Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

एग्जिट पोल से खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान बोले- गलत हो जाते हैं सर्वे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल जारी किए गए जिसमें ज्यादातर पोल भाजपा के पक्ष में हैं, लेकिन कांग्रेस जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जो सर्वे आए हैं चंद लोगों से बात कर ये सर्वे किए गए हैं। 55 लाख की जनता में से 20 हजार सैंपल लेकर ये सर्वे किए गए हैं। इस आधार पर राय बनाना सही नहीं है। सर्वे पहले भी गलत हो चुके हैं। विधानसभा चुनावों मे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है।

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा परिणाम

भाजपा ने राष्टीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। कर्मचारियों को ओपीएस देने का कांग्रेस ने वादा किया है इसके अलावा रोजगार देने की बात की है और जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिला है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भाजपा खुश होना चाहती है तो एक दिन खुश हो ले।

एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं होते हैं यह गलत भी साबित होते हैं। कांग्रेस का जो अपना सर्वे है उसमें प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और 42 सीटें कांग्रेस जीत रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया है। आठ दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस इसको लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा परिणाम

बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी शुरू हो गई है और दोनों ही दल अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

कांग्रेस के एग्जिट पोल पर सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैनलों के सभी सर्वे भाजपा के पक्ष में है भाजपा पहले से ही मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त थी। कार्यकर्ताओं ने एक होकर काम किया है और प्रदेश में इस बार विवाद बदलने जा रहा है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदल रहा है और यह स्थिति प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए सर्वे में साफ हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है और 2 दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

हिमाचल में BJP जीतेगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें – बोले जयराम

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रही है जबकि यह प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा धरातल पर जाकर करवाए गए सर्वे के आधार पर ही जारी किए गए हैं।

कांग्रेस एग्जिट पोल पर टिप्पणी करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती है। उन्हें पता है कि प्रदेश में फिर से भाजपा सत्ता पर काबिज होने वाली है ओर 8 दिसंबर को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।

HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में BJP जीतेगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें – बोले जयराम

घर-घर पहुंचा रिवाज बदलने का नारा

शिमला। हिमाचल चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल के बाद BJP काफ़ी उत्साहित हैं। बीजेपी एग्जिट पोल में बेहतर स्थित में नजर आ रही हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार बनाने का दावा किया है।

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों में BJP को बढ़त दिखाई जा रही है जबकि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए गए रिवाज बदलने के नारे को घर-घर तक पहुंचाया गया है और लोगों ने इसे अपनाया भी है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बना रही है।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

जयराम ने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया है जिसे देश भर में बेहतर आंका गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही कोरोना से दो वर्ष में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आई। इसके बावजूद पांच सालों में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ। बहुत काम किए गए हैं और बहुत कुछ आगे करने को हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए

आज साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे एग्जिट पोल के नतीजे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को जारी करने के टाइम में संशोधन किया गया है। एग्जिट पोल के नतीजे पांच दिसंबर को शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Himachal) के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि आयोग की अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 दिसंबर 2022 को शाम साढ़े छह बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ है। अब 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। 8 दिसंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि हिमाचल में सत्ता में कौन बैठेगा। नतीजों को दो दिन का ही समय बचा है। गुजरात के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित होंगे। गुजरात में आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद साढ़े 6 बजे के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो सकेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें