Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा तत्काल प्रभाव से भंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया है।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान सरकार से अनुरोध किया है कि वह पद पर बने रहें और अपने कार्यों का निर्वहन तब तक करें जब तक कि नई विधानसभा का गठन न हो जाए और नई सरकार न बन जाए। इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-40 सीटों पर जीत की दर्ज

कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट पर जीत दर्ज की है। बहुमत को 35 का आंकड़ा जरूरी है। कांग्रेस यह आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा ने 22 सीटें जीत ली हैं और 3 पर आगे है। तीन पर आजाद जीते हैं। अब तक 65 सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। 3 पर प्रक्रिया जारी है।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।

गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।

सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807,  शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने  12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस  राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने  8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।

अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।

 

बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।

हिमाचल विस चुनाव: अब तक कहां से कौन जीता-कितना रहा मार्जन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल की इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद की वापसी

महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर हारे

धर्मपुर। हिमाचल के मंडी जिला की धर्मपुर सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद वापसी की है। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर को करीब 2800 मतों से हराया है। 14 राउंड की मतगणना में चंद्रशेखर को 29,621 और रजत ठाकुर को 26,814 मत मिले।

कांगड़ा : मतगणना केंद्र में बिल्डिंग गिरने की खबर से मचा हड़कंप, क्या है सच जानें

रजत ठाकुर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र हैं। इस बार महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुनाव न लड़ कर अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारा है। महेंद्र सिंह ठाकुर 1990 से 2017 तक लगातार जीतते आए हैं।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का की बड़ी जीत

महेंद्र सिंह ठाकुर ने 1985 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर जीता था। 1993 में महेंद्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। 1998 में महेंद्र सिंह ठाकुर ने हिमाचल विकास कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते थे। 2003 में  लोकतांत्रिक मोर्चा हिमाचल की टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे। 2007 से 2017  तक भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे।

इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और अपने बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था। रजत ठाकुर टिकट मिलने का विरोध घर से ही शुरू हो गया था। उनकी बहन ने ही टिकट मिलने का विरोध किया था। हालांकि बाद में पिता महेंद्र सिंह ठाकुर, रजत ठाकुर और उनकी बहन वंदना एक मंच दिखे थे। पर रजत ठाकुर पिता की राजनीतिक विरासत संभाल नहीं पाए और जीत न सके।

हिमाचल विस चुनाव: भाजपा ने मंडी की चार सीटों पर दर्ज की जीत 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जमींदोज हो जाएगा शिमला ब्रिटिश कालीन थिएटर “रिवोली सिनेमा हॉल”

1930 में बद्री प्रसाद सेठ ने की थी शुरुआत

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में ब्रिटिश कालीन रिवोली सिनेमा हॉल का भवन अब टूटने जा रहा है। यह भवन पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है और इसका एक हिस्सा भी टूट चुका है। वहीं अब नगर निगम में इसे तोड़ने की अनुमति दे दी है और अब भवन जमींदोज किया जा रहा है। शिमला वासियों के लिए ये थियेटर अब याद बनकर रह जाएगा।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

रिवोली सिनेमा हॉल का भवन अंग्रेजों के समय का बना हुआ है और यहां पर 1925 में मुर्गी खाना हुआ करता था, लेकिन 1930 में दिल्ली के एक व्यापारी बद्री प्रसाद ने इसे खरीदा और यहां पर थिएटर की शुरुआत की।

HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

उस समय ज्यादातर अंग्रेजी फिल्में दिखाई जाती थी, लेकिन आजादी के बाद यहां हिंदी फिल्में दिखाई जाने लगी और यहां पर फिल्में देखने वालों की भीड़ उमड़ी रहती थी। शिमला का ये एक मात्र थियेटर था, लेकिन 2010 को भवन में दरारें आनी शुरू हुई और नगर निगम ने इस भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया जिसके बाद ये थियेटर को हमेशा के लिए बन्द कर दिया गया।

चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

अब ये ऐतिहासिक इमारत तो गिर ही जाएगी लेकिन उसके साथ ही इसके मलबे में दफन हो जाएगा थिएटर का वो सुनहरा इतिहास जहां सिंगल स्क्रीन पर ना जाने कितनी ही फिल्मों के शौकीन लोगों ने अपने दोस्तों परिवार और अपने चाहने वालों के साथ देखी होंगी। आज भी यह थिएटर लोगों की यादों में जिंदा है।

 

रिवोली के आसपास कारोबार करने वाले लोगों का कहना है कि वे यहां पर दशकों से कारोबार कर रहे हैं और दिन के समय अपना कारोबार करने के बाद शाम को यहां पर फिल्म देखने जाया करते थे शिमला का ये पहला थिएटर था और यहां पर काफी चहल-पहल रहती थी यहां 75 पैसे टिकट हुआ करती थी, लेकिन इसे अनसेफ घोषित कर दिया गया था और बंद कर दिया गया है और अब इसकी भवन को भी तोड़ा जा रहा है कारोबारियों का कहना है कि यहां पर फिर से थियेटर खोला जाना चाहिए।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

1925 में चलता था मुर्गी खाना

ब्रिटिश काल में इस भवन में साल 1925 में यहां मुर्गी खाना हुआ करता था हालांकि ये जमीन नाहन के राजा की थी जिसे 1930 में दिल्ली के एक व्यापारी बद्री प्रसाद सेठ ने खरीदा और यहां थिएटर की शुरुआत की। सिंगल स्क्रीन वाले इस थिएटर में भारी-भरकम मशीन की मदद से फिल्म दिखाई जाती थी।

 

लोग भी काफी तादाद में यहां फिल्में देखने आते थे। शिमला के मशहूर शाही थिएटर के मालिक साहिल शर्मा ने कहा कि यह शिमला शहर की काफी पुरानी इमारत थी 1925 में यहां पर पहले मुर्गी खाना हुआ करता था और उसके बाद यहां पर दिल्ली के एक व्यापारी ने इसे खरीदा और यहां पर थिएटर भी शुरू किया और कई दशकों तक यहां पर फिल्में दिखाई गई लेकिन 2010 में अनसेफ घोषित किया गया और अब तोड़ा जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Kangra State News

भटोली फकोरियां स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में नवाजे मेधावी

सेवानिवृत्त लेक्चरर अशोक कुमार शर्मा रहे मौजूद

हरिपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली फकोरियां में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त लेक्चरर अशोक कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य कविता धीमान ने की। स्टेज संचालन प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और सरस्वती वंदना से की गई।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें सोलो डांस तेरी उंगली पकड़ के, ग्रुप डांस निक्की जिनी गुजरी और प्रेम रतन धन पायो गाने पर किए गए डांस पर भरपूर वाहवाही लूटी तथा आए हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया। वार्षिक पारितोषिक समारोह में पहुंचे गणमान्य लोगों को सर्वप्रथम बैच लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।  इस मौके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेक्चरर अशोक कुमार ने बच्चों को शिक्षा की तरफ ध्यान देने व नशे आदि से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का मकसद पढ़ाई होना चाहिए। शिक्षक छात्रों का भविष्य बनाने में अहम योगदान देते हैं।  इस मौके पर स्कूल स्टाफ अजय शास्त्री, राजीव शर्मा, राकेश कुमार, शेर सिंह, संजीव कुमार, चूड़ामणि, रमेश चंद आदि उपस्थित रहे।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Sirmaur State News

पझौता : काली माता के मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी ले उड़े शातिर

पझौता। सिरमौर जिला के पझौता में ठंडीधार के पास भ्राच नामक गांव में काली माता के मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। भ्राच में स्थित काली माता के मंदिर में से चोरों ने दान पात्र पर ही हाथ साफ कर लिए हैं। शातिरों ने ग्रिल के अंदर रखे दानपात्र का कुंडा तोड़कर उसमें से चढ़ावे के पैसे चुरा लिए और कुछ ही दूरी पर उसे फेंक दिया।

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

दान पात्र में करीब चार हजार रुपए थे। ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी उस समय लगी जब कुछ लोग मंदिर की तरफ गए। उन्होंने देखा कि मंदिर की ग्रिल के अंदर रखा हुआ दानपात्र कुछ ही दूरी पर पड़ा था और उसका ताला भी टूटा हुआ था। घटना को गांव वाले या किसी बाहर वाले ने अंजाम दिया है इसका पता लगाया जा रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

HPU में चले पत्थर-रॉड : कुछ छात्र घायल, छावनी बना कैंपस

ABVP और SFI कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह ABVP और SFI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। घायलों को इलाज के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया है। विवि कैंपस में इस समय तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस कैंपस में मौजूद है।

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8:45 बजे समरहिल गेट पर खड़े ABVP और SFI के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दो कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई बहस लड़ाई में बदल गई। दोनों के साथ और भी छात्र मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से छात्रों ने एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।

HPSSC: स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 995 की Answer Key जारी

इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छात्रों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ABVP के छात्र कैंपस की ओर भाग गए जिनके पीछे एसएफआई के छात्र भी चले गए। एसएफआई के छात्र समरहिल चौक की ओर वापस आ गए थे। उसके बाद एबीवीपी के 40-50 छात्र हाथ में पत्थर लेकर ऊपर से गेट की ओर आए और पथराव करने लगे।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

पुलिस बल ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन पथराव चलता रहा। इस दौरान SFI के 60-70 छात्र भी नीचे से रॉड इत्यादि लेकर आए तो एबीवीपी के छात्र भी केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में घुस गए। पीछे से एसएफआई के छात्र भी केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में घुस गए और दोनों छात्र संगठन अंदर लड़ाई करने लगे। इस दौरान एबीवीपी के कुछ छात्रों को सिर पर चोट आई हैं। पुलिस बल विश्वविद्यालय में तैनात है।

हिमाचल विस चुनाव : 8 दिसंबर को ‘ड्राई डे’, इन शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी

छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं का कैंपस में लोहे की रॉड और डंडे लेकर भी पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

जयराम बोले-सर्वेक्षणों में भाजपा बना रही सरकार, मुकेश का पलटवार

कहा-सर्वे की हवा निकलेगी, हवाई साबित होंगे
ऊना।  हिमाचल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाएं हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी और मुख्यमंत्री जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वह सब हवाई साबित होंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन पर पलटवार करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर यकीन नहीं है और भाजपा पूरी तरह से असफल सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से प्रदेश को कर्ज महंगाई और कुव्यवस्था माफिया की ओर धकेलने का काम किया है, उस सब से जनता तंग है।
हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, बल्कि कर्मचारियों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र का डबल इंजन प्रदेश में काम नहीं कर पाया है, खराब रहा है, इसलिए प्रदेश की जनता ने इंजन को ही बदलने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें, सपने देखना बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के जनादेश पर यकीन है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता का जनादेश साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और भाजपा की विदाई जनता ने तय कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में भी तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस की अधिक चिंता हो रही है, इसलिए प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। सीएम 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री हारते हैं, उसी से उन्हें आभास हो जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है और जो हमारी फीडबैक है, कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा हुई है, हम दावे के साथ ठोक बजाकर कर कह सकते हैं कि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।
क्या था मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया है कि अभी तक के तमाम सर्वेक्षणों में भाजपा हिमाचल में फिर सरकार बना रही है। चुनाव नतीजों को चार दिन बचे हैं और हमें चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यहा भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में करीब 10 नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने हैं। आठ नेताओं की कुंडलिया भी मंगवा ली गई हैं। ये नेता अपनी सीट को बचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपने आप को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते रहे।
Categories
Himachal Latest Shimla State News

नेक काम:  शिमला में वस्त्र बैंक की शुरुआत, जरूरमंदों को बांटें जाएंगे कपड़े

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने की पहल
शिमला। सामाजिक क्षेत्र में जनता की भलाई के लिए काम कर रहे सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर वस्त्र बैंक की शुरुआत की गई। शिमला जिले के संजौली बस स्टैंड, न्यू शिमला नजदीक अक्षरधाम मंदिर, रिज़, शिमला एवं टुटु चौक, बस स्टैंड पर ट्रस्ट के कार्यकताओं ने वस्त्र एकत्र किए। सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड की वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी गरीब तबके के लोगों के लिए और भी ज्यादा होती है, क्योंकि उनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होते। ऐसे में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से इन लोगों को कपड़े बांटे जाएंगे।
हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों
ट्रस्ट इसके लिए यूनिवर्सिटी-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रदेश भर के लोगों का सहयोग लेता है।  ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम समाज एवं राष्ट्र हित में करवाता आ रहा है और हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी वस्त्र बैंक कार्यक्रम में लोगों ने भरपूर सहयोग दिया, ताकि यह वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकें।
ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना एक मानव धर्म है, जिसे ट्रस्ट निभाने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट हर साल जरूरतमंदों की मदद के लिए शिमला में वस्त्र बैंक अभियान चलाता है। इस वर्ष भी सर्दियों को देखते हुए ट्रस्ट लोगों से पुराने कपड़े लेकर गरीबों को देने का अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि संपन्न समाज के लोग कपड़े दान कर बड़ा उपकार का काम कर सकते हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी काम कर रहा है। गरीब तबके से जुड़े लोगों को पढ़ाई में भी समर्थन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने जरूरतमंद तबके तक पहुंचकर उनकी मदद करने का काम किया। प्रोफेसर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा हर कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर मिली सूचना, पुलिस ने धरा आरोपी

शिमला में चिट्टा किया बरामद
शिमला। नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए हिमाचल पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं, नशे के कारोबार को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप शुरू की है। इस ऐप में जानकारी सांझी की जा सकती है। इसकी ही प्रकार की एक जानकारी के आधार पर शिमला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे के साथ एक को दबोचा है।
हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों
बता दें कि खलीनी में नशे के कारोबार से जुड़ी एक शिकायत ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खलीनी निवासी एक युवक को 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ दबोच लिया। न्यू शिमला थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
क्या है ड्रग फ्री हिमाचल ऐप
हिमाचल पुलिस ने ड्रग फ्री हिमाचल नामक मोबाइल ऐप शुरू की है। इसमें सूचना देने वाले की पहचान पुलिस भी नहीं कर सकती है। ऐसे में हिमाचल में लोग इस ऐप पर नशे के बारे में सूचना देने लगे हैं। इस साल काफी शिकायतें नशे से संबंधित पुलिस को मिल चुकी हैं, जिन पर कार्रवाई भी हुई है।