Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर में टीजीटी बैचवाइज भर्ती के लिए 28 को होंगे साक्षात्कार

ewn24news choice of himachal 17 Mar,2023 11:05 pm

    52 पदों पर होगी भर्ती

    हमीरपुर। टीजीटी आर्ट्स के 7, टीजीटी नॉन मेडिकल के 39 और टीजीटी मेडिकल के 6 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए 28 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स हेतु ओबीसी के 2, एससी के 4 और एसटी के एक पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
     Breaking हिमाचल बजट 2023 : महिलाओं को 1,500 भत्ते को लेकर बड़ा ऐलान

    टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग के 13, ईडब्ल्यूएस के 4, ओबीसी के 6, ओबीसी बीपीएल के एक, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के 2, एससी के 6, एससी बीपीएल एक, एससी स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के 3, एसटी 2 और एसटी बीपीएल वर्ग के एक पद सहित कुल 39 पद भरे जाएंगे।
    टीजीटी मेडिकल में ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के वर्ग का एक पद, एससी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के तीन पद और एसटी के दो पदों सहित कुल 6 पद भरे जाएंगे।
    Breaking हिमाचल बजट 2023 : कांगड़ा टूरिज्म कैपिटल, बनखंडी में चिड़ियाघर को 60 करोड़ 

     

    उपनिदेशक ने बताया कि इन पदों के लिए रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत अभ्यर्थियों के नाम के अनुसार कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। इनके नाम प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर डॉट ओआरजी डॉट इन पर भी डाल दिए गए हैं। इसी वेबसाइट पर बायोडाटा फार्म भी उपलब्ध करवाया गया है। पात्र उम्मीदवार यह बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके तथा इसे भरकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। यह बायोडाटा फार्म कॉल लेटर के साथ नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather