Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

ज्वालामुखी : सपड़ी में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

असम का रहने वाला था जवान धंजीत दास

सपड़ी। कांगड़ा जिला में ज्वालामुखी उपमंडल के सपड़ी में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के एक SSB जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

जवान ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। शव को टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

पौंग बांध विस्थापितों को झटका : धर्मशाला-अनूपगढ़ बस रूट में कटौती, गंगानगर तक दौड़ेगी

 

जानकारी के अनुसार मेन गेट पर ड्यूटी कर रहे सशस्त्र सीमा बल के जवान धंजीत दास (33) निवासी असम ने रविवार दोपहर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

आवाज सुनकर तुरंत अन्य जवान व अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जवान को तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया। टांडा पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया।

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : मौके पर मिली दो बंदूकें, किससे चली गोली जल्द होगा खुलासा

 

असम के रहने वाले धंजीत दास की शादी करीब डेढ़ महीने पहले दो नवंबर को ही हुई थी। हाल ही में धंजीत दास घर से ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस ने अन्य जवानों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।

ज्वालामुखी थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम टांडा अस्पताल में किया जाना है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद : पुलिस प्रशासन तैयार, 400 जवान होंगे तैनात

शिमला में कल से शुरू होगा आइस स्केटिंग का रोमांच, सफल रहा ट्रायल

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : हत्या का मामला दर्ज, विजय के साथ पहले भी हुआ था आरोपी का झगड़ा

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : लीची, अमरूद और अनार के नुकसान की नो टेंशन-सरकार ने किया कुछ ऐसा

देहरा : लोअर सुनहेत के जंगल में व्यक्ति की गोली लगने से गई जान, गए थे शिकार करने
मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन देती है ये सब्जी, जानें ककोड़ा के फायदे

HRTC पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ मोर्चा : 21 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव
IGMC में छुट्टी पर जा रहे डॉक्टर, कहीं लोगों को न झेलनी पड़े परेशानी
नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन
हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

Categories
Kangra

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सपड़ी पहुंचे-हरिपुर के लिए होंगे रवाना

हरिपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सपड़े हेलीपैड पहुंच गए हैं। यहां से मुख्यमंत्री हरिपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शुक्रवार को कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र को दौरा है। हरिपुर चौगान में मुख्यमंत्री की जनसभा है।

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हरिपुर चौगान में लोग मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नए बने बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कुछ सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

 

IPS अधिकारी प्रवीण सूद ने CBI के निदेशक का पदभार संभाला-हिमाचल से हैं संबंधित\

हिमाचल में गिरा तापमान, अधिकतर क्षेत्रों में बरसे बादल-जानें मौसम की अपडेट

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ