Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले – समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

अंबेडकर चौक पर प्रतिमा के सामने अर्पित किए पुष्प

शिमला। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर समूचा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने शिमला के चौड़ा मैदान अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने फूल माला अर्पित कर भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह व स्थानीय विधायक हरीश जनारथा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था और देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देना अंबेडकर की सोच थी जो आज के समय में पुरी हो रही है। भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान का निर्माण कर नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया है। देश आज भीम राव अंबेडकर को याद कर रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वैशाखी पर्व की भी देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी।

हिमाचल : लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दबने से दो की गई जान, एक चंबा निवासी

वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहली बार चीन सीमा के साथ काजा में हिमाचल दिवस का राज्यसरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकी सरकार दूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को भी जान सके। सीएम ने कहा कि प्रदेश का एक समान विकास करवाना सरकार का लक्ष्य है बेशक प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है लेकिन विकास में कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

चिंतपूर्णी का पार्विक इसरो से लेगा ट्रेनिंग, सीखेगा अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *