Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

CRPF में कांस्टेबल के एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती-जानें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 07 Apr,2023 4:30 am


    गृह मंत्रालय ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की

    नई दिल्ली। सीआरपीएफ (CRPF) में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में  कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 1 लाख 29 हजार 929 पद भरे जाएंगे। इसमें पुरुषों के लिए 1 लाख 25 हजार 262 और महिलाओं के लिए 4667 पद हैं।  गृह मंत्रालय ने इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधी भर्ती के जरिए लेवल 3 के पद भरे जाएंगे।

    10 प्रतिशत रिक्तियां भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। आवेदन करने के इच्छुक केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष पास होना चाहिए या पूर्व सेना कर्मियों के मामले में समकक्ष सेना योग्यता होनी चाहिए।





    योग्य उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    पहले चरण के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा पास करनी होगी। प्रोबेशन पीरियड 2 साल का होगा और पे मैट्रिक्स 21700-69100 रुपये सैलरी दी जाएगी।

    नोटिफिकेशन में आवेदन की तिथि जारी नहीं की है। इसके बाद अब पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए डिटेल्ड ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगी। इसमें आवेदन तिथियों सहित अन्य जानकारी होगी।
    Breaking : हिमाचल के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी-पढ़ें खबर


    हिमाचल : HRTC कंडक्टर आवेदन शुल्क को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather