Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

काजा में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, सीएम सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में करेंगे शिरकत

शिमला। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

CBSE ने शिक्षकों के लिए शुरू किया विशेष अभियान, होगा कुछ ऐसा-पढ़ें खबर

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जिला सोलन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला मंडी, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जिला कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

सोलन में लैंडस्लाइड, पेट्रोल पंप आया चपेट में, पूरी तरह क्षतिग्रस्त

 

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जिला शिमला, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जिला सोलन, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बड़ी राहत: हिमाचल में करीब 68 दिन बाद कल खुलेंगे दोनों सीमेंट प्लांट

अडानी समूह व ट्रांसपोर्टरों के बीच चल रहा विवाद खत्म हुआ

शिमला। आखिरकार 68 दिन के गतिरोध के बाद हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह व ट्रांसपोर्टरों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। सरकार की मध्यस्थता के बाद और कई दौर की बैठकों के बाद आज सीमेंट कंपनी विवाद पर विराम लग गया। अडानी समूह और दाड़लाघाट व बरमाणा प्लांट के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के बाद विवाद सुलझ गया। अब कल से बंद सीमेंट प्लांट खुल जाएंगे।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद सुलझा, ऑपरेटर्स व प्रबंधन में बनी सहमति

 

सीमेंट विवाद सुलझने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के 5 दिन बाद ही दाड़लाघाट व बरमाणा दोनों सीमेंट कंपनियां बंद कर दी गई थीं। उसके बाद सरकार ने दोनों पक्षों को सुना, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों अन्य लोगों का रोजी रोटी इन प्लांट के साथ जुड़ी है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अडानी समूह और ट्रांसपोर्टरों के बीच के मसले को सुलझा लिया है और कल से अब यह प्लांट शुरू हो जाएंगे।

मंडी शहर में ‘व्योमनेत्र’, 250 कैमरे रखेंगे नजर-ड्रोन से भी जोड़ा जाएगा

 

उन्होंने ने बताया कि 6 टायर वाले ट्रक का रेट 10 रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल, जबकि 12 टायर वाले ट्रक के लिए 9 रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल दाम तय किए गए हैं। ऑपरेटर के जो बाकी मसले हैं वह संबंधित डीसी सुलझाएंगे।

शिमला: ATM चोरी कर उड़ाए 2 लाख 40 हजार रुपए-आरोपी की हुई पहचान

 

बाघल लैंड लूज़र सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के बहुत सारे मसले अभी भी कंपनी के साथ लंबित पड़े हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि कंपनी हिमाचल व ट्रांसपोर्टर के हितों का ध्यान रख काम करेगी। उन्होंने बताया की कंपनी ने ये भी माना है कि इसमें ट्रक के फेरे भी ज्यादा मिलेंगे। विवाद से पहले ये दाम 10 रुपये 58 पैसे मिलते थे, लेकिन अब वह सरकार की मध्यस्थता के बाद
इस रेट पर सहमत हुए हैं।

‘पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी पहाड़ के नहीं आती काम’ बदलनी होगी धारणा

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान

सीएम ने संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा

मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सर्व देवता सेवा समिति द्वारा संस्कृति सदन मंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और वीरभूमि है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड- आगे राहत की उम्मीद

 

उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि यहां देव समाज से जुड़े अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला।

पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के घोषणाएं की, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को लोगों से सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा और इसमें सभी से सहयोग की आवश्यकता है।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्राचीन है। हिमाचल प्रदेश के लोगों की देव संस्कृति के प्रति गहरी आस्था है। प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देव समाज की सुविधा के लिए मंडी और कुल्लू में देव सदनों का निर्माण किया।

 

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शिवरात्रि पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने मंडी जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया।

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

 

मंडी जिला के धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रसासरत है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी आने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला प्रदेश की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है।

 

इससे पूर्व, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता से संबंधित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की।
संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाली देव ध्वनि की प्रस्तुति भी दी गई।

हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स पर कम हो GST-वाहन खरीद का मुद्दा भी उठाया

 

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, भुवनेश्वर गौड़ और सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू आज दिल्ली की पकड़ेंगे राह, 24 को लौटेंगे हमीरपुर

हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में लेंगे भाग

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह 24 जनवरी को दिल्ली से हमीरपुर लौटेंगे। 25 जनवरी को हमीरपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शिमला की राह पकड़ेंगे।

हिमाचल: सड़क हादसे में दो की गई जान-दो लोग घायल, जानिए डिटेल

टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दो बजे शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम हिमाचल सदन नई दिल्ली में होगा।  सीएम सुक्खू 23 जनवरी को आधिकारिक बैठक में भाग लेंगे और रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा। 24 जनवरी को आधिकारिक बैठक में शिरकत करने के बाद दोपहर बाद हवाई मार्ग से हमीरपुर के लिए निकलेंगे। अगर मौसम खराब हुआ तो मुख्यमंत्री नई दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से चंडीगढ़ जाएंगे।

ब्रेकिंग:  UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट

 

सीएम सुक्खू चंड़ीगढ़ से सड़क मार्ग से हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब शाम 4 बजकर 15 मिनट पर शिमला के लिए रवाना होंगे। अगर मौसम खराब हुआ तो हमीरपुर सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना होंगे। हवाई मार्ग से करीब 4 बजकर 50 मिनट और सड़क मार्ग से करीब 7 बजे शिमला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 जनवरी को रिज में होने वाले समारोह में शिरकर करेंगे।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: अरुण पटियाल होंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रेस सेक्रेटरी

राजेश शर्मा को आईपीआर निदेशालय में तैनाती दी

शिमला। हिमाचल सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में तबादले किए हैं। शिमला में डीपीआरओ अरुण पटियाल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रेस सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं, सीनियर एडिटर राजेश शर्मा को प्रेस सेक्रेटरी के पद से सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में तैनाती दी है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में मीडिया कोऑर्डिनेटर पद सृजित किया है। इस पद पर चंडीगढ़ निवासी यशपाल शर्मा को मीडिया मीडिया कोऑर्डिनेटर के पद पर तैनाती दी है।

हिमाचल में 22 नायब तहसीलदार बदले- कौन कहां भेजा, पढ़ें खबर

बता दें कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने कल रविवार के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 22 आईएएस और एचएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें 13 आईएएस और 9 एचएएस थे। वहीं, सोमवार को 22 नायब तहलीदार की ट्रांसफर की है। इस बारे अधिसूचना जारी हो गई है। बदले नायब तहसीलदार के जल्द नई जगह पर ज्वाइनिंग कर रिपोर्ट देनी होगी।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘ऑर्किड’ पर करेगा शोध-3 साल में 50 लाख होंगे खर्च 

 

मंडी डिवीजन में रमेश शर्मा को बमसन टौणी देवी, कृष्ण चंद को बल्ह मंडी, केशव राम को उदयपुर लाहौल स्पीति, अत्तर सिंह को भोटा हमीरपुर भेजा गया है। कांगड़ा डिवीजन में राजिंद्र कुमार को दौलतपुर चौक ऊना से हरिपुर कांगड़ा, अनिल कुमार को साहो चंबा से नगरोटा बगवां कांगड़ा, ज्ञान चंद को जालग से धीरा कांगड़ा, सत्य पाल को चचियां से थुरल और विनोद दुग्गल को भरमौर से डिवीजनल कमीश्नर कांगड़ा के ऑफिस में बदला गया है।

शिमला डिवीजन में मलक राम को सतौन सिरमौर से जुब्बल शिमला, देविंद्र कुमार को थल्लीचकटी से मोरंग किन्नौर, नानक राम को ज्यूरी शिमला से निचार किन्नौर, कमल कुमार को कालाअंब से परवाणू, सौरभ धीमान को समरकोट शिमला से चिड़गांव शिमला, सोहन लाल को सुन्नी शिमला, मदन लाल को धामवरी शिमला से संगड़ाह सिरमौर, फेरिद मोहम्मद को मतियाना शिमला से जलोग शिमला, सलीम मोहम्मद को कोटी शिमला से कृष्णगढ़ सोलन, बंसी राम को ददाहू सिरमौर, जगत राम को राजपुर सिरमौर से नैनाटिक्कर सिरमौर. अश्वनी कुमार को पच्छाद सिरमौर और रमेश चंद को टिक्कर शिमला से अर्की शालाघाट बदला गया है।

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

हिमाचल में महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ी, अब मिलेगी इतनी

मनाली में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा

मनाली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  हिमाचल के जिला कुल्लू के ऐतिहासिक हिडिम्बा मंदिर मनाली में पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरद् महोत्सव (विंटर कार्निवाल) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिधि गृह मनाली से कार्निवाल परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला मंडलों, विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत झांकियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री ने मनु रंगशाला में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

जयराम बोले-पांच साल के फैसले डिनोटिफाई करने की न शुरू हो जाए परंपरा

 

जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को मौजूदा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की घोषणा भी की। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन और अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन करने के लिए मनाली में एक इंडोर स्टेडियम और आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण करने की भी घोषणा की। उन्होंने वाहनों के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए मनाली बाईपास के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए सोलंग नाला में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ऑपरेशन लोटस: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का पलटवार-क्या बोले, पढ़ें

 

उन्होंने कहा कि इससे अटल टनल रोहतांग में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मनाली की ओर आकर्षित करने के लिए साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए डोभी और पीज को पैराग्लाइडिंग की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए सभी दस वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को पहली कैबिनेट बैठक में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयुवर्ग की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के स्वच्छ पर्यावरण को संरक्षित के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आरंभ में इसी माह की 15 तारीख तक 18 वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर चार्जिंग अधोसंरचना को भी स्थापित किया जाएगा ताकि लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के विकल्प को चुन सकें।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद बच्चों विशेषकर अनाथों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का त्योहार अनुदान देने का निर्णय लिया है। बाल देखभाल संस्थानों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और वृद्धाश्रमों के निवासियों को त्योहार मनाने के लिए 500 रुपये। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने 101 करोड़ रुपये के परिव्यय से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल मनाली का पर्यटन, व्यापार, पारंपरिक मान्यताओं और संस्कृति के संरक्षण की दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। कार्निवल विभिन्न राज्यों के विभिन्न कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की कुछ विकासात्मक मांगों को विस्तार से बताया। डीसी आशुतोष गर्ग ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य सचिवालय में संभाला कार्यभार

 

अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू श्री पंकज परमार, उपाध्यक्ष जिला परिषद वीर सिंह ठाकुर, सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव किमटा, सचिव प्रदेश कांग्रेस देवेंद्र नेगी, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस समन्वयक विद्या नेगी, अध्यक्ष एमसी मनाली चमन कपूर, अन्य कांग्रेसी नेता, पुलिस अधीक्षक इस अवसर पर गुरदेव शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

हिमाचल : स्कूलों में 12 फरवरी तक छुट्टियां, 4 फरवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू मनाली से जाएंगे नई दिल्ली, फिर धर्मशाला की पकड़ेंगे राह

मनाली में विंटर कार्निवाल का करेंगे शुभारंभ

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मनाली रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम मनाली रेस्ट हाउस में होगा। 2 जनवरी को हिडिम्बा माता मंदिर में पूजा अर्चना करके विंटर कार्निवाल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद परिधि गृह से झाकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर झांकियों को निरीक्षण करेंगे।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

 

मनाली मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे मनाली से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम सुक्खू का रात्रि ठहराव हिमाचल सदन में होगा।

कुफर पाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, होनहारों को बांटे इनाम

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को नई दिल्ली से धर्मशाला जाएंगे। उनका करीब 12 बजे दोपहर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम है। पुलिस ग्राउंड से सर्किट हाउस धर्मशाला जाएंगे।

हिमाचल: सभी जिलों में होगी कांग्रेस की आभार रैली, 3 को धर्मशाला में 

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/01-to-06-Jan.-HCM-Tour.pdf” title=”01 to 06 Jan. HCM Tour”]

 

सीएम सुक्खू करीब 15 मिनट रुकने के बाद साढ़े 12 बजे जोरावर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। चार जनवरी से 6 जनवरी तक धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र अटेंड करेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें