Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल गिरफ्तार-इंटरनेट सेवाएं बंद

ewn24news choice of himachal 18 Mar,2023 10:08 pm

    नकोदर के पास से 6 साथियों सहित धरा

    जालंधर। पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल और उसके 6 साथियों को हिरासत में लिया है। उन्हें जालंधर के नकोदर के पास मैहतपुर थाने के तहत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार और दो गाड़ियां बरामद की हैं। वहीं, पंजाब में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। जगह जगह दबिश दी जा रही थी। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं। इसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित हैं।

    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

    पंजाब सरकार की तरफ से आए बयान के अनुसार सार्वजनिक सुरक्षा के हित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस (SMS) सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च (12घंटे) से 19 मार्च (12 घंटे) तक निलंबित रहेंगी।
    बता दें कि अमृतपाल की लोकेशन का पता चलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस की 50 से ज्यादा गाड़ियां अमृतपाल और उसके साथियों का पीछा कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर आई थी कि एंटी नेशनल एलीमेंट अमृतपाल पर हमले की योजना बना रहे हैं और अमृतपाल पर हमला करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।


    खालिस्तानी ताकतों को एकजुट करने वाला अमृतपाल सिंह (30) पंजाब में 'वारिस पंजाब दे' संगठन संचालित करता है। ये संगठन एक्टर-एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने बनाया था। 15 फरवरी 2022 को दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद इस संगठन की कमान कुछ महीने पहले ही दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ने संभाली और उसे प्रमुख बनाया गया।


    पिछले महीने ही अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था। अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर यह धावा बोला था। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather