आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे अरसे के बाद कोरोना ने दो लोगों की जान ले ली है। आईजीएमसी शिमला में कोरोना वायरस की चपेट में आए दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मरने वालों एक मंडी और एक कुल्लू जिला का निवासी था।
मृतकों में देव बहादुर (69) पुत्र तिलक राज निवासी जाछ डाकखाना महोग तहसील करसोग जिला मंडी और नार सिंह (68) पुत्र ज्ञान दास गांव सरली डाकखाना कमांड तहसील आनी जिला कुल्लू शामिल हैं।
हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
बता दें कि देव बहादुर को कोविड वार्ड में 10 अक्टूबर 2023 को सुबह करीब 3 बजकर 48 मिनट पर दाखिल किया गया था। इनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। देव बहादुर को गुर्दे और बुखार की तकलीफ पहले से थी। 11 अक्टूबर दोपहर करीब 1 बजकर 09 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण अचानक ह्रदय की गति बंद होने बताया गया। देव बहादुर को वैक्सीन के दोनों टीके लगे हुए थे।
हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर
नार सिंह को कोविड वार्ड में 10 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजकर 02 मिनट पर भर्ती करवाया गया था। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इनको सांस, ह्रदय की मासपेशियों का संक्रमण तथा खून की खराबी व मधुमेह की शिकायत थी। नार सिंह ने 11 अक्टूबर 2 बजकर 11 मिनट सुबह को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। मृत्यु का कारण अचानक ह्रदय गति बंद होना बताया गया है। इन्हें भी दोनों टीके लगे हुए थे।
हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा
हिमाचल में कोरोना ने ली दो लोगों की जान, मंडी और कुल्लू के थे निवासी