Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, दो की गई जान

एक व्यक्ति गंभीर, मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लाहरा से ढला की ओर जा रही ऑल्टो कार लाहरा जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार में सवार खड़जोता पंचायत के उपप्रधान नागेश निवासी गांव सियूल और डिपो होल्डर चतरो राम निवासी गांव लाहरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कुलदीप निवासी गांव ढल्ला घायल हो गया।

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

 

आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए किहार अस्पताल पहुंचाया।

पालमपुर : बस स्टैंड के पास युवती पर दराट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किहार पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24