Breaking News

  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें

हरिपुर रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बैह ढोंटा के निवासी

ewn24news choice of himachal 27 May,2023 3:33 am

    90 वर्ष पूर्व नादौन शिफ्ट हुआ था सीएम सुक्खू का परिवार

    हरिपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पुश्तैनी गांव बैह ढोंटा के निवासी शुक्रवार को बड़ी संख्या में देहरा विधानसभा क्षेत्र में हुई हरिपुर रैली में उत्साह के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। बैह ढोंटा देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गांव के निवासी विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे।
    जरा ध्यान दें : मंडी से पंडोह फोरलेन रात को तीन घंटे रहेगा बंद

    गांव के निवासी जगदीश चौहान ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिश्ते में उनके भाई लगते हैं और उनके दादा तक की पीढ़ी इसी गांव में रहती थी। लगभग 90 साल पहले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिवार बैह ढोंटा गांव से शिफ्ट होकर नादौन के भवड़ां चला गया था।

    ग्राम पंचायत बैह के प्रधान गंधर्व सिंह ने बताया कि आज भी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिजन सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पैतृक गांव आते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि उनका एक पारिवारिक सदस्य आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान है, इससे उनके इलाके का भी विकास होगा।
    Breaking : हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क दिया है और केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया है। पौंग झील में भी उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिससे देहरा के युवाओं को भी लाभ होगा।

    ढोंटा पचायत के प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि वह 26 मई को धर्मशाला में मुख्यमंत्री से भेंट कर चुके हैं। इस दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवार के कई सदस्य भी साथ रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दोबारा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उनके पुश्तैनी गांव आने का निमंत्रण देंगे और उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे।
    हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

    कांग्रेस देहरा जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा के पुत्र हैं और जसवां परागपुर के दामाद हैं। उनका कांगड़ा के साथ गहरा रिश्ता है और इस क्षेत्र के विकास को लेकर वह बेहद गंभीर हैं।

    उन्होंने कांगड़ा जिला को टूरिज़्म कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला के विकास के लिए वह बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आरम्भ करेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अवसरों पर कहा है कि कांगड़ा उनका घर है और कांगड़ा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।




    UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144


    हिमाचल प्रदेश सचिवालय में तैनात कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, गई जान


    हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण


    हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather