Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला : JBT की बैच वाइज नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार पहली मार्च से

ewn24news choice of himachal 26 Feb,2023 12:41 am

    योग्यता परीक्षा में हासिल किए अंकों के आधार पर होगा चयन

    धर्मशाला। उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कांगड़ा कार्यालय द्वारा जेबीटी के विभिन्न पदों के लिए पहली और दो मार्च 2023 को बैच आधार पर साक्षात्कार निर्धारित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मोहिन्द्र कुमार धीमान ने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 मार्च तथा अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवारों 2 मार्च को साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं।

    MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

    यह रहेगी पात्रता

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में आर एंड पी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी जेबीटी, डीएड, डीएलएड, बीएड, डीएसई समक्ष हो तथा जेबीटी टेट पास हो।
    हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

    वेबसाइट में उपलब्ध है आवेदन संबंधी जानकारी

    उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र, आवश्यक दस्तावेजों, शैक्षिणिक योग्यता व बायोडाटा फार्म की जानकारी जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा काँगड़ा स्थित धर्मशाला की वेबसाईट www.ddeekangra.in पर उपल्बध है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी बायोडाटा फार्म इस कार्यालय की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-223155 पर किसी मी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
    मनाली की ‘सरजमीं’ पर उतरे बॉलीवुड सितारे, सुनील शेट्टी के बाद काजोल भी पहुंचीं 

    योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा चयन

    उन्होंने बताया कि बैचवाइज आधार पर नियुक्ति के लिए पूर्व में घोषित 15 अंको की मूल्यांकन प्रक्रिया को विभाग द्वारा समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब इसके स्थान पर योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रार्थी इस संदर्भ में अपने सभी प्रमाण पत्रों की सत्यता व वैद्यता जान लें। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी सम्बन्धित अभ्यर्थी की होगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार तिथि के उपरान्त कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    सुंदरनगर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, ढांक से गिरी कार, एक की मौत-एक घायल 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather