – समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

अंबेडकर चौक पर प्रतिमा के सामने अर्पित किए पुष्प

शिमला। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर समूचा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने शिमला के चौड़ा मैदान अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने फूल माला अर्पित कर भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह व स्थानीय विधायक हरीश जनारथा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था और देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देना अंबेडकर की सोच थी जो आज के समय में पुरी हो रही है। भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण कर नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया है। देश आज भीम राव अंबेडकर को याद कर रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वैशाखी पर्व की भी देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी।

हिमाचल : लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबने से दो की गई जान, एक चंबा निवासी

वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली बार चीन सीमा के साथ काजा में हिमाचल दिवस का राज्यसरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकी सरकार दूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को भी जान सके। सीएम ने कहा कि प्रदेश का एक समान विकास करवाना सरकार का लक्ष्य है बेशक प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है लेकिन विकास में कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

चिंतपूर्णी का पार्विक इसरो से लेगा ट्रेनिंग, सीखेगा अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-बीड़ में कॉर्निवल आयोजित करने पर विचार करेगी सरकार

पुलिस चौकी बीड़ को स्तरोन्नत करने की घोषणा

बीड़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िले के बीड़ में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पैराग्लाइडिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त बीड़-बिलिंग विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्थल है और यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत भी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं के बेहतर आयोजन के लिए एक प्रस्ताव तैयार करेगी और यहां लैंडिंग साइट के आसपास भूमि का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

सीएम ने डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीड़ में कॉर्निवल आयोजित करने पर विचार करेगी। उन्होंने पुलिस चौकी बीड़ को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार निकट भविष्य में बैजनाथ में नए तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ बहुतकनीकी संस्थान खोलने पर विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा ज़िला को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा करेगी, जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए बजट में ई-ट्रक, ई-बस और ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बीड़ के टैक्सी संचालकों को ई-टैक्सी लाइसेंस दिए जाएंगे, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने पर 25 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वर्तमान सरकार ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 250 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान करेगी।

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

इसके अलावा गरीब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि कोई भी युवा धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एकल नारियों को घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 95 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इसलिए बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज टांडा का उन्नयन किया जा रहा है और अगले छह माह में यहां रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को पेंशन देने का वादा पूरा करेगी और प्रथम चरण में 2.31 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को सम्मानजनक जीवन के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय अधिनियम पारित किया गया है, ताकि राज्य सरकार उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित कर सके। मुख्यमंत्री ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए हैं, ताकि राज्य आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लीज समाप्त होने के बाद वर्ष 2024 में शानन पावर प्रोजेक्ट हिमाचल को मिलने जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए। एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में टीम श्रेणी में टीम देव पशाकोट एडवेंचर ने पहला, टीम कारो नेपाल ने दूसरा और टीम नेपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जयराम की बड़ी बात : हिमाचल में महिलाओं से हुआ छल, भाजपा छेड़ेगी बड़ा अभियान

वहीं इंडियन नेशनल ओपन वर्ग में सोहन ठाकुर पहले, कुमार दूसरे और चित्रा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अदिति ठाकुर ने पहला, रीता श्रेष्ठ ने दूसरा और अलीशा कटोच ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओवरऑल प्रतियोगिता में चित्रा सिंह ने पहला, विशाल थापा ने दूसरा और अमन थापा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 5 देशों के कुल 103 पायलटों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए स्वामी रामानंद जी चौरिटेबल ट्रस्ट तथा पैराग्लाईडिंग एसोसिएशन ने एक-एक लाख रूपए, एचपीएसईबीएल कांगड़ा, पीडब्ल्यूडी डिवीजन बैजनाथ, जल शक्ति विभाग, अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने 51-51 हजार रूपए के चेक भेंट किए। इससे पूर्व बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक यादविंदर गोमा, हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश
कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News PHOTO GALLERY

सीएम सुक्खू ने डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख से की मुलाकात

परौर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परौर में डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह महाराज से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर भी उनके साथ रहीं।

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे पहुंचने

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 अप्रैल को अपने गृह क्षेत्र नादौन के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 10 बजकर 15 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से गौना पहुंचेंगे।

जिला और उपमंडल प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

हिमाचल के विनोद ने रचा इतिहास : ताइक्वांडो खेल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिला के दौरे के बाद नादौन का रुख करेंगे। मुख्यमंत्री कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप बीड़ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

राधा स्वामी सत्संग भवन परौर जाएंगे। उनका रात्रि विश्राम पालमपुर रेस्ट हाउस में होगा। अगले दिन 10 अप्रैल यानी कल सुबह करीब दस बजे कृषि विश्वविद्यालय मैदान से डाइट ग्राउंड गौना के लिए निकलेंगे।

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें