Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

देहरा : रणियां दी हट्टी खरोह मोड़ के पास बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

देहरा। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना देहरा के तहत रणियां दी हट्टी खरोह मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर बाइक चालक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर मार कर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक चालक व उसकी पत्नी घायल हुए हैं।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए जा रही थी HRTC बस, पहाड़ी से जा टकराई

 

पुलिस थाना देहरा से मिली जानकारी के अनुसार, चेतन निवासी कोठी डाकघर कमाही देवी तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) अपनी बाइक नंबर PB 21 C-9942 पर सवार होकर पत्नी अलका कौशल के साथ काम से जा रहा था।

हरिपुर : रोड़ डिब्बर बैसाखी मेला में दंगल, विधायक होशियार सिंह भी पहुंचे

 

रणियां दी हट्टी खरोह मोड़ के पास तेज रफ्तारी व लापरवाही से बाइक चला रहे एक व्यक्ति ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चेतन व अलका गिर गए और घायल हो गए।

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

 

चेतन ने पुलिस थाना देहरा में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 279, 337 भारतीय दंड संहिता व 187 मोटर वाहन अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *