Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Video Story : स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पार्किंग का हाल बेहाल, यहां-वहां सड़ रहा कूड़ा

ewn24news choice of himachal 09 Jun,2023 6:06 am

    साफ़-सफाई की जिम्मेदारी लेने को कोई भी तैयार नहीं

     

    धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला की सबसे व्यस्त जगह है डीसी ऑफिस और मिनी सचिवालय। ये तस्वीरें यहीं पर बनी पार्किंग का है। तस्वीरों में आपने सफाई व्यवस्था का आलम तो देख ही लिया होगा। स्मार्ट सिटी धर्मशाला की खूबसूरती में ये पार्किंग एक दाग की तरह है।



    जैसा कि आप देख सकते हैं पार्किंग की हालत बेहद खराब है। यहां हर रोज न जाने कितने लोग किसी न किसी काम से पहुंचते हैं। बड़ी शानदार इमारत के नीचे बनी इस पार्किंग की हालत इतनी खराब है कि देखने में ये किसी गौशाला से कम नहीं लगती। यहां चारों तरफ कूड़ा-कचरा ही देखने को मिलता है।

     

    इस गंदगी पर न ही नगर निगम का ध्यान जाता है और न ही किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का। हालात ऐसे हैं कि पार्किंग में हर जगह कूड़ा-कचरा पड़ा सड़ रहा है। लोग नाक बंद कर गाड़ी खड़ी कर जाते हैं और काम खत्म होने पर चले जाते हैं लेकिन किसी ने भी इसके खिलाफ शिकायत करने की कोशिश नहीं की। इक्का-दुक्का लोग कहते जरूर हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कौन है।

    जनता के लाखों रूपए खर्च कर बनाई गई इस पार्किंग की साफ़-सफाई की जिम्मेदारी लेने को कोई भी तैयार नहीं है। मौजूदा स्थिति की बात की जाए तो पार्किंग के ठीक सामने संकटमोचन हनुमान का मंदिर है। जहां रोज़ाना कई अधिकारी व कर्मचारी अपने संकट मिटाने की कामना लिए मंदिर आते हैं, लेकिन किसी का भी पार्किंग की तरफ ध्यान नहीं जाता। इस संकट से जनता को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा। न कोई समाजसेवी और न ही कोई संस्था।

    पार्किंग के पास अपनी आजीविका चलाने के लिए काम कर रहे रेहड़ी-फड़ी वाले भी गंदगी और बदबू से परेशान हैं। लेकिन कुछ बोल नहीं सकते अगर आवाज़ उठाई तो उन्हें डर है कि उनकी रेहड़ी उठवा दी जाएगी। इस वीडियो स्टोरी को देखकर प्रशासन की आंखें खुलती हैं या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन आपका इसके बारे में क्या कहना है कमेंट कर जरूर बताएं।
    तेज रफ्तारी का कहर : जवाली में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, गंगथ में जीप-बाइक की टक्कर





    हिमाचल में इस बार मौसम ने तोड़े रिकॉर्ड, पर्यटक भी पीछे नहीं-पढ़ें खबर

     


    क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?


    हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 


    ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather