Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिमला : दो मंजिला मकान में भड़की आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

ewn24news choice of himachal 28 Feb,2023 8:28 pm

    3 गाय और 5 भेड़ें की भी आग की चपेट में आए

    रामपुर। राजधानी शिमला के रामपुर में खलटी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहा दो मंजिला मकान में आग लगने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। साथ ही पशुशाला में बंधी 3 गाय और 5 भेड़ों की भी आग की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    हिमाचल : VVIP नंबर के लिए करोड़ों की बोली निकली फर्जी, परिवहन विभाग का पोर्टल सस्पेंड

    जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 2 बजे शाहधार पंचायत के खलटी गांव में पूर्व उपप्रधान मान सिंह राणा के घर में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह क्षेत्र सड़क से दूर है, इसलिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच पाईं। इतने में घर के अंदर मान सिंह की मां 70 वर्षीय शुक्री देवी पत्नी स्वर्गीय मोहन लाल जिंदा जल गईं।

    2 मंजिला मकान में 5 कमरे थे, जो लकड़ी से बने थे। पूरा मकान जलकर राख हो गया, वहीं 3 गायें और 5 भेड़ें भी जल कर मर गईं। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। बुजुर्ग महिला की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather