Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

दिल्ली-शिमला-रामपुर रूट पर फिर दौड़ी हरियाणा रोडवेज की बस, जानें टाइमिंग

दिल्ली आईएसबीटी से रात 9 बजकर 40 मिनट पर है चलती

शिमला। दिल्ली-शिमला-रामपुर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। हरियाणा रोडवेज झज्जर की बस वाया बॉर्डर, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, जीरकपुर, धर्मपुर, कुफरी, फागू, बड़ोग, मटियाना और नारकंडा होकर चलती है। बस झज्जर से शाम 6 बजे चलती है।

कुल्लू : पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 5 लोग घायल

 

दिल्ली आईएसबीटी से रात 9 बजकर 40 मिनट, पानीपत से रात 11 बजकर 50 मिनट, करनाल से रात 12 बजकर 30 मिनट, अंबाला से रात 1 बजकर 40 मिनट, चंडीगढ़ 43 सेक्टर से अलसुबह 3 बजकर 20 मिनट और शिमला से सुबह 8 बजे चलती है।

वापसी की बात करें तो रामपुर से दिल्ली के लिए रात 9 बजे निकलती है। शिमला से रात करीब डेढ़ बजे रवाना होती है। आने वाले दिनों में समय सारिणी में आंशिक बदलाव हो सकता है।

हिमाचल मौसम अपडेट : कल से फिर बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

 

बता दें कि दिल्ली, पानीपत, अंबाला आदि से हिल्स क्वीन शिमला आने वाले लोगों के लिए यह बस काफी फायदेमंद रहेगी। चंडीगढ़वासी भी एक दिन में शिमला आकर लौट सकते हैं। यानी एक छुट्टी पर भी शिमला, कुफरी आदि पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर लौट सकते हैं।

हरियाणा राज्य परिवहन सोनीपत के दिल्ली-चंडीगढ़ 43-शिमला वाया पानीपत, करनाल, पिपली,अंबाला, धर्मपुर, सोलन रूट की भी जानकारी आपको देते हैं।

शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग

 

यह बस सोनीपत से सुबह 5 बजे, दिल्ली से सुबह 06 बजकर 40 मिनट, मुरथल से सुबह 7 बजकर 50 मिनट, पानीपत से सुबह 08:30 बजे, करनाल से सुबह 9 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से सुबह 10 बजकर 50 मिनट, चंडीगढ़ 43 से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर चलकर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर शिमला पहुंचती है।

शिमला से सुबह 5 बजे, चंडीगढ़ 17 से सुबह 8 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से सुबह 9 बजकर 45 मिनट, करनाल से सुबह 11 बजकर 55 मिनट, पानीपत से दोपहर 12 बजे, दिल्ली से सोनीपत दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचती है।

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ