Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

CU: कानून सुधार के बाद भी महिलाओं के साथ अपराधिक मामलों में कमी नहीं

समाज को  दृष्टिकोण में परिवर्तन करने आवश्यकता
देहरा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) की स्पर्श (SPARSH) और यूजीसी (UCC) समिति की ओर से सप्त- सिन्धु परिसर देहरा में ‘महिलाओं के साथ भेदभाव’ (‘Discrimination Against Women) पखवाड़े के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सह-आचार्य डॉ. शाशि पूनम, सहायक आचार्य डॉ. श्रेया बक्‍शी और सहायक आचार्य मनीष कुमार ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
हिमाचल विस चुनाव: मतगणना से 3 दिन पहले तक नियुक्त कर सकते हैं एजेंट
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (CU) के में कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. शशि पूनम ने विद्याथियों का मार्गदर्शन करते हुए समाज में महिलाओं की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया कि महिलाओं को परिवारिक वातावरण से ही सशक्त होने की आवश्यकता है। तदोपरांत विद्याथियों द्वारा महिलाओं की प्राचीन समय से वर्तमान समय तक की समाजिक स्थिति से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (CU) के देहरा परिसर में कार्यक्रम के समापन में डॉ. श्रेया बक्‍शी ने कहा कि भारत में वैदिक समय में महिलाओं की स्थिति सम्मानजनक तथा सुदृढ़ थी लेकिन बाद के कालखंडों में महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया। वर्तमान में कानून सुधार के बाद भी महिलाओं के साथ अपराधिक मामलों में कमी नहीं हो रही है।
महिला समाज की ध्वजवाहक हैं, समाज को महिलों के प्रति दृष्टिकोण में परिवर्तन करने आवश्यकता है। कार्यक्रम में यूजीसी की सदस्य सहायक आचार्य राम्य ऐरी, सहायक आचार्य विश्वमोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. ज्योति रहीं।
Categories
Top News Kangra PHOTO GALLERY

जब मिले कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी …

देहरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा की मुलाकात की फोटो खूब वायरल हो रही हैं।
हिमाचल में याद किए शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय, शिमला में दी श्रद्धांजलि
चुनावी मैदान में दोनों प्रतिद्वंदी नेताओं के बीच हंसी मजाक का भी दौर चला।
डॉ. राजेश शर्मा ने जब रमेश धवाला के पांव छूने चाहे तो धवाला ने अपने अंदाज में उन्हें रोका और बाद में दोनों गले मिले। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें