Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में : मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा

राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा व भूपेश बघेल होंगे शामिल

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अब कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बैठक में हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

इससे पहले कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहे हैं। ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होली लॉज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

कांग्रेस ने 40  सीटों पर और भाजपा ने 25 पर जीत की दर्ज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते 25 सीटें आई हैं। तीन पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

सराज से जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मार्जन की बात करें तो भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार 60 मतों से जीते हैं।

हिमाचल: सुजानपुर सीट पर रोचक रहा मुकाबला, राजेंद्र राणा फिर जीते 

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।

हिमाचल की इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद की वापसी 

गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।

कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807,  शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने  12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस  राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने  8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।

अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।

 

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।

बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 13792, धर्मपुर में कांग्रेस के चंद्रशेखर 3026, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्मांणी 5611, श्रीरेणुकाजी में कांग्रेस के विनय कुमार 860 मतों से जीते हैं। बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।

नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3363 मतों से जीत दर्ज की। चौपाल से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 5033 मतों से हराया। आजाद प्रत्याशी सुभाष मंगलेट 13706 मत ले गए। झंडूता से भाजपा के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के विवेक कुमार को 5799 मतों से हराया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-40 सीटों पर जीत की दर्ज

कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट पर जीत दर्ज की है। बहुमत को 35 का आंकड़ा जरूरी है। कांग्रेस यह आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा ने 22 सीटें जीत ली हैं और 3 पर आगे है। तीन पर आजाद जीते हैं। अब तक 65 सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। 3 पर प्रक्रिया जारी है।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।

गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।

सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807,  शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने  12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस  राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने  8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।

अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।

 

बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।

हिमाचल विस चुनाव: अब तक कहां से कौन जीता-कितना रहा मार्जन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल की इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद की वापसी

महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर हारे

धर्मपुर। हिमाचल के मंडी जिला की धर्मपुर सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद वापसी की है। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर को करीब 2800 मतों से हराया है। 14 राउंड की मतगणना में चंद्रशेखर को 29,621 और रजत ठाकुर को 26,814 मत मिले।

कांगड़ा : मतगणना केंद्र में बिल्डिंग गिरने की खबर से मचा हड़कंप, क्या है सच जानें

रजत ठाकुर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र हैं। इस बार महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुनाव न लड़ कर अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारा है। महेंद्र सिंह ठाकुर 1990 से 2017 तक लगातार जीतते आए हैं।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का की बड़ी जीत

महेंद्र सिंह ठाकुर ने 1985 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर जीता था। 1993 में महेंद्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। 1998 में महेंद्र सिंह ठाकुर ने हिमाचल विकास कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते थे। 2003 में  लोकतांत्रिक मोर्चा हिमाचल की टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे। 2007 से 2017  तक भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे।

इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और अपने बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था। रजत ठाकुर टिकट मिलने का विरोध घर से ही शुरू हो गया था। उनकी बहन ने ही टिकट मिलने का विरोध किया था। हालांकि बाद में पिता महेंद्र सिंह ठाकुर, रजत ठाकुर और उनकी बहन वंदना एक मंच दिखे थे। पर रजत ठाकुर पिता की राजनीतिक विरासत संभाल नहीं पाए और जीत न सके।

हिमाचल विस चुनाव: भाजपा ने मंडी की चार सीटों पर दर्ज की जीत 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Himachal Latest Chamba State News

डलहौजी से आशा कुमारी और दरंग से कौल सिंह ठाकुर पीछे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस 32-32 व चार पर आजाद आगे हैं। हिमाचल के चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी भाजपा प्रत्याशी डीके ठाकुर से 2821 मतों से पीछे चल रही हैं। तीन राउंड की मतगणना में आशा कुमारी को 8544 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा डीके ठाकुर 11365 मत ले गए हैं।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

दरंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर 1230 मतों से पीछे हैं। 6 राउंड की मतगणना में कौल सिंह ठाकुर को 11875 और भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद को 13106 मत मिले हैं। हिमाचल में अब तक के रुझानों में कांग्रेस 33 और भाजपा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही चार पर आजाद आगे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा परिणाम

बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी शुरू हो गई है और दोनों ही दल अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

कांग्रेस के एग्जिट पोल पर सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैनलों के सभी सर्वे भाजपा के पक्ष में है भाजपा पहले से ही मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त थी। कार्यकर्ताओं ने एक होकर काम किया है और प्रदेश में इस बार विवाद बदलने जा रहा है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदल रहा है और यह स्थिति प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए सर्वे में साफ हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है और 2 दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

हिमाचल में BJP जीतेगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें – बोले जयराम

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रही है जबकि यह प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा धरातल पर जाकर करवाए गए सर्वे के आधार पर ही जारी किए गए हैं।

कांग्रेस एग्जिट पोल पर टिप्पणी करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती है। उन्हें पता है कि प्रदेश में फिर से भाजपा सत्ता पर काबिज होने वाली है ओर 8 दिसंबर को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।

HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस का आरोप, कुछ कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट

चुनाव आयोग से की शिकायत, संज्ञान लेने की मांग
शिमला। हिमाचल में अब पोस्टल बैलेट को लेकर सियासत सुर्ख हो गई है। कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई है। कांग्रेस ने कुछ कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट न मिलने की बात कही है। साथ ही चुनाव से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर
बता दें कि हिमाचल में सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट न मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है और मांग की है कि चुनाव आयोग सभी सर्विस वोटरों को डाकमत पत्र उपलब्ध करवाए। क्योंकि कुछ जिलों में सर्विस वोटरों को मतपत्र नहीं मिले हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने सर्विस वोटरों के मतपत्र जल्द वापस भेजने के लिए आयोग से सरकारी मशीनरी को जरूरी दिशा-निर्देश देने की मांग की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट देने का अधिकार है। इसलिए चुनाव आयोग सभी सर्विस वोटरों को मतपत्र उपलब्ध करवाने के साथ साथ 8 दिसबंर से पहले उनकी वापसी भी सुनिश्चित करवाए। सिरमौर और बिलासपुर में कुछ कर्मचारियों को मतपत्र न मिलने के मामले भी सामने आए हैं, जिसको लेकर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।
प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला-कांग्रेस ने बताया षड्यंत्र
वहीं, हिमाचल मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा है कि चुनाव आयोग का काम सर्विस वोटरों को मतपत्र मुहैया करवाना है, जो पहले ही आयोग ने भेज दिए हैं। चुनाव के लिए 59 हजार के करीब कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई थी, जिन्हें मतपत्र भेज दिए गए हैं और उनमें से 40 हजार वापस भी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 80 साल से अधिक और पीडब्ल्यूडी वोटरों के मतपत्र की प्रकिया पहले पूरी की जा चुकी है, जबकि 19 हजार सर्विस वोटर के मतपत्र भी आयोग के पास पहुंच गए हैं। चुनाव आयोग ने डाक विभाग के साथ बैठक कर पोस्टल बैलेट को समय पर पहुंचाने के लिए जरूरी निर्देश दे दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायतें निपटाने के भी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर 1 लाख 27 हजार 287 सर्विस वोटर हैं, जो डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मत दे रहे हैं।
Categories
Top News National News KHAS KHABAR State News

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला-कांग्रेस ने बताया षड्यंत्र

अब 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को किया जाएगा कवर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को लेकर बड़ा बदलाव के बाद सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे गरीब लोगों के साथ षड्यंत्र करार दिया है और फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है। ऐसा न करने की स्थिति में आंदोलन को भी चेताया है।

हिमाचल: ट्यूशन के लिए दबाव बना रहे थे शिक्षक- कसा शिकंजा

बता दें कि प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को लेकर केंद्र सरकार ने कहा है कि अब सिर्फ 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को ही योजना के तहत कवर किया जाएगा। सत्र 2022-23 से यह नया नियम लागू होगा। ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्र ही प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में शामिल होंगे। पहले एक से 8वीं कक्षा के छात्रों को योजना का लाभ मिलता था। यह स्कॉलरशिप सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत प्रदान की जाती है।

हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित

उधर, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के लाखों एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक बच्चों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना खत्म करना गरीब व शिक्षा पर कुठाराघात है। देश इसे कभी मंज़ूर नहीं करेगा। यह गरीब के खिलाफ षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 8 साल से ऐसे ही काम कर रही है। उन्होंने इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग की है। कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा और सरकार पी ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट को लेकर गड़बड़ी की जताई आशंका 

महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने अधिकारियों को चेताया
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर और चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वापस नहीं आने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन पर गड़बड़ी करने की आशंका जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि देवभूमि के जो कर्मचारी प्रदेश से बाहर सेना, आईटीबीपी (ITBP) तथा अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, जिन कर्मचारियों ने चुनाव में ड्यूटी दी है, उनको भेजे गए पोस्टल बैलेट वापस नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित
उन्होंने आशंका जताई कि OPS के कारण हिमाचल का कर्मचारी भाजपा के खिलाफ है। इस वजह से जानबूझकर से पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में देखने को मिला, जहां पर 40 से अधिक पुलिस कर्मियों के पोस्टल बैलेट गुम हुए हैं। अन्य उपमंडलों में भी ऐसा ही होने की संभावना है।
देवेंद्र बुशहरी ने बताया कि इलेक्शन कमीशन द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को 59,728 डाक मत पत्र जारी किए गए थे। 2 दिन पहले तक केवल 32,177 डाक मत पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को वापस मिले हैं। सैन्य कर्मियों के लिए जारी 67,559 डाक मतपत्रों में से केवल 15,099 ही वापस मिले हैं, यानी लगभग 34 प्रतिशत पोस्टल ही वापस मिले हैं।
कांग्रेस महासचिव ने पोस्टल बैलेट मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि 8 दिसंबर के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से आग्रह किया कि पोस्टल बैलेट को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : संविधान दिवस पर कांग्रेस ने याद किए डॉ. भीमराव आंबेडकर

राजीव भवन में किया गया गोष्ठी का आयोजन

शिमला। कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस ने इस दौरान संविधान की रक्षा की शपथ ली। कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस ने इस दौरान संविधान की रक्षा की शपथ ली।

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

गौर हो कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर, 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इस दिन संविधान को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था।

रेलवे में 2521 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और ITI पास करें आवेदन-यह लास्ट डेट

कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था और इस संविधान में देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए मौलिक अधिकार दिए गए थे।

इन मौलिक अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता के आधार पर ही भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और अपनी एक अलग पहचान लिए हुए है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और संविधान के पालन की शपथ ली गई है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, यह आवेदन की अंतिम तिथि

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें