अधिक जानकारी के लिए 01972-222749 पर करें संपर्क
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में शास्त्री अध्यापकों के कुल 193 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र जिला हमीरपुर के उम्मीदवारों के साक्षात्कार 17 और 18 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे।
कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि जिला हमीरपुर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों से प्राप्त सूची के अनुसार सभी पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं।
अगर किसी पात्र उम्मीदवार को कॉल लेटर नहीं मिला है तथा उसका नाम जिला के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज है तो वह भी साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : 2 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले 4 पुलिस वालों सहित 18 धरे
बैचवाइज भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर की वेबसाइट ddeehmr.org.in पर उपलब्ध करवा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया
इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान
कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल
हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ