Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जड़ोल में हुआ हादसा

सुंदरनगर। मंडी जिला के सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। सुंदरनगर के जड़ोल में दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

 

हादसे में वोल्वो बस में सवार करीब 6 यात्रियों को चोटें आई हैं। वोल्वो बस और ट्रक के चालक भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस सुंदरनगर के जड़ोल पहुंची तो सड़क पर बसके आगे अचानक एक बैल आ गया।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव चुनौती मामला : हर्ष महाजन को नोटिस जारी

 

बैल को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बिलासपुर की तरफ जा रहे ट्रक के साथ टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5-6 यात्रियों को चोटें आईं। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घायलों को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

 

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना के तहत डैहर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

मनाली। हिमाचल के कुल्लू जिला में चंडीगढ़-मनाली एनएच-03 पर मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ है। रायसन में शिलड़ रिजॉर्ट से आगे और टोल प्लाजा के बीच पहाड़ी से पत्थर व मलबा सड़क पर आ गिरा जिसके चलते ये मार्ग फिलहाल यातायात के लिए अवरुद्ध है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

 

कुल्लू पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुल्लू से मनाली जाने वाली गाड़ियां रायसन से लेफ्ट बैंक होकर भेजी जा रही हैं। मनाली से कुल्लू के लिए पतलीकूहल से नग्गर होकर गाड़ियां भेजी जा रही हैं।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह रायसन में पहाड़ी से पहले छोटे-छोटे पत्थर गिरना शुरू हुए। ये देखकर चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सफर कर रहे वाहन चालक रुक गए।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

देखते ही देखते पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरना शुरू हो गए। लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत ये रही कि लैंडस्लाइड की चपेट में कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं आया है वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हिमाचल : ये दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी

कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें

नगरोटा बगवां : रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार
HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच बहाल, 5 मील के पास भारी भूस्खलन से था बंद

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात पहाड़ी दरकी। पंडोह में 5 मील के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलब सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि पहाड़ी से जब भूस्खलन हुआ तो उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात भर बंद रहा हाईवे बुधवार सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

बता दें कि इस रास्ते पर आजकल फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है, जिसके चलते आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। केएमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। समय रहते खतरे को भांप लिया गया और साइट पर लगे कर्मियों को हटा दिया गया।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

इसी के साथ एनएच पर ट्रैफिक को भी दोनों तरफ रोक दिया गया। प्रशासन व पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। रात को ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग मंडी-कटौला-बजौरा और पंडोह-चैलचौक-डडोर की ओर डायवर्ट किया गया।

भूस्खलन वाली साइट पर बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। रात को लगातार रुक-रुक कर पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर गिरते रहे। रास्ते को खोलने का कार्य बुधवार सुबह शुरू किया गया। दोपहर से पहले मार्ग बहाल कर दिया गया।

अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी पर्यटकों से भरी बस, 18 यात्री घायल

मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी बस

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। सागर व्यू होटल के पास पर्यटकों से भरी एक लग्जरी बस (PB 01C 9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्रियों में से 18 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। बस में ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब व जालंधर के पर्यटक सवार थे।

हिमाचल : फ्रेंडशिप पीक में लापता ट्रैकर का हेलमेट मिला, इसी एरिया में दबे होने की आशंका
जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी कि होटल के पास मोड़ पर पलट गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को भी सूचित कर दिया।
शिमला शहर में बढ़ते बंदरों व कुत्तों के आतंक पर रोक लगाए नगर निगम
एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक दृष्टि में ओवरस्पीड के कारण ये हादसा पेश आया है। फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रमोट करेगा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय 
घायलों में आरती, शांति व राहुल निवासी मुंबई, हर्ष व्यास निवासी राजस्थान, आशीष दिगारे निवासी वेस्ट बाम्बे, पूर्वी जैन निवासी राजस्थान, दीवान निवासी नासिक, वर्षा नायक निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, पंवित शाह निवासी ओडिशा, अमित राय निवासी जालंधर और मुतु करिशाना निवासी तमिलनाडु शामिल हैं।
घायलों में से एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
https://youtu.be/oIpJsC1blbU