Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल : SDRF को मिला नया झंडा, लोगो और वर्दी, सीएम सुक्खू ने किया लॉन्च

ewn24news choice of himachal 04 May,2023 11:08 pm

    10 नए वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) का नया झंडा, लोगो और वर्दी लॉन्च की। इस अवसर पर उन्होंने एसडीआरएफ (SDRF) के 10 वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के नाते हिमाचल एक आपदा संभावित क्षेत्र है और इस लॉन्च से राज्य की प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि होगी। हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ (HP SDRF) का नया झंडा, लोगो, वर्दी और वाहन राज्य आपदा मोचन बल की निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज का यह लॉन्च राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
    CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इस बल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बहुमूल्य जीवन और संपत्ति को बचाने में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपदाओं के दौरान विभिन्न बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नए लॉन्च किए गए संसाधन एचपी एसडीआरएफ को प्रदेश के लोगों की और प्रभावी ढंग से सेवा करने में सक्षम बनाएंगे।
    पालमपुर नगर निगम उपचुनाव: पहले हक की जीती लड़ाई, अब चुनाव में विजयी पाई 

    पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस अवसर पर कहा कि एसडीआरएफ की स्थापना हाल ही में हुई है और पिछले कुछ महीनों में इस बल ने प्रदेश के नागरिकों की कुशलता से सेवा की है। इस बल की तीन कम्पनियां शिमला, मंडी और कांगड़ा में स्थित हैं, जिनमें वर्तमान में 183 कर्मचारी कार्यरत हैं।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक रवि ठाकुर, आई.डी. लखनपाल और सुरेश कुमार, एडीजीपी कानून व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी और एसडीआरएफ की प्रमुख और पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
    पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर


    कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather