Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जड़ोल में हुआ हादसा

सुंदरनगर। मंडी जिला के सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। सुंदरनगर के जड़ोल में दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

 

हादसे में वोल्वो बस में सवार करीब 6 यात्रियों को चोटें आई हैं। वोल्वो बस और ट्रक के चालक भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस सुंदरनगर के जड़ोल पहुंची तो सड़क पर बसके आगे अचानक एक बैल आ गया।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव चुनौती मामला : हर्ष महाजन को नोटिस जारी

 

बैल को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बिलासपुर की तरफ जा रहे ट्रक के साथ टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5-6 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायलों को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

 

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career State News

HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी नियुक्ति

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में 276 पदों पर चालकों की भर्ती होगी। यह भर्ती अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी है। नियुक्ति के बाद 15 हजार 360 रुपए वेतन मिलेगा। 276 पदों में 98 सामान्य वर्ग, 50 अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति और 28 ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

खन्ना बोले- भूलें न कांग्रेसी, इंदिरा गांधी ने भी लगाया था BBC पर प्रतिबंध

योग्यता की बात करें तो 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। भारी वाहन का वैद्य लाइसेंस और भारी परिवहन वाहन चालक का तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु एक जनवरी 2021 को 18 से 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल 

सीएम सुक्खू ने दौरा रद्द कर पांगी भेजा हेलीकॉप्टर, एयरलिफ्ट किया गंभीर मरीज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें