Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हरिपुर रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बैह ढोंटा के निवासी

90 वर्ष पूर्व नादौन शिफ्ट हुआ था सीएम सुक्खू का परिवार

हरिपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पुश्तैनी गांव बैह ढोंटा के निवासी शुक्रवार को बड़ी संख्या में देहरा विधानसभा क्षेत्र में हुई हरिपुर रैली में उत्साह के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। बैह ढोंटा देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गांव के निवासी विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे।

जरा ध्यान दें : मंडी से पंडोह फोरलेन रात को तीन घंटे रहेगा बंद

गांव के निवासी जगदीश चौहान ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिश्ते में उनके भाई लगते हैं और उनके दादा तक की पीढ़ी इसी गांव में रहती थी। लगभग 90 साल पहले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिवार बैह ढोंटा गांव से शिफ्ट होकर नादौन के भवड़ां चला गया था।

ग्राम पंचायत बैह के प्रधान गंधर्व सिंह ने बताया कि आज भी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिजन सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पैतृक गांव आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि उनका एक पारिवारिक सदस्य आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान है, इससे उनके इलाके का भी विकास होगा।

Breaking : हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क दिया है और केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया है। पौंग झील में भी उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिससे देहरा के युवाओं को भी लाभ होगा।

ढोंटा पचायत के प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि वह 26 मई को धर्मशाला में मुख्यमंत्री से भेंट कर चुके हैं। इस दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवार के कई सदस्य भी साथ रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दोबारा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उनके पुश्तैनी गांव आने का निमंत्रण देंगे और उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे।

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

कांग्रेस देहरा जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा के पुत्र हैं और जसवां परागपुर के दामाद हैं। उनका कांगड़ा के साथ गहरा रिश्ता है और इस क्षेत्र के विकास को लेकर वह बेहद गंभीर हैं।

उन्होंने कांगड़ा जिला को टूरिज़्म कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला के विकास के लिए वह बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आरम्भ करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अवसरों पर कहा है कि कांगड़ा उनका घर है और कांगड़ा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में तैनात कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, गई जान

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हरिपुर में जनसभा के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, चौगान से भरी उड़ान

आज ही तेलगांना दौरे से लौटे थे मुख्यमंत्री

हरिपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर चौगान में जनसभा के बाद दिल्ली गए। जनसभा स्थल हरिपुर चौगान से ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री आज ही तेलगांना दौरे से लौटे थे। हरिपुर में कार्यक्रम के बाद फिर दिल्ली चले गए।

हरिपुर : सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए बस स्टैंड का लोकार्पण किया। साथ ही कुछ सड़कों का लोकार्पण के साथ शिलान्यास भी वर्चुअली किया। हरिपुर चौगान में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

उन्होंने कहा कि हिमाचल का हर नागरिक कर्जदार है। हिमाचल पर करोड़ों रुपए का कर्ज है। अगले चार साल में हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लेकर आएंगे। देहरा कोई नहीं तेरा के बदले उन्होंने आज एक नया नारा दिया।

कुल्लू: 10वीं की टॉपर मानवी बनना चाहती डॉक्टर, पिता हैं ऑटो चालक

 

मंच से संबोधन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘देहरा कोई नहीं तेरा’ नारा हमेशा सुनने में आता था। पर अब ऐसा नहीं, ‘देहरा मेरा’। यानी मैं देहरा का हूं। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरिपुर से ही दिल्ली रवाना हुए।

 

IPS अधिकारी प्रवीण सूद ने CBI के निदेशक का पदभार संभाला-हिमाचल से हैं संबंधित\

हिमाचल में गिरा तापमान, अधिकतर क्षेत्रों में बरसे बादल-जानें मौसम की अपडेट

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

हरिपुर : सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

होशियार बोले – कहां गायब हो गए मालूम नहीं

हरिपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर चौगान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा हुई। सीएम सुक्खू की जनसभा में देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कोबरा सेंटर के नाम पर अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा।

Breaking : हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

उन्होंने चौगान में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हरिपुर के नजदीक कोबरा सेंटर जमीन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 2019 में सीआरपीएफ के कोबरा ट्रेनिंग सेंटर के लिए 160 एक्ड जमीन हिमाचल सरकार ने एक रुपए लीज पर दी थी। आप (मुख्यमंत्री) केंद्र से कोबरा सेंटर का मामला उठाएं। यहां पर सीआरपीएफ का कोबरा ट्रेनिंग सेंटर खुलवाएं।

हरिपुर में जनसभा के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, चौगान से भरी उड़ान

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कई बार कोबरा सेंटर के लिए बातें की हैं। जब जमीन दे दी गई तो वह गायब हो गए। पता नहीं कहा खो गए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में आना ही छोड़ दिया है। लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं कि कहां चले गए हैं। भानुपल्ली के बारे में ही बातें करते हैं पर कहां भानुपल्ली हमें पता नहीं।

उन्होंने दो टूक कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देहरा का हर इंसान उनसे पूछेगा कि सीआरपीएफ कोबरा ट्रेनिंग सेंटर कहां गायब हो गया। वोट तभी पड़ेंगे जब कोबरा सेंटर आएगा।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में तैनात कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, गई जान

बता दें कि हरिपुर के पास दोसड़क के निकट कोबरा ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन देखी गई है। जमीन का मुआइना भी हो चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले विधायक ने कोबरा ट्रेनिंग सेंटर का मुद्दा छेड़ दिया है।

कांग्रेस के कार्यक्रम में आजाद विधायक का भाजपा के मंत्री पर जुबानी हमला कई बातों की तरफ इशारा कर रहा है। लोकसभा चुनाव में विधायक होशियार सिंह का रुख किस तरफ रहेगा यह देखना दिलचस्प रहेगा।

हिमाचल में गिरा तापमान, अधिकतर क्षेत्रों में बरसे बादल-जानें मौसम की अपडेट

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

IPS अधिकारी प्रवीण सूद ने CBI के निदेशक का पदभार संभाला-हिमाचल से हैं संबंधित

 

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Kangra

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सपड़ी पहुंचे-हरिपुर के लिए होंगे रवाना

हरिपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सपड़े हेलीपैड पहुंच गए हैं। यहां से मुख्यमंत्री हरिपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शुक्रवार को कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र को दौरा है। हरिपुर चौगान में मुख्यमंत्री की जनसभा है।

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हरिपुर चौगान में लोग मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नए बने बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कुछ सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

 

IPS अधिकारी प्रवीण सूद ने CBI के निदेशक का पदभार संभाला-हिमाचल से हैं संबंधित\

हिमाचल में गिरा तापमान, अधिकतर क्षेत्रों में बरसे बादल-जानें मौसम की अपडेट

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

देहरा : हरिपुर के पास इंदिरा कॉलोनी में पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान

हरिपुर पुलिस थाना की टीम ने शव कब्जे में लिया

देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर के पास रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इंदिरा कॉलोनी में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर इंदिरा कॉलोनी से छब्बड़ रोड पर छब्बड़ में पलटा है।

मनाली-लेह NH दारचा तक खुला, पांगी-किलाड़ मार्ग भी ओपन

चालक की पहचान नरेश उर्फ पिंकू निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। हरिपुर पुलिस थाना की टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा ले जाया गया है। हादसा चालक के घर से कुछ ही दूरी पर हुआ है।

16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

बता दें कि चालक पत्थरों का फेरा छोड़कर वापस इंदिरा कॉलोनी की तरफ आ रहा था। चालक का भाई भी साथ था पर फेरा छोड़ने जाते भाई घर में उतर गया था। चालक यह बोलकर गया कि फेरा छोड़कर आया। जब पत्थर छोड़कर वापस आ रहा था तो घर से पहले कुछ दूरी पर मोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हिमाचल में आज कोरोना के 104 मामले और 174 ठीक-2074 एक्टिव केस

चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। फिर जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को निकाला। पर चालक दम तोड़ चुका था। चालक के सिर पर गहरी चोट लगी थी। चालक नरेश गरीब परिवार से संबंधित था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बड़ा भाई भी उसके साथ लेबर का काम करता था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चालक के परिवार की आर्थिक रूप से मदद की जाए।

हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

देहरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में देहरा उपमंडल के तहत कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में हादसा पेश आया है। मेले में अचानक एक झूला टूट गया जिसके चलते झूले में बैठी 17 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है उक्त घूमने वाले झूले पर काफी लोग सवार थे उसी समय अचानक नीचे से एक तरफ का नट बोल्ट टूट गया, जिससे उसमें बैठी उक्त लड़की नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले – समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

युवती को तत्काल इलाज के लिए गरली अस्पताल ले जाए गया, वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे आगे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे ज्वालामुखी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घूमते हुए झूले की सीट के नीचे से नट टूट गया, जिससे उक्त लड़की गिर गई है। हादसे के दौरान लगभग 15 से अधिक लोग झूले पर सवार थे। गनीमत रही कि अन्य बाकी सवार सभी सुरक्षित हैं।

युवती को सिर व कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। युवती की पहचान मोनी देवी (17) पुत्री सुरिंद्र कुमार निवासी जम्बल के रूप में हुई है। डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर झूले के मालिक की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba Kangra

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

हरिपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक के शव को पौंग डैम से निकाल लिया गया है। युवक चंबा जिला के भरमौर के वेल्ज क्षेत्र का रहने वाला था।

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि भरमौर क्षेत्र से गद्दी समुदाय के लोग भेड़-बकरियां लेकर नंदपुर भटोली पहुंचे हैं। उनके साथ उक्त युवक संजीत कुमार उर्फ गिफ्टू (21) भी आया था। आज दोपहर 21 वर्षीय युवक पौंग डैम में नहाने चला गया और पानी में डूब गया।

मामले की सूचना पुलिस स्टेशन हरिपुर में दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को डैम से निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, कल से यहां बिगड़ सकता है मौसम

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

देहरा को मिला अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट, न्यायमूर्ति सबीना ने किया उद्घाटन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने श्री ज्वालाजी मंदिर में टेका माथा

धर्मशाला। हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने शुक्रवार को देहरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन किया। देहरा में स्थापित इस न्यायालय से देहरा, ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी।

हिमाचल : भांग की खेती लीगल करने के मामले में बनाई कमेटी, एक माह में देगी रिपोर्ट

 

लोकार्पण के अवसर पर बचत भवन देहरा में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सबीना ने कहा कि प्रदेश हाईकोर्ट लोगों को उनके घर-द्वार के समीप तीव्र एवं किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने न्यायिक प्रकिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों के मिलकर काम करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने नए कोर्ट के लिए बधाई देते हुए सभी सम्बंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा।

हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

 

प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट मिलने पर बधाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन से लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे को भी कहा। कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम का आग्रह किया।

हिमाचल : ओवर एज अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की मिलेगी अनुमति

उन्होंने कहा कि अभी तक देहरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई व्यवस्था न होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित मामलों में न्यायिक सहायता के लिए धर्मशाला तक का सफर तय करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस कोर्ट के खुलने से ऐसे सभी लोगों को सहुलियत होगी।

हिमाचल : HRTC कंडक्टर आवेदन शुल्क को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

 

इस मौके वीएस गिल अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विवेक सिंह ठाकुर प्रशासनिक जज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, अजय मेहता सेशन जज कांगड़ा स्थित धर्मशाला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरा नितिन कुमार, अरविंद मल्होत्रा रजिस्ट्रार जनरल, चिराग सिंह भानु ओएसडी उच्च न्यायालय, न्यायाधीश नेहा दहिया, न्यायाधीश कनिका गुप्ता, वीएस गिल अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरा, एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, डीएसपी देहरा विशाल वर्मा सहित न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

CRPF में कांस्टेबल के एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती-जानें डिटेल

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने मां ज्वालाजी मंदिर में टेका माथा

इससे पूर्व हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी माता के मंदिर में पूजा अचर्ना कर शीश नवाया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट प्रशासनिक जज विवेक सिंह ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने श्री ज्वालाजी मंदिर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर उन्हें समृति चिन्ह भेंट किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

ऊना में सड़क हादसा : देहरा निवासी महिला की गई जान, दो घायल

रात करीब दो बजे हुई दुर्घटना

ऊना। हिमाचल के ऊना में सड़क हादसे में देहरा निवासी एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, महिला का पति और चालक घायल है। हादसा ऊना के डीएवी स्कूल के पास देर रात करीब दो बजे हुआ है।

बता दें कि देहरा निवासी रिटायर बैंक अधिकारी रमेश वशिष्ट और उनकी पत्नी रीता शर्मा पहले अपनी बेटी के पास असम गए और बाद में तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर कल कोलकाता से चंडीगढ़ पहुंचे थे।

चालक चेतन उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लेने गया था। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जब वापस आ रहे थे तो ऊना डीएवी स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान से जा टकराई।

हादसे में रीता शर्मा की मौत हो गई। पति रमेशवशिष्ट की टांग फ्रेक्चर हुई है। चालक चेतन को भी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद को झोंका आ गया था। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

6.36 फीसदी घटा आजाद प्रत्याशी को वोट बैंक

देहरा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में होशियार सिंह ने दूसरी बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला तीसरे नंबर पर रहे। होशियार सिंह को 22 हजार 99 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने 19120 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत ही मिल पाए हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह के 6.36 फीसदी वोट कम हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अच्छी वापसी देहरा में की है। कांग्रेस का वोट बैंक 2017 की तुलना में 2022 में 16.38 फीसदी बढ़ा है। जोकि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए चिंतन का वक्त है। इस बार भाजपा के 9.54 फीसदी वोट कम हुए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

वर्ष 2017 की बात करें तो आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। होशियार सिंह को 24206 और रविंद्र रवि को 20292 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर जमानत तक नहीं बचा पाई थीं। विप्लव ठाकुर को 8289 मिले थे।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में होशियार सिंह को पड़े कुल मतों के 37.96 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56 और भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला को 27.62 फीसदी मत मिले हैं। 2017 में होशियार सिंह को कुल पड़े मतों के 44.32, भाजपा को 37.16 और कांग्रेस को 15.18 फीसदी मत मिले थे।

 

अगर कम वोट बैंक की बात करें तो 2022 के चुनाव में होशियार सिंह के खिलाफ हवा तो थी पर कांग्रेस और भाजपा को बाहरी प्रत्याशी देना महंगा पड़ गया। काफी हद तक धरतीपुत्र का नारा काम कर गया है। लोगों ने बाहरी को वोट देने के बजाए स्थानीय को वोट देना ठीक समझा। दूसरी तरफ होशियार सिंह का भाजपा की तरफ रुख होने का फायदा भी उन्हें मिला है। भाजपा का कुछ फीसदी वोट भी टूट कर आजाद प्रत्याशी की तरफ गया है। कांग्रेस का कुछ वोट बैंक वापस तो आया है पर बाहरी प्रत्याशी के चलते पूरा नहीं आ सका। 2017 में होशियार सिंह कांग्रेस के वोट बैंक से जीते थे। अगर इस बार भाजपा अपना वोट बैंक बचा पाती तो परिणाम शायद कुछ और होते।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें