Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन जारी हुआ येलो अलर्ट, पारा लुढ़का

29 मार्च से फिर करवट बदल सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में मौसम खराब रहने से औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। हिमाचल में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -3.0 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान हमीरपुर का 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में अभी तापमान ऐसे ही बने रह सकते हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 59वें जन्मदिवस पर काटा 59 किलो का केक

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 27 और 28 मार्च को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालाजी और देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार व सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब आदि क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली से धर्मशाला इंडिगो की फ्लाइट शुरू, हरी झंडी दिखाकर की रवाना

 

29 मार्च से हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने का अनुमान है। क्योंकि 29 मार्च की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते हिमाचल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल बिजली बोर्ड को मिले 55 असिस्टेंट इंजीनियर, रिजल्ट हुआ घोषित

 

हिमाचल में 29 और 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिर सकती है। 30 मार्च को मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। 31 मार्च और एक अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहा सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में करसोग में 38, सोलन में 35, बिलासपुर में 34, बैजनाथ में 29, चंबा में 27, मनाली में 26, डलहौजी में 25, सराहन में 23, भुंतर में 22, गोहर,कोठी, पालमपुर में 21-21, भराड़ी, जंजैहली में 20-20, सुन्नी में 19 मिलीमीटर बारिश हुई है। केलांग में 13, कल्पा और कोठी में 5-5 और कुफरी में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

30 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार कल भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। 27 मार्च से 29 मार्च तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 28 और 29 मार्च को मध्य पर्वतीय शिमला, मंडी, कुल्लू और सोलन व सिरमौर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर आदि में मौसम खराब बना रहने का अनुमान है।

भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के खुले द्वार, विजिलेंस को दिया रिकॉर्ड

30 और 31 मार्च को भी अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। क्योंकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 6.6, सुंदरनगर में 11.3, भुंतर में 9.9, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 9.2, ऊना में 11.0, नाहन में 12.8, केलांग में -0.9, पालमपुर में 9.0, सोलन में 9.5, मनाली में 4.8, कांगड़ा में 11.6, मंडी में 11.3, बिलासपुर में 14.0, हमीरपुर में 13.0, चंबा में 11.1,

डलहौजी में 2.9, जुब्बड़हट्टी में 9.0, कुफरी में 3.8, कुकमसेरी में 1.1, नारकंडा में 2.3, रिकांगपिओ में 5.3, धौलाकुआं में 15.4, बरठीं में 14.0, पांवटा साहिब में 14.0 और सराहन में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है।

शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में औसतन 10.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में 8, सुंदरनगर में 10.9, भुंतर में 5.6, कल्पा में 2.6, धर्मशाला में 5.1, ऊना में 13.4, नाहन में 6.8, पालमपुर में 16, सोलन में 4.4, मनाली में 14, कांगड़ा में 18.6, मंडी में 8.8, बिलासपुर में 15, चंबा में 17, डलहौजी में 81, जुब्बड़हट्टी में 7.3, कुफरी में 5.8, कुकमसेरी में 2.8, नारकंडा में 3.5, रिकांगपिओ में 2, धौलाकुआं में 3.5, बरठी में 16, पांवटा साहिब में 0.4 और सराहन में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। केलांग में 2.6 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

शाहपुर के लपियाणा में लगेगा निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर-उठाएं लाभ

भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई थी। बाद में 4 बाई 4 वाहनों के लिए खोल दी गई। पांगी-किलाड़ राजमार्ग (SH-26) भूस्खलन होने के कारण पांगी की ओर बंद हो गया है।

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में अभी और सताएगा मौसम, 25 मार्च तक खराब रहने का अनुमान

मार्च महीने में पड़ रही दिसंबर जैसी ठंड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल झमाझम बरस रहे हैं। मंगलवार को भी राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। शिमला में सुबह से धुंध छाई हुई है। बारिश-बर्फबारी के कारण मार्च महीने में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं और फिर से हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

हिमाचल : नशे में धुत्त बेटे ने ले ली पिता की जान, दादी पर भी किया हमला

हालांकि, निचले इलाकों की बात करें तो जिला कांगड़ा में सुबह से हल्की धूप भी खिली है, लेकिन बीच-बीच में सूरज बादलों के बीच भी छिप रहा है। तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 26 मार्च के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।

बद्दी : प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की गई जान

हिमाचल को 10 साल में करेंगे ऋण मुक्त, पेंशनरों को जल्द की जाएगी वित्तीय अदायगी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

पांगी-किलाड़ राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सड़क मार्ग बंद

केलांग। हिमाचल में लगातार बारिश-बर्फबारी के बीच लैंडस्लाइड की घटना भी सामने आ रही हैं। पांगी-किलाड़ राजमार्ग (SH-26) रोहली के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं जिसके कारण सड़क मार्ग पांगी की ओर बंद हो गया है।

लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। अधिक जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 9459461355 और कंट्रोल रूम में 8988092298 पर संपर्क कर सकते हैं।

बीड़-बिलिंग: अप्रैल में होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप, रघुवीर बाली करेंगे आगाज 

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 24 मार्च तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना है। हालांकि, 21 और 22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

अपडेट के अनुसार 19 और 20 मार्च को हिमाचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। क्योंकि 19 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

डीजीपी संजय कुंडू ने मणिकर्ण का किया दौरा, बोले-जल्द पकड़ में होंगे आरोपी

हिमाचल में औसत न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में कुकम सेरी में 4 और केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

वहीं, डलहौजी में 38, सलूणी में 21, चंबा में 19, धर्मशाला में 15, भरमौर और पालमपुर में 12-12, मनाली, कुफरी, कोठी, सोलन, चौपाल में 8-8, नगरोटा सूरियां में 7, गगल, बंजार, नैना देवी, जोगिंदरनगर, बैजनाथ में 6-6, और पांवटा साहिब में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल ही नहीं बाहर के ठेकेदार भी ले सकेंगे सड़क के ठेके

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल गिरफ्तार-इंटरनेट सेवाएं बंद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल: गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मैदानी क्षेत्रों में अब नहीं बारिश के आसार

दो दिन पूरे हिमाचल में साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में फरवरी माह में ही तापमान ने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए थे। मार्च माह में भी तापमान बढ़ रहा है। हिमाचल में अभी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। आगे भी तापमान में इजाफा होने की संभावना है। इसलिए गर्मी के लिए तैयार रहें। खासकर मैदानी क्षेत्रों के लोग।

क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में 11 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 6 और 7 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना के बाद 8 और 9 मार्च को मौसम बिगड़ने का अनुमान है। सात मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन
मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आते ये क्षेत्र

हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्र आते हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिमला, कुल्लू, मंडी(ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर), चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा मेन, सोलन और सिरमौर जिलों के अधिकतर क्षेत्र पड़ते हैं।

मैदानी क्षेत्रों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालामुखी, देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार व सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब का कुछ क्षेत्र आता है।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड- आगे राहत की उम्मीद

शिमला में 17 साल बाद सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल में फरवरी माह में ही गर्मी से पहाड़ तपने लगे हैं। आगे क्या होगा यह तो भगवान ही जानें। पर गर्मी के तेबरों से लगता है कि इस बार गर्मी खूब पसीना निकालेगी। गर्मी के सितम की बात करें तो शिमला और भुंतर में फरवरी में शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। राजधानी शिमला में 17 तो भुंतर में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा है।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

 

18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2006 में शिमला में अधिकतम तापमान फरवरी माह में 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। भुंतर में शनिवार को 29.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 2018 में 28.2 डिग्री रहा था। हालांकि आने वाले दो दिन में हिमाचल में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 20 और 21 को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक बुई लाल ने बताया कि शनिवार को शिमला में इस सीजन का अधिकतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया है, जोकि पिछले 17 सालों में सर्वाधिक है। इससे पहले 2006 में फरवरी में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। हालांकि 20 व 21 फरवरी को प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व मध्यवर्ती इलाकों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: कल से बिगड़ सकता है मौसम, बारिश व बर्फबारी की संभावना

मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में खराब रहने का अनुमान

शिमला। हिमाचल में कल से मौसम बिगड़ सकता है। बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर मैदानी क्षेत्रों के लोग चिंता न करें। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मध्य पर्वतीय और उच्च क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना है।

ताजा अपडेट के अनुसार 19 से 21 फरवरी तक मध्य शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा सोलन व सिरमौर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर में मौसम खराब रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 20 और 21 के लिए मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 22 से मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं। बता दें कि हिमाचल में धूप खिल रही है। गर्मी जैसा आलम हो गया है। ऐसा लग रहा है कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है।

चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

यही नहीं नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी फरवरी में बढ़ते तापमान पर चिंता जताई है। शपथ लेने के बाद आज शिमला में उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मौसम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। ऐसा शिमला में बर्फ न पड़ने के कारण हुआ है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल में कल और परसों मौसम साफ रहने का अनुमान, 28 से फिर बिगड़ेगा

26 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिगड़ सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में दो दिन से मौसम खराब बना हुआ है। आज भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट में कल और परसों यानी 26 और 27 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें
26 को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रह सकता है। बाकी जगह साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 28 जनवरी से मौसम फिर से करवट बदल सकता है। 31 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

माइनस 20 डिग्री में स्पीति वासियों की प्यास बुझा रहे जल शक्ति विभाग के कर्मी

आग का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति करे रहे बहाल
काजा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते कई तरह की मुसीबतों का सामना यहां के लोगों को करना पड़ता है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में भी कुछ ऐसे ही हाल बर्फबारी के चलते हो जाते हैं।
ऐसे समय पर इन इलाकों में पानी और बिजली मुहैया करवाना अपने आप में चुनौती भरा काम है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पीति के काजा में माइनस 20 डिग्री तापमान के बीच जल शक्ति विभाग के कर्मी पानी मुहैया करवाने में जुटे हैं।
नहीं वो दिन दूर जब नूरपुर के अमरूद होंगे मशहूर, हर साल 50 हजार होगी कमाई 
पेयजल स्त्रोत से पाइप के माध्यम से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। हर दिन पाइप जाम हो रही है और पाइप को बहाल करने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह भी पाइप कई जगह से जम गई थी।
कर्मियों ने आग का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति बहाल की है। हालांकि स्पीति में तापमान माइनस 20 के आसपास चल रहा है फिर भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों के हौसले और हिम्मत के चलते पानी की आपूर्ति हो पा रही है।
एसडीओ बुद्धि चंद के नेतृत्व में कर्मी थुप्तन, सोनम, सुनील, हिशे डोलमा आदि पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। एडीसी अभिषेक वर्मा ने सभी कर्मियों के कार्य को सराहा है। इसके साथ ही उन्होंने कठिन परिस्थिति में भी जल शक्ति विभाग के कर्मियों और एक्सइएन मनोज नेगी के कार्य की तारीफ की है और भविष्य में इसी तरह जज्बे से कार्य करने का आह्वान किया है।
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में आगे कैसे रह सकते हैं मौसम के मिजाज, जानने को पढ़ें खबर

17 जनवरी तक मौसम रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में लोहड़ी पर आज मौसम खराब रहा है। बारिश और बर्फबारी हुई है। कांगड़ा में बारिश शुरू हो गई है। मैदानी और निचले क्षेत्रों में कल यानी 14 जनवरी से 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कल एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके बाद यहां भी 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

HPPSC:लेबर वेलफेयर ऑफिसर और ADA के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी 

वहीं, 18 जनवरी से फिर मौसम करवट बदल सकता है। 18 और 19 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर 14, 15, 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा रहने का अनुमान है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर 14, 15 और 16 जनवरी को शीत लहर की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं। पिछले 24 घंटे में कोठी में 14, शिलारू में 7, कोकसर में 6, निचार और भरमौर में 5-5, मनाली में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

चंबा में 13, सुन्नी में 10, कसोल में 9, धर्मशाला और जुब्बल हट्टी में 8-8, जुब्बल में 7, पालमपुर में 6, कंडाघाट, करसोग, नगरोटा सूरियां, कसौली और भुंतर में 5-5 और शिमला में 4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 और एक लाख रोजगार पर ये फैसला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें