सड़क क्रॉस करते हुए हादसा पेश आया है। मृतक महिला की पहचान सीमा सरस्वती (40) मशोबरा के रूप में हुई है। महिला आईजीएमसी शिमला में नर्स के रूप में कार्यरत थीं।
सलूणी। चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लाहरा से ढला की ओर जा रही ऑल्टो कार लाहरा जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में कार में सवार खड़जोता पंचायत के उपप्रधान नागेश निवासी गांव सियूल और डिपो होल्डर चतरो राम निवासी गांव लाहरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कुलदीप निवासी गांव ढल्ला घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किहार पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
सुंदरनगर। मंडी जिला के सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। सुंदरनगर के जड़ोल में दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
हादसे में वोल्वो बस में सवार करीब 6 यात्रियों को चोटें आई हैं। वोल्वो बस और ट्रक के चालक भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस सुंदरनगर के जड़ोल पहुंची तो सड़क पर बसके आगे अचानक एक बैल आ गया।
बैल को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बिलासपुर की तरफ जा रहे ट्रक के साथ टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5-6 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायलों को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
गद्दी छात्र कल्याण संघ प्रति वर्ष इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, चैस, लूडो, सांप सीढ़ी, कैरम जैसी खेलों का आयोजन किया जाता है।
मुख्य अतिथि अर्जित सेन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेलकूद में आगे अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
HPU खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट के तीन मैच हुए। पहला मैच सिकरीधार A और सिकरीधार B के बीच, दूसरा मैच चामुंडा 11 और भटियात 11 व तीसरा मैच हॉस्टलर 11 और शिवशक्ति के बीच खेला गया।
पहले मैच में सिकरीधार A ने जीत दर्ज की। दूसरे में भटियात ने बाजी मारी। तीसरा मैच में बारिश ने बाधा डाली।
हॉस्टलर 11 और शिवशक्ति के बीच मैच कल पूरा होगा। ये प्रतियोगिता अगले दो दिन और चलेगी। इसमें बाकी टीमें हिस्सा लेंगी और वॉलीबॉल के मैच भी खेले जाएंगे। (HPU)
देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा पुलिस स्टेशन के तहत के गंगोट पंचायत के मोइन गांव में लेंटर के छज्जे की ईंट की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।
बता दें कि शुक्रवार शाम को मोइन गांव में तीन साल की बच्ची आंगन में खेल रही थी। तूफान और बारिश के चलते लेंटर का छज्जा गिर गया। एक ईंट बच्ची के सिर पर जा गिरी। सिर पर ईंट लगने से बच्ची की मौत हो गई। (देहरा)
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज 77वां हिमाचल दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिमला के ऐतिहासिक रिज पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस दौरान पुलिस बल की टुकड़ियों के सलामी दस्तों ने रिज मैदान पर मार्च पास्ट किया। वहीं इस दौरान हिमाचली संस्कृति की ख़ास झलक भी देखने को मिली।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 77 वें हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य होने के बावजूद और अनेक उपलब्धियों को प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के एक छोटा राज्य होने के बावजूद इसकी ख्याति पूरे देश में है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ हिमाचल प्रदेश को जंग छेड़ने की ज़रूरत।
वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 77 वें हिमाचल दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का उद्देश्य है कि 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोग इस उद्देश्य के साथ में काम करें ताकि हिमाचल को समृद्धशाली प्रदेश बनाया जा सके।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर्ष और उल्लास के साथ आज हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा भी इसी ऊर्जा के साथ यह दिवस मनाएं और देश के उत्थान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हिमाचल प्रदेश विकसित और समृद्ध बनाना है।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से भेंट की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।
दलाई लामा से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “यह दिव्य था। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी।
ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति जिसके चारों ओर सरासर दिव्यता है, इसलिए यह मेरे और पूर्व सीएम (जयराम ठाकुर) के लिए बहुत भावनात्मक था। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी।”
कंगना ने कहा कि दलाई लामा ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश में रहना अच्छा लगता है और वे भारत से बेहद प्यार करते हैं।
वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा, ‘धर्मशाला प्रवास के दौरान आज धर्मगुरु दलाई लामा जी से स्नेहशील भेंटवार्ता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका आशीष एवं मार्गदर्शन पाकर अभिभूत हूं।’
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सदर थाना बिलासपुर के तहत देलग कंदरौर में हुआ है। गेहड़वीं का परिवार कार नंबर एचपी-23-बी-8217 में सोमवार सुबह घर से मार्कण्डेय की ओर जा रहा था।
कार में परिवार के सदस्य सुभाष चंद (57) निवासी जज्जर, गेहड़वीं, उनकी पत्नी रंजना देवी (55), पुत्र अंकुश कुमार और बहू अंकिता कुमारी (23) थे। कार सुभाष चंद चला रहे थे।
घर से निकलकर परिवार देलग पहुंचा था। मटौर-शिमला एनएच पर देलग के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में पति-पत्नी सुभाष और रंजना देवी ने दम तोड़ दिया।
क्षेत्रीय अस्पताल से अंकिता और अंकुश दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहां अंकुश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।
देहरा। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना देहरा के तहत रणियां दी हट्टी खरोह मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर बाइक चालक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर मार कर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक चालक व उसकी पत्नी घायल हुए हैं।
पुलिस थाना देहरा से मिली जानकारी के अनुसार, चेतन निवासी कोठी डाकघर कमाही देवी तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) अपनी बाइक नंबर PB 21 C-9942 पर सवार होकर पत्नी अलका कौशल के साथ काम से जा रहा था।
रणियां दी हट्टी खरोह मोड़ के पास तेज रफ्तारी व लापरवाही से बाइक चला रहे एक व्यक्ति ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चेतन व अलका गिर गए और घायल हो गए।
चेतन ने पुलिस थाना देहरा में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 279, 337 भारतीय दंड संहिता व 187 मोटर वाहन अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
दंगल में हिमाचल ही नहीं बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। देहरा के निर्दलीय विधायक और भाजपा नेता होशियार सिंह भी दंगल में पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में घूमकर लोगों का अभिवादन किया।