देलग कंदरौर में हुआ हादसा
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में मटौर-शिमला एनएच पर देलग कंदरौर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
हमीरपुर से वृंदावन के लिए जा रही थी HRTC बस, पहाड़ी से जा टकराई
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सदर थाना बिलासपुर के तहत देलग कंदरौर में हुआ है। गेहड़वीं का परिवार कार नंबर एचपी-23-बी-8217 में सोमवार सुबह घर से मार्कण्डेय की ओर जा रहा था।
कार में परिवार के सदस्य सुभाष चंद (57) निवासी जज्जर, गेहड़वीं, उनकी पत्नी रंजना देवी (55), पुत्र अंकुश कुमार और बहू अंकिता कुमारी (23) थे। कार सुभाष चंद चला रहे थे।
देहरा : रणियां दी हट्टी खरोह मोड़ के पास बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
घर से निकलकर परिवार देलग पहुंचा था। मटौर-शिमला एनएच पर देलग के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में पति-पत्नी सुभाष और रंजना देवी ने दम तोड़ दिया।
हरिपुर : रोड़ डिब्बर बैसाखी मेला में दंगल, विधायक होशियार सिंह भी पहुंचे
क्षेत्रीय अस्पताल से अंकिता और अंकुश दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहां अंकुश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।
कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान