Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

शाहपुर के लपियाणा में लगेगा निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर-उठाएं लाभ

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 9:38 pm

    अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने दी जानकारी

    धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा 12 अप्रैल को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लपियाना में एक दिवसीय निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से फॉरेस्ट रेस्ट हाउस लपियाना में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने जा रहा यह शिविर 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक लगेगा।

    नादौन केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया, पंजीकरण 27 से

    जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा के सहयोग से मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

    इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। शिविर में लोगों की जानकारी के लिए अन्य जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather