Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

ewn24news choice of himachal 08 Apr,2023 7:25 pm

    राजगढ़ के गांव नेहरटी भगोट का था रहने वाला

    राजगढ़। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं साथ ही हर रोज हो रही मौत के चलते भी सावधानी बरतना और ज्यादा जरूरी हो गया है। हिमाचल में शनिवार को भी कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    जिला सिरमौर में एक बुजुर्ग की मौत हुई है जिसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4,199 हो गया है। वर्ष 2023 में जिला सिरमौर में कोरोना से यह पहली मौत दर्ज हुई है।
    हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, कल से यहां बिगड़ सकता है मौसम

    सीएमओ जिला सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उपमंडल राजगढ़ के गांव नेहरटी भगोट निवासी 68 वर्षीय नरसिंह करीब चार दिन से नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में एडमिट था। नरसिंह को हृदय और सांस संबंधी तकलीफ पहले से ही थी।

    मरीज को राजगढ़ में करीब 5 दिन पहले एडमिट किया गया था। राजगढ़ अस्पताल में हालत बिगड़ती देख नरसिंह को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

    कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर नरसिंह का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। नरसिंह को कोरोना वार्ड में एडमिट कर दिया गया, जहां शनिवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते नरसिंह की मौत हो गई।
    हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

    बता दें कि शुक्रवार को भी हिमाचल में एक युवती ने दम तोड़ा था। शुक्रवार को कोरोना के 108 मामले आए थे, वहीं 301 कोरोना संक्रमित ठीक हुए थे। मंडी जिला में 19 साल की युवती ने दम तोड़ा था।

    बता दें कि हिमाचल में शनिवार तक कोरोना का कुल आंकड़ा 3 लाख 16 हजार 195 पहुंच गया था। कोरोना के 1,739 एक्टिव केस थे और अब तक 3 लाख 10 हजार 237 ठीक हुए थे। कोरोना डेथ का आंकड़ा 4,198 पहुंच गया था जो कि आज बढ़कर 4,199 हो गया है।
    IPL मैचों की मेजबानी को तैयार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, एडवांस बुकिंग शुरू

    किस जिला में कितने केस और कितने ठीक

    शुक्रवार को हमीरपुर में 29, कांगड़ा में 25, मंडी में 15, बिलासपुर-चंबा में 10-10, शिमला में 9, सोलन में 4, सिरमौर में 2, किन्नौर, कुल्लू, ऊना, लाहौल स्पीति में एक-एक मामला आया। कांगड़ा में 77, मंडी में 75, हमीरपुर में 67, शिमला में 33, बिलासपुर में 19, चंबा में 13, कुल्लू, सोलन में 7-7, किन्नौर में दो और लाहौल स्पीति में 1 ठीक हुआ।
    संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, युवक की गई जान

    हमीरपुर में 367, मंडी में 319, कांगड़ा में 300, बिलासपुर में 158, शिमला में 136, सोलन में 117, सिरमौर में 104, चंबा में 86, कुल्लू में 74, ऊना में 41, किन्नौर में 23 और लाहौल स्पीति में 14 एक्टिव मामले थे।

    कांगड़ा जिला में 1268, शिमला में 730, मंडी में 517, सोलन में 341, हमीरपुर में 333, ऊना में 283, सिरमौर में 227, चंबा में 179, कुल्लू में 164, बिलासपुर में 97, किन्नौर में 41 और लाहौल स्पीति में 18 की अब तक जान गई।
    हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान



    शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather