Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा पर हो सकती चर्चा

सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में हो रही बैठक

शिमला‌। हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में हो रही है।

हरिपुर: बनेर खड्ड की दलदल में फंसा बारहसिंगा, सुरक्षित किया रेस्क्यू

 

कैबिनेट में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी‌। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। हिमाचल में शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। राज्य चयन आयोग का गठन न होने तक लिखित परीक्षा हिमाचल लोक सेवा आयोग से करवाने पर मुहर लग सकती है।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

हिमाचल में सीधी भर्ती के माध्यम से टीजीटी, जेबीटी, शास्त्री आदि के करीब 3500 पद भरे जाने हैं। इससे पहले कैबिनेट की बैठक 1 जनवरी 2024 को हुई थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार की दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर की खरीद करने के नियमों को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिलेगी।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार

 

बैठक में लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्दियों में बर्फ हटाने की मशीनरी लेने का भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा आगामी बजट अनुमानों पर भी चर्चा हो सकती है।

गेस्ट लेक्चरर भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। शिक्षा विभाग ने स्कूल और कालेज में गेस्ट लेक्चरर भर्ती के लिए पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू आज दिल्ली होंगे रवाना, फिर गुवाहटी और इंफाल की पकड़ेंगे राह 

 

हिमाचल प्रदेश में हजारों बेरोजगार युवा भर्ती नहीं होने से परेशान हैं। प्रदेश में एक साल से भर्तियां नहीं हो पा रही हैं क्योंकि सरकार ने पेपर लीक के आरोपों के बाद स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को भंग किया है।

इसके स्थान पर अब नया आयोग गठित कर दिया गया है, लेकिन यह पूरी तरह फंक्शनल नहीं हो सका। इसमें स्टाफ की तैनाती और भर्तियां शुरू करने का भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है।

HPBOSE : दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी, यहां देखें

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

मध्य प्रदेश में छाई सोलन की मां-बेटी : पहाड़ी और हरियाणवी डांस में जीते पदक
हिमाचल : पोस्ट कोड 981 स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

हिमाचल : पोस्ट कोड 981 स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

हरिपुर: बनेर खड्ड की दलदल में फंसा बारहसिंगा, सुरक्षित किया रेस्क्यू 

कांगड़ा : कुरुक्षेत्र के टूरिस्ट युवकों की करतूत, दुकानदार पर चाकू से हमला, टांडा में भर्ती

धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बेनामी पत्र बना चर्चा, जयराम बोले-मामले की जांच करवाए सरकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर बेनामी पत्र चर्चा बना हुआ है। पहली की सरकारों में भी ऐसे पत्र जारी होते रहे हैं। अब सुक्खू सरकार के समय भी ऐसा एक बेनामी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सीएम कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने यह पत्र प्रधानमंत्री को लिखा गया है। इसमें करोड़ों के पैसे के लेन देन के आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों से करवाने की मांग की गई है। वहीं, इसको लेकर विपक्ष भी मुखर हो गया है और मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच करवाने की मांग की जा रही है।

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स की अस्थाई Answer Key जारी

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से मुख्यमंत्री से इस मामले में छानबीन कर हकीकत हिमाचल की जनता के समक्ष रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित अधिकारी पर आरोप लगे हैं और इसको लेकर लिखित रूप से एक पत्र भी काफी वायरल हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसको लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, पत्र किसने लिखा है, उसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह विषय जांच का बनता है और मुख्यमंत्री जांच करें और लोगों के बीच स्पष्ट करें कि क्या तथ्य हैं।

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सचिवालय में काफी समय से कर्मचारियों पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री इस मामले की छानबीन करवाएं और लोगों के सामने प्रस्तुत करें कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है। हालांकि आज से पहले भी कई गुमनाम पत्र चलते थे, लेकिन इसमें गंभीर आरोप लगे हैं।

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

 

उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि पत्र में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्र पर किसी का नाम नहीं है। यह प्रमाणित नहीं है। अगर किसी को शिकायत है तो वह नाम सहित एजेंसियों को शिकायत करें। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने मामले की जांच को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर चलने बाली चीजों की जांच करने में लग जाएंगे तो बड़ा मुश्किल हो जाएगा। सरकार लोगों की सेवाओं के लिए है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आम आदमी छवि लोगों को पसंद आई है। वह सच में कॉमन मैन हैं।

हिमाचल भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष विशाल चौहान FCI की सलाहकार समिति के सदस्य नामित

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

 

लाहौल स्पीति : अचानक बढ़ा पानी का बहाव, रात के अंधेरे में बीच नाले फंसी कार 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

 

 

Categories
Politics Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में की जा रही है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार और बागवानी मंत्री जगत नेगी मौजूद नहीं हैं।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं साथ ही कुछ पदों पर भर्ती की मंजूरी भी कैबिनेट से मिल सकती है। हिमाचल में कोविड 19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए सुक्खू कैबिनेट कड़े फैसले ले सकती है।

कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावित कई अन्य घोषणाओं के संबंध में भी कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के बारे में चर्चा हो सकती है। सीएम सुक्खू 15 अप्रैल को काजा में प्रस्तावित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं।

13 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कैबिनेट की बैठक में ओपीएस के एसओपी पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की नजरें पुरानी पेंशन देने के फार्मूले पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा आज की बैठक में 31 मार्च को अनुबंध खत्म होने से बेरोजगार हो चुके आउटसोर्स कर्मियों को लेकर भी फैसला हो सकता है।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट बैठक कुछ ही देर में, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर 3 बजे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में की जाएगी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। साथ ही कुछ पदों पर भर्ती की मंजूरी भी कैबिनेट से मिल सकती है। हिमाचल में कोविड 19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए सुक्खू कैबिनेट कड़े फैसले ले सकती है।

कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर प्रस्तावित कई अन्य घोषणाओं के संबंध में भी कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के बारे में चर्चा हो सकती है। सीएम सुक्खू 15 अप्रैल को काजा में प्रस्तावित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में इसकी घोषणा कर सकते हैं।

13 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कैबिनेट की बैठक में ओपीएस के एसओपी पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की नजरें पुरानी पेंशन देने के फार्मूले पर टिकी हुई हैं। इसके अलावा आज की बैठक में 31 मार्च को अनुबंध खत्म होने से बेरोजगार हो चुके आउटसोर्स कर्मियों को लेकर भी फैसला हो सकता है।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

सुधीर शर्मा बोले – धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें