Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में दिखा युवाओं का उत्साह

ewn24news choice of himachal 27 Apr,2023 4:32 am

    मंडी में दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा

     

    शिमला/मंडी। भारतीय सेना ने पहले चरण के रूप में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत के साथ अग्निवीर, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए पूर्व प्रक्रिया को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में की जा रही है।

    निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एएस नाथ ने बताया कि चरण एक में वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने भारतीय सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरेंगे, जो वर्तमान में पूरे भारत में आयोजित की जा रही है। इसके तहत पात्र पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीईई 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 176 स्थानों में 375 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
    पिछड़े जिले चंबा में खसरे का प्रकोप, होम आइसोलेशन में सभी बच्चे-9 टीमें बनाईं

    इसके अंतर्गत मंडी जिला में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर यह परीक्षा आयोजित की गई। कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए जिला के बाहर के केंद्रों में भी उपस्थित होना पड़ा है। यह परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय द्वारा मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से आयोजित की गई है।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्र में युवाओं की तकनीकी जानकारी में काफी सुधार हुआ है और बढ़ी हुई नेटवर्क कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन के प्रसार के साथ, युवा अब लिखित परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करने के बजाय आॅनलाइन परीक्षा देने के लिए सशक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली भारी भीड़ को कम करके उन्हें अधिक प्रबंधनीय और व्यवस्थित करना आसान हो जाएगा।
    उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में शाॅर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जून 2023 से भर्ती रैलियों में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा निर्धारित स्थानों पर चरणों में यहां संभावित उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। अंत में, तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, इसके बाद सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जेआईए की वेबसाइट पर इसका परिणाम प्रकाशित किया जाएगा और उन्हें रेजीमेंटल और ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।
    संशोधित भर्ती प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी बनाएगी और इसे देश में उपलब्ध नवीनतम इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है।
    धर्मशाला : मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे जेबीटी प्रशिक्षु, किया प्रदर्शन

    सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि शिमला और सोलन केंद्रों में शिमला, सोलन, सिरमोर और किन्नौर जिला के उम्मीदवारों का अच्छा प्रतिशत रहा। परीक्षा की बदली हुई कार्यप्रणाली चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान सुनिश्चित करेगी। इसकी देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली उम्मीदवारो की बड़ी संख्या को कम करके उन्हें अधिक प्रबंधनीय एंव संचालन करने के लिए आसान बनाया जाएगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather