Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, फिर जाएंगे जालंधर

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में लेंगे भाग

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज हिमाचल भवन रुकने के बाद 9 सितंबर को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकलेंगे। दिल्ली से जालंधर जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम आज शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव हिमाचल भवन चंडीगढ़ में होगा।

शिमला : चौपाल जा रही HRTC की बस सड़क से पलटी, 35 यात्री थे सवार

9 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए निकलेंगे। करीब दो बजे हिमाचल सदन नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे।

वहीं, अगर उक्त टुअर प्रोग्राम में आज के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है और मुख्यमंत्री चंडीगढ़ नहीं जा पाते हैं तो मुख्यमंत्री 9 सितंबर को शिमला अनाडेल हेलीपैड से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े 12 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हिमाचल सदन नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आपदा के दौरान घायल IGMC के दो सुरक्षाकर्मियों को नहीं दिया जा रहा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 10 सितंबर के टुअर प्रोग्राम की बात करें तो मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली से जालंधर के लिए रवाना होंगे। वह जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जालंधर से करीब 2 बजकर 45 मिनट पर नूरमहल के लिए निकलेंगे। यहां पर वह दिव्य ज्योति संस्था के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर नूरमहल हेलीपैड से शिमला अनाडेल के लिए निकलेंगे। उनका करीब 5 बजकर 25 मिनट पर शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे और इस दौरान वह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन का आयोजन होना देश के लिए गर्व की बात है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP-9th-10th-September-2023.pdf” title=”TP 9th-10th September 2023″]

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla Mandi State News

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट

जी-20 सम्मेलन के चलते मुकरवा चौक तक जाएंगी बसें

शिमला/ मंडी। दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से आने वाली एचआरटीसी (HRTC) बसों का प्रचलन 7 सितंबर से मुकरवा चौक दिल्ली तक होगा। ऐसा जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत किया जा रहा है।

हिमाचल : 14 शिक्षकों को स्टेट अवार्ड, राष्ट्रीय सम्मान पा चुके 2 टीचर भी नवाजे

 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) मंडलीय प्रबंधक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली के लिए जाने वाली व दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं का प्रचलन 7 सितंबर सायं से 10 सितंबर मध्य रात्रि तक मुकरवा चौक दिल्ली तक रहेगा। यानी 7 सितंबर शाम से 10 सितंबर मध्य रात्रि तक सभी एचआरटीसी बसें मुकरवा चौक दिल्ली तक जाएंगी और मुकरवा चौक से ही वापस चलेंगी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की घोषणा-किसे मिली जगह, पढ़ें 

 

उन्होंने दिल्ली जाने वाले सभी यात्रियों से आग्रह किया कि वह दिल्ली के लिए यात्रा कार्यक्रम उसी अनुसार तय करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

 

 

धर्मशाला घियाणा कलां मामला : खिचड़ी में था जहर, रैट प्वाइजन की आशंका

SJVN में फील्ड इंजीनियर और ऑफिसर के 153 पदों पर निकली भर्ती

SBI में 6160 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए 200 पद 

 

मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू, 9000 रुपए लगेगा किराया

विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, HPSSC को शुरू करने की मांग 

शिमला रिज का बैठ रहा एक हिस्सा, स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा काम

 

शिमला : पुराने बस अड्डे के सामने अज्ञात वाहन ने कुचला व्यक्ति

विक्रमादित्य बोले- सचिवालय को छोड़कर शिमला से सभी सरकारी दफ्तर शहर से हों बाहर

जन्मदिन पर अवनी ने हिमाचल आपदा राहत कोष में भेंट किए 51000 रुपए

मैक्लोडगंज तिब्बती मॉडल केस : पुलिस ने एक्सेस फोर्स का तो नहीं किया इस्तेमाल-होगी जांच

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

विभिन्न बैठकों में करेंगे शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री ने जुब्बलहट्टी एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में ऑफिशियल मीटिंग में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  का रात्रि ठहराव हिमाचल सदन नई दिल्ली में होगा। आगामी टुअर प्रोग्राम अलग से जारी किया जाएगा।

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान

परिवार वालों के साथ आया था माथा टेकने

श्री नैना देवी जी। हिमाचल के बिलासपुर जिला में श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। श्रद्धालु की पहचान निशांत (23) पुत्र विनोद कुमार निवासी यमुना विहार दिल्ली के रूप में हुई है। निशांत परिवार के सदस्यों के साथ श्री नैना देवी जी मंदिर में माथा टेकने आया था।

श्री चामुंडा : बनेर खड्ड में डूबने से गई लुधियाना की युवती की जान

बता दें कि निशांत 7 जून बुधवार से शाम करीब साढ़े 6 बजे से लापता था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर निशांत का शव लिफ्ट साइट के पास मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना कोट के तहत पड़ती पुलिस चौकी श्री नैना देवी जी की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

चंबा : बनीखेत में पलटा आर्मी ट्रक, एक युवक की गई जान-लोगों ने किया चक्का जाम, करीब अढ़ाई घंटे बाद जाम खोला गया

 

पूछताछ में पता चला कि युवक की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। निशांत की मौत पर उसके माता-पिता और रिश्तेदारों को कोई शक नहीं है। पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच चौकी प्रभारी राजेश कुमार कर रहे हैं।

Job Alert : हमीरपुर में रोजगार का बड़ा मौका – 300 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 

बद्दी में 8वीं, 10वीं व 12वीं पास को नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 150

Video Story : स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पार्किंग का हाल बेहाल, यहां-वहां सड़ रहा कूड़ा

Mock Drill : पालमपुर सौरभ वन विहार में आई बाढ़, 9 पर्यटक फंसे- किए रेस्क्यू 

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

दिल्ली-शिमला-रामपुर रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज की बस, जानें टाइमिंग

दिल्ली आईएसबीटी से रात 9 बजकर 40 मिनट पर है चलती

शिमला। दिल्ली-शिमला-रामपुर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। हरियाणा रोडवेज झज्जर की बस वाया बॉर्डर, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, जीरकपुर, धर्मपुर, कुफरी, फागू, बड़ोग, मटियाना और नारकंडा होकर चलती है। बस झज्जर से शाम 6 बजे चलती है।

कुल्लू : पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 5 लोग घायल

 

दिल्ली आईएसबीटी से रात 9 बजकर 40 मिनट, पानीपत से रात 11 बजकर 50 मिनट, करनाल से रात 12 बजकर 30 मिनट, अंबाला से रात 1 बजकर 40 मिनट, चंडीगढ़ 43 सेक्टर से अलसुबह 3 बजकर 20 मिनट और शिमला से सुबह 8 बजे चलती है।

वापसी की बात करें तो रामपुर से दिल्ली के लिए रात 9 बजे निकलती है। शिमला से रात करीब डेढ़ बजे रवाना होती है। आने वाले दिनों में समय सारिणी में आंशिक बदलाव हो सकता है।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 

बता दें कि दिल्ली, पानीपत, अंबाला आदि से हिल्स क्वीन शिमला आने वाले लोगों के लिए यह बस काफी फायदेमंद रहेगी। चंडीगढ़वासी भी एक दिन में शिमला आकर लौट सकते हैं। यानी एक छुट्टी पर भी शिमला, कुफरी आदि पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर लौट सकते हैं।

हरियाणा राज्य परिवहन सोनीपत के दिल्ली-चंडीगढ़ 43-शिमला वाया पानीपत, करनाल, पिपली,अंबाला, धर्मपुर, सोलन रूट की भी जानकारी आपको देते हैं।

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

 

यह बस सोनीपत से सुबह 5 बजे, दिल्ली से सुबह 06 बजकर 40 मिनट, मुरथल से सुबह 7 बजकर 50 मिनट, पानीपत से सुबह 08:30 बजे, करनाल से सुबह 9 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से सुबह 10 बजकर 50 मिनट, चंडीगढ़ 43 से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर चलकर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शिमला पहुंचती है।

शिमला से सुबह 5 बजे, चंडीगढ़ 17 से सुबह 8 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से सुबह 9 बजकर 45 मिनट, करनाल से सुबह 11 बजकर 55 मिनट, पानीपत से दोपहर 12 बजे, दिल्ली से सोनीपत दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचती है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR National News State News

Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए सरकार ने मुफ्त बस सेवा की सुविधा तो प्रदान की है पर कई बार सरकार की महिलाओं को ये राहत महिलाओं के लिए ही आफत बनती नजर आती है। इस बात की सच्चाई ये वीडियो (Video) बयान कर रहा है जिसे खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया है।

राघव-परिणीति ने शेयर की सगाई की अनदेखी तस्वीरें, आप भी देखें

वीडियो (Video) में साफ देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं बस स्टॉ़प पर खड़ी हैं और उसी वक्त एक बस वहां पहुंचती है। चालक स्टॉप से थोड़ा आगे जाकर ब्रेक लगाता है औऱ बस से एक सवारी भी उतरती है लेकिन वहां खड़ी महिलाएं भागते हुए आवाज लगाती रह जाती हैं और चालक बस दौड़ाकर ले जाता है।

HAS : प्रवीण कुमार टॉपर, अंशु चंदेल दूसरे, कार्तिकेय तीसरे नंबर पर

वीडियो (Video) शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफ़र फ़्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस ड्राइवर के ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन लिया जा रहा है।

मेरी सभी ड्राइवर भाइयों और बहनों से अपील है कि तय बस स्टैंड पर बस ज़रूर रोकें। ऐसी कुछ शिकायतें आई हैं कि महिलाओं को देखकर कुछ ड्राइवर बस नहीं रोकते। ये सही नहीं है।”

धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे

केजरीवाल के ट्वीट करने की देर थी कि परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मामले में तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि, “माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चालक को बदल दिया गया है और अगले आदेश तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।

हिमाचल कैबिनेट : अब हर सिविल अस्पताल और CHC में तैनात होगा डेंटल डॉक्टर

चालक व अन्य स्टाफ के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है किसी भी चालक द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। मैं यात्रियों से अपील करता हूं कि वे यदि कहीं भी इस प्रकार की अनियमितता देखे तो तुरंत उसकी वीडियो बना कर साझा करें। सख्त कार्रवाई की जाएगी

धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे

हिमाचल में इन पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 14 लास्ट डेट 

Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं

मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर दी गई गरिमापूर्ण विदाई

शिमला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे।

सिरमौर : हीरो कंपनी भरेगी पद, 19,665 रुपए मिलेगा न्यूनतम वेतन

इनके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिमला आई थीं और चार दिन मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकीं। उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला : 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन लोगों को समर्पित किया यानी अब राष्ट्रपति भवन सालभर लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग यहां आकर राष्ट्रपति निवास को करीब से देख सकेंगे। इसे देखने के लिए लोगों को फीस अदा करनी होगी। भारतीय के लिए फीस 50 रुपए तय की गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों को 150 रुपए शुल्क अदा करना होगा।

धर्मशाला बस अड्डे पर दो दिन से बंद बसों का सामान्य संचालन शुरू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News Uncategorized

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर उड़ेगा जहाज
नई दिल्ली/कांगड़ा। विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली से धर्मशाला नई उड़ान शुरू हो गई है। आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह और कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद किशन कपूर की उपस्थिति में फ्लाइट का शुभारंभ हुआ।
हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित
फ्लाइट को हरी झंडी दिखाते एक वीडियो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर डाला है। लिखा है कि  देवभूमि हिमाचल को आज एक बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली से धर्मशाला हवाई यात्रा के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो 6 ई (IndiGo6E) की विमान सेवाओं का आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह व सांसद किशन कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ है।
हवाई चप्पल वाले के लिए भी हवाई सेवा के पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को हिमाचल में भी साकार करने में, प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में, पर्यटन व अन्य सेवाओं की बढ़ावा देने में इंडिगो की यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।
ये रहेगा शेड्यूल
इंडिगो ने दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। आज 26 मार्च रविवार को सुबह दिल्ली से 6 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ी और सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) पहुंची। 8 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह फ्लाइड रोज होगी। इसके अलावा 27 मार्च एक फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और 12 बजकर 55 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी दिन कांगड़ा एयरपोर्ट से फ्लाइट 1 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होगी।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू , सड़क नेटवर्क मजबूत करने का किया आग्रह

बोले- सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां सम्पर्क का मुख्य साधन हैं।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सहयोग का आग्रह भी किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी कुलदीप सिंह बांशटू और आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती भी उपस्थित रहीं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

फिलहाल हालत स्थिर, ऑब्जर्वेशन में रखा गया

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उनको नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जांच की जा रही है। उनको ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

हिमाचल के 6 जिलों में इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट-पढ़ें खबर

जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और सामान्य टेस्ट के बाद राज्यपाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

धर्मशाला : JBT की बैच वाइज नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार पहली मार्च से

बता दें कि बीती 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद शिव प्रताप शुक्ला अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कई बड़े नेताओं से मुलाकात की।

चंबा : खड़ामुख-होली मार्ग बहाल, लैंडस्लाइड के कारण 24 घंटे से था बंद 
राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की, साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें