Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट : OPS के अलावा क्या लिए गए बड़े फैसले, पढ़ें

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पुरानी पेंशन को विधिवत रूप से लागू करने का फैसला लिया गया है। अगले माह से कर्मचारियों का न्यू पेंशन के तहत लिया जाने वाला शेयर बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर के 530 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है। ये पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

हिमाचल : एक महीने से कोविड मामलों ने पकड़ी रफ्तार, बरतें सावधानी

कैबिनेट ने आम जनता की सुविधा के लिए एटिक फ्लोर को रहने योग्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम, 2014 में संशोधन को भी स्वीकृति प्रदान की।

कैबिनेट ने निर्धारित वेतन (एमोल्यूमेन्टस) पर भर्ती के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली के नियम-4 एवं नियम 15-ए के अन्तर्गत उपयुक्त संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। सरकार द्वारा अनुबंध सेवा की अवधि एवं वेतन (एमोल्यूमेन्टस) को समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा।

कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (एचपीएएस) के माध्यम से सीधी भर्ती के आधार पर पुलिस उप अधीक्षक के दो पदों को नियमित आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश नशीली दवाएं एवं मादक पदार्थ नियम, 1989 के नियम 50 में संशोधन करने का निर्णय लिया। राजस्व बढ़ाने की दिशा में उठाए गए इस कदम से अब वार्षिक लाइसेंस शुल्क डेढ़ लाख रुपये होगा।
मंत्रिमंडल के समक्ष राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर प्रस्तुति भी दी गई।

हिमाचल मौसम: एक दिन के लिए येलो अलर्ट, 19 तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान 

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में की जा रही है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार और बागवानी मंत्री जगत नेगी मौजूद नहीं हैं।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं साथ ही कुछ पदों पर भर्ती की मंजूरी भी कैबिनेट से मिल सकती है। हिमाचल में कोविड 19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए सुक्खू कैबिनेट कड़े फैसले ले सकती है।

कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावित कई अन्य घोषणाओं के संबंध में भी कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के बारे में चर्चा हो सकती है। सीएम सुक्खू 15 अप्रैल को काजा में प्रस्तावित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं।

13 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कैबिनेट की बैठक में ओपीएस के एसओपी पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की नजरें पुरानी पेंशन देने के फार्मूले पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा आज की बैठक में 31 मार्च को अनुबंध खत्म होने से बेरोजगार हो चुके आउटसोर्स कर्मियों को लेकर भी फैसला हो सकता है।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट बैठक कुछ ही देर में, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर 3 बजे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में की जाएगी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। साथ ही कुछ पदों पर भर्ती की मंजूरी भी कैबिनेट से मिल सकती है। हिमाचल में कोविड 19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए सुक्खू कैबिनेट कड़े फैसले ले सकती है।

कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावित कई अन्य घोषणाओं के संबंध में भी कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के बारे में चर्चा हो सकती है। सीएम सुक्खू 15 अप्रैल को काजा में प्रस्तावित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं।

13 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कैबिनेट की बैठक में ओपीएस के एसओपी पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की नजरें पुरानी पेंशन देने के फार्मूले पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा आज की बैठक में 31 मार्च को अनुबंध खत्म होने से बेरोजगार हो चुके आउटसोर्स कर्मियों को लेकर भी फैसला हो सकता है।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

सुधीर शर्मा बोले – धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय हो गई है। हिमाचल कैबिनेट की अगली बैठक 13 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को निश्चित हुई है।

राज्य सचिवालय में दोपहर 3 बजे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। साथ ही कुछ पदों पर भर्ती की मंजूरी भी कैबिनेट से मिल सकती है।

11 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मंडीः भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 से, करें ऐसा

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 422 नए मामले और 424 हुए ठीक-1762 एक्टिव केस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम संपन्न हुई। इसमें मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को कानून बनाकर लागू करने, कोरोना को लेकर प्रेजेंटेशन और नादौन में HRTC का डिपो खोलने की मंजूरी प्रदान की गई।

सुक्खू कैबिनेट ने सुखाश्रय बिल को इसी बजट सत्र में लाने को मंजूरी प्रदान की। कैबिनेट में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को एक्ट बनाकर लागू करने का निर्णय लिया गया है।

सिरमौर : संगड़ाह में 10,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जेई

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के सभी प्रावधान को एक्ट बनाकर लागू किया जाएगा। इसके तहत अनाथ बच्चों की प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन, आश्रमों में उनकी देखरेख, उनकी शादी, पॉकेट मनी, घूमने-फिरने का खर्च, लैंड-लेस को मकान के लिए जमीन इत्यादि देने के सभी प्रावधान एक्ट के दायरे में लाए जाएंगे।

गौर हो कि सीएम सुक्खू ने पहली ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत अनाथ बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई घोषणाएं की गई है। अब इसे सख्ती से लागू करने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। सदन में बिल पास होने के बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी को भेजा जाएगा।

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी HRTC बस, 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट मीटिंग कोरोना को लेकर भी प्रेजेंटेशन दी गई, लेकिन बंदिशों को लेकर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। हालांकि प्रदेश में कोरोना के लगभग 1,493 एक्टिव केस हो गए हैं।

इसके अलावा सुक्खू कैबिनेट ने नादौन में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) का डिपो खोलने को मंजूरी प्रदान की। नादौन मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र है। इससे पहले बीते सप्ताह की कैबिनेट ने सीएम के गृह जिला हमीरपुर में राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल और चिकित्सा सेवाएं निगम खोलने को मंजूरी दी थी।

आउटसोर्स के मुद्दे पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बड़ी बात-पढ़ें खबर

हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हो रही

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक विधानसभा के बजट सत्र के बाद प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हुई।

हिमाचल: रेडियोलॉजिस्ट की कमी, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर को देंगे ट्रेनिंग

हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कुछ बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : सुक्खू कैबिनेट की 5वीं बैठक आज, लिए जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय

3 मार्च को हुई थी चौथी बैठक, दो दिन बाद ही पांचवीं मीटिंग

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की चौथी बैठक आयोजित होने के एक दिन बाद ही 5वीं बैठक की तिथि भी तय हो गई है।  कैबिनेट बैठक 6 मार्च यानी सोमवार को शिमला सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल दोपहर 2 बजे होगी। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले बुलाई गई इस बैठक में बजट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में कांग्रेस की गारंटियों पर भी चर्चा की जा सकती है।

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट किया आउट

इसमें 18 से 60 साल तक की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 दिए जाने को लेकर सरकार फैसला ले सकती है। इस गारंटी को लागू करने से पहले कैबिनेट ने सब कमेटी का गठन किया है। सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को होने वाली मीटिंग में हो सकता है और सरकार इस पर कोई फैसला ले सकती है।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

बता दें कि मार्च माह के पहले हफ्ते में ही यह कैबिनेट की तीसरी बैठक होगी। इससे पहले एक मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद आगामी बैठक 3 मार्च को रखी गई थी।

तीन मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में ओपीएस की एसओपी, एनएचएम में आशा वर्कर के पद भरने सहित अन्य कुछ निर्णय हुए थे। यह सुक्खू कैबिनेट की चौथी बैठक थी। चौथी कैबिनेट के दो दिन बाद ही 5वीं कैबिनेट की बैठक भी बुला ली गई है।

HPBose: जल्द कर लें यह काम, नहीं तो छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता है हाथ

ऊना युवक मौत मामला: शव लेकर 20 घंटे से सड़क पर बैठे परिजन, वार्ता के बाद भी नहीं हटे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Shimla State News

HP Cabinet Meeting में इन 93 पदों पर भर्ती को मंजूरी, पढ़ें खबर

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक (HP Cabinet Meeting)  में करीब 93 पदों पर नौकरी का मौका मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आयुर्वेद विभाग में फार्मेसी ऑफिसर के 15 पद बैचवाइज आधार पर भरने को मंजूरी मिली है।

हिमाचल पुलिस की वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल से, 460 प्रतिभागी लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियमित आधार पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं के नौ पदों को भरने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश के सभी 11 सिविल एवं सत्र मंडलों के साथ-साथ नालागढ़, सरकाघाट, सुंदरनगर और घुमारवीं अनुमंडलों में संवेदनशील गवाह बयान केंद्रों (Vulnerable Witness Deposition Centers)  के लिए विभिन्न श्रेणियों के 45 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक: आंगनबाडी, आशा वर्कर, मिड डे मील कर्मचारियों को राहत

कैबिनेट बैठक (HP Cabinet Meeting)  में  डॉ राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी और रेडियोथेरेपी विभाग में सहायक प्राध्यापक के एक-एक पद भरने का निर्णय लिया गया।। कैबिनेट ने सीधी भर्ती के जरिए सिविल जजों के 10 पदों को भरने को भी मंजूरी दी है। बैठक में हेलीकॉप्टर लीज पर लेने को लेकर भी चर्चा हुई। हिमाचल में हेलीकॉप्टर की लीज 31 मार्च को समाप्त हो रही है। फैसला लिया गया कि बड़े और छोटे हेलीकॉप्टर के ऑप्शन पर विचार किया जाएगा। जो सही रहेगी उसे अपनाया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक (HP Cabinet Meeting) समाप्त हो गई है। बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, बीपीएल, मिड डे मील,  मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में आंगनबाडी वर्कर और हेल्पर, आशा वर्कर, बीपीएल, मीड डे मील कर्मचारी, विकलांग व मनरेगा मजदूरों आदि को भी मेडिकल इंश्योरेंस के तहत कवर किया जाएगा। इन्हें आयुष्मान और हिम केयर में शामिल करने का निर्णय लिया है। इससे करीब 42 हजार 713 नए परिवारों को लाभ मिलेगा।

बैठक में एनटीटी भर्तियों पर भी कोई चर्चा नहीं हुई है। युवाओं को एक लाख नौकरी देने के मुद्दे पर भी फैसला नहीं हो पाया है। क्योंकि अभी विभागों से रिपोर्ट ही नहीं पहुंची है। अब अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा होगी। बैठक में आउटसोर्स कर्मियों पर भी चर्चा नहीं हुई है।

हिमाचल : शिमला जा रही HRTC बस पलटी, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू, इन मामलों पर हो सकती है चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। ये सुक्खू मंत्रिमंडल की तीसरी बैठक है। राज्य सचिवालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर रहे हैं। आज की बैठक में राज्य में सिंगल विंडो में 40 नए उद्योगों को मिलेगी मंजूरी मिलने वाली है साथ ही कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र की गारंटियों पर चर्चा हो सकती है।

शिमला : दो मंजिला मकान में भड़की आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

OPS के दिशा-निर्देशों के बारे में भी चर्चा हो सकती है। महिलाओं को 1,500 देने के मामले पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं कैबिनेट बैठक में सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने के मामले में भी निर्णय ले सकती है। इसके अलावा आगामी बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हो सकती है।

सोलन : JBT के बैच वाइज भरे जाएंगे 16 पद, 4 मार्च को होगी काउंसलिंग

बैठक में पूर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए गए शिक्षण संस्थानों को लेकर भी सरकार फैसला ले सकती है। शिक्षा विभाग में कुछ भर्तियों पर भी सरकार द्वारा फैसला लेने की संभावना है।

हिमाचल के लिए एडीबी ने 1,311.20 करोड़ रुपये की परियोजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक की तिथि तय हो गई है। हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक पहली मार्च, 2023 (बुधवार) को होगी। बैठक दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय में बैठक होनी तय हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

मंडी: सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, 25 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

पहले यह बैठक 27 फरवरी को होनी प्रस्तावित थी। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की व्यस्तता के चलते बैठक की तारीख को बदला गया। इस बार कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में एसओपी को लेकर चर्चा होनी है। इसके अलावा एक लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने के मामले पर भी मंथन होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें