Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

बद्दी : प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की गई जान

ewn24news choice of himachal 20 Mar,2023 6:35 pm

    पोस्टमार्टम करवाकर आज परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

    बद्दी। सोलन जिला के बद्दी शहर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। गांव थाना में एक प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आज शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

    टौंस नदी में गिरी कार, हिमाचल के चार युवकों की उत्तराखंड में मौत

    जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम ट्रैक्टर फैक्ट्री के पास पेश आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक गलत दिशा में चली गई थी, जिस वजह से बस की टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों युवक यूपी के रहने वाले थे।
    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

    मृतकों की पहचान बबलू (22) पुत्र चोखे लाल निवासी नोगंवा तहसील व जिला बरेली उत्तर प्रदेश, अनुज (29) पुत्र मेकू लाल निवासी गुल्लेली तहसील आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश, चंद्रसेन (30) पुत्र रामू लाल निवासी मैहरोली दाता गज तहसील व जिला बदायूं उत्तर प्रदेश तथा जीतू (25) पुत्र मित्रपाल निवासी दोलारी तहसील व जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather