Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Result Hamirpur State News

HPSSC Breaking: स्टेनो टाइपिस्ट का यह रिजल्ट आउट

स्किल टेस्ट में 107 अभ्यर्थी सफल घोषित

हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 928 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 107 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किए हैं। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज मूल्यांकन 6 जनवरी को आयोग (HPSSC) के कार्यालय में सुबह 10 बजे होगा।

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि ये 66 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 29 मई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। स्किल टेस्ट 1 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित किया था।

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/HPSSC-9.pdf” title=”HPSSC 9″]

 

505 अभ्यर्थी स्किल टेस्ट में अपेयर हुए थे। 505 में से 107 ने स्किल टेस्ट क्वालिफाई किया है। रिजल्ट हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग (HPSSC) के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Top News PHOTO GALLERY

राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सरकार बनाने का दावा पेश

शिमला। हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद तेज़ हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है

धर्मशाला। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हि.प्र ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इनके लिए कांगड़ा जिला के उपरोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार होंगे।

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को कांगड़ा जिला के उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

Govt Job: 12वीं पास को नौकरी का मौका, हिमाचल में यहां होंगे केंद्र

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Education Top News Himachal Latest State News

CBSE: 1 जनवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सर्कुलर किया जारी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं/आंतरिक मूल्यांकन/ परियोजना मूल्यांकन/ प्रोजेक्ट को लेकर सर्कुलर जारी किया है। 1 जनवरी, 2023 से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

ऊना : खड़ी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

स्कूलों को कहा गया है कि पाठ्यक्रम समय पर पूरा किया जाए।  छात्रों को पाठ्यक्रम और उन विषयों के बारे में पता होना चाहिए, जिनमें परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड कोई दूसरा मौका नहीं देगा। छात्रों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी करने कहा है।

परीक्षाओं के आयोजन के लिए जो जरूरी है उसकी पर्याप्त व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित करना होगा की परीक्षा से पहले उनके पास पर्याप्त संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं हों। अगर किसी प्रकार की कोई कमी दिखती है तो क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई का ऑफिशियल सर्कुलर देखें।

हिमाचल: वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रतिभा ने ठोकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी, पढ़ें खबर

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Circular_Preparations_Practicals_2022-23_08122022.pdf”]

 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

ऊना : खड़ी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

ऊना। कुछ युवा लाख हिदायतें देने के बावजूद ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर तेज रफ्तार के साथ वाहन लेकर सड़कों पर निकलते हैं। इस लापरवाही के चलते ये लोग न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। इनकी छोटी सी लापरवाही किसी के लिए उम्र भर का गम बन सकती है। ताजा मामला ऊना जिला का है।

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

जिला ऊना के आर्यनगर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

सिरमौर जिला के पझौता के पढ़िया गांव के दिनेश भारद्वाज ने बताया कि वह अपने दोस्त नरेंद्र सिंह के साथ कार में ऊना की तरफ जा रहे थे। आर्यनगर में उन्होंने कार रोकी उसके कुछ ही देर बाद बाइक पर सवार युवक तेज रफ्तार में वहां से गुजरे और खड़ी गाड़ी के इंजन में बाइक दे मारी।

Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालकों ने आपसी समझौते के बाद मामले को निपटा लिया है साथ ही बाइक चालकों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने की भी सलाह दी गई ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा न हो।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देहरा: होशियार सिंह और भाजपा के कम हुए वोट-कांग्रेस की अच्छी वापसी

6.36 फीसदी घटा आजाद प्रत्याशी को वोट बैंक

देहरा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में होशियार सिंह ने दूसरी बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला तीसरे नंबर पर रहे। होशियार सिंह को 22 हजार 99 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने 19120 मत प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16,730 मत ही मिल पाए हैं।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह के 6.36 फीसदी वोट कम हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने अच्छी वापसी देहरा में की है। कांग्रेस का वोट बैंक 2017 की तुलना में 2022 में 16.38 फीसदी बढ़ा है। जोकि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। दूसरी तरफ भाजपा के लिए चिंतन का वक्त है। इस बार भाजपा के 9.54 फीसदी वोट कम हुए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

वर्ष 2017 की बात करें तो आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि को 3914 मतों से हराया था। होशियार सिंह को 24206 और रविंद्र रवि को 20292 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर जमानत तक नहीं बचा पाई थीं। विप्लव ठाकुर को 8289 मिले थे।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में होशियार सिंह को पड़े कुल मतों के 37.96 फीसदी मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56 और भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ध्वाला को 27.62 फीसदी मत मिले हैं। 2017 में होशियार सिंह को कुल पड़े मतों के 44.32, भाजपा को 37.16 और कांग्रेस को 15.18 फीसदी मत मिले थे।

 

अगर कम वोट बैंक की बात करें तो 2022 के चुनाव में होशियार सिंह के खिलाफ हवा तो थी पर कांग्रेस और भाजपा को बाहरी प्रत्याशी देना महंगा पड़ गया। काफी हद तक धरतीपुत्र का नारा काम कर गया है। लोगों ने बाहरी को वोट देने के बजाए स्थानीय को वोट देना ठीक समझा। दूसरी तरफ होशियार सिंह का भाजपा की तरफ रुख होने का फायदा भी उन्हें मिला है। भाजपा का कुछ फीसदी वोट भी टूट कर आजाद प्रत्याशी की तरफ गया है। कांग्रेस का कुछ वोट बैंक वापस तो आया है पर बाहरी प्रत्याशी के चलते पूरा नहीं आ सका। 2017 में होशियार सिंह कांग्रेस के वोट बैंक से जीते थे। अगर इस बार भाजपा अपना वोट बैंक बचा पाती तो परिणाम शायद कुछ और होते।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में : मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा

राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा व भूपेश बघेल होंगे शामिल

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अब कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बैठक में हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

इससे पहले कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहे हैं। ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होली लॉज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए

सोनिया, राहुल और प्रियंका का जताया आभार
ऊना। हिमाचल प्रदेश की हरोली सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में शामिल होने को लेकर कहा कि मुझे जो काम दिया गया था, वह काम हो गया है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार आ गई है। सब मिलकर काम करेंगे। यहां कोई लड़ाई नहीं है, कोई गुटबाजी नहीं है।
हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

उन्होंने कहा कि हाईकमान का जो निर्णय होगा, उसके अनुसार सब आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। भाजपा जिस प्रकार से हाउस ट्रेडिंग की बात कर रही थी, उसे कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सब कांग्रेस की टिकट पर जीते हैं ,कांग्रेस की विचारधारा से सभी मजबूत हैं  और जो भी निर्णय हाईकमान का होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा और हमारा लक्ष्य प्रदेश को आगे बढ़ाना रहेगा, विकास करना रहेगा, जनकल्याण की नीतियों को लागू करना रहेगा।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

हरोली की जनता ने यह साबित कर दिया है कि वह कंधे के साथ कंधा मिलाकर के खड़ी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह हरोली की जनता का ऋणी  हैं। उन्होंने कहा कि जयराम तो यह कहते थे कि मुकेश अग्निहोत्री को विधानसभा में नहीं आने दिया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज देख लें कि उनकी विदाई हो रही है, सत्ता से और हम जीत करके आ रहे हैं और विधानसभा की दहलीज को पार करेंगे, उनके ना तो सपने पूरे हुए, न अरमान  पूरे होंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से पूरी ताकत झोंकी , प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है, इसलिए हम प्रदेश की जनता के आभारी हैं।

जनता के साथ जो वादे किए हैं, वह पूरे करेंगे। प्रदेश में मजबूत सरकार, जनता की सरकार ,जनता के लिए सरकार, राहत देने वाली सरकार चलेगी जो वीरभद्र सिंह के सपनों को भी साकार करेगी, कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश का हक भी लिया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 5 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने विधायक दल के नेता के रूप में मेरे नाम को मंजूरी दी। हिमाचल में आज भी लाखों लोगों के दिलों की धड़कन स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने उस समय मुझ पर विश्वास जताया, मुझे नेता विपक्ष की जिम्मेदारी दी।

सभी विधायकों ने पूरजोर साथ दिया, लड़ाई लड़ी, काम किया और जो काम मेरे नेताओं ने मुझे दिया था, प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का, कांग्रेस को सत्ता में लाने का उसको पूरा कर दिया है। इसके लिए वह अपने काम से संतुष्ट हैं, सभी सहयोगियों का कांग्रेस पार्टी का , नेताओं का, विधायकों का दिल से धन्यवाद करता हूं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज जब प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। यहां सोनिया ग़ांधी व मलिकार्जुन खड़गे का आभार है, वहीं इस शुभ अवसर पर वह अपने नेता राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं। जो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वह हिमाचल में प्रचार के लिए नहीं आए, लेकिन उनकी शुभकामनाओं ने उनकी भारत जोड़ो जात्रा ने हिमाचल प्रदेश में भी मतदाताओं के बीच असर किया है, वहीं प्रियंका गांधी ने हमें समय दिया हिमाचल प्रदेश में निरंतर प्रचार को गति दी।

लोगों ने उनकी बात को सुना व  माना। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की जनता से मुलाकात की और वादों को विश्वास में बदला इसलिए प्रियंका गांधी के सहयोग का विशेष आभार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला, संजय दत्त सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट सहित सभी नेताओं का भी आभार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ काम किया है और सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता का आभार है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायक जो जीत कर आए हैं ,उन सबको बधाई है, जो किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं जीत पाए, उन्होंने अच्छा संघर्ष किया है सब का मान सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की औपचारिक बैठक जल्द होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने की रणनीति को अंजाम दिया जाएगा और जल्द सब निर्णय कर लिया जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश को विकास को आगे बढ़ाने वाली सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हाईकमान के पर्यवेक्षक और विधायक सभी मिलकर के हाईकमान के निर्णय के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

भोरंज में सबसे कम मतों से जीते कांग्रेस प्रत्याशी

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं। तीन पर आजाद ने जीत दर्ज की है। आठ सीटों पर तो मुकाबला काफी करीबी रहा है।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

इसमें पांच पर कांग्रेस प्रत्याशियों तो तीन पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भोरंज में हार जीत का फैसला पोस्ट बैलेट पेपर ने किया है। ईवीएम में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान 68 वोट से आगे थे। पर पोस्टल बैलेट की गिनती में वह कांग्रेस के सुरेश कुमार से 60 मतों से हार गए।

इन सीटों पर करीबी रही टक्कर

भोरंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60,रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने 567, शिलाई कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने 382  श्रीरेणुका जी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 860 और सुजानपुर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने 399 मतों से जीत दर्ज की।  बिलासपुर  में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जंबाल 276, दरंग से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद 618 और श्रीनैना देवी से भाजपा रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

बड़े मार्जन से यहां जीत की दर्ज

सबसे अधिक मार्जन से जीत दर्ज करने की बात करें तो इन विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज हुई है। सराज में तो सबसे बड़ी जीत जयराम ठाकुर ने दर्ज की है। वह 38183 मतों से जीते हैं। बड़सर से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल 13792, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा 12899, कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी पवन काजल ने 19834, करसोग से भाजपा प्रत्याशी दीप राज ने 10534, मंडी से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने 10006, नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने 15892, नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का ने 18752, रोहड़ू से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा 19339 और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 13860 मतों से जीत हासिल की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

कांग्रेस ने 40  सीटों पर और भाजपा ने 25 पर जीत की दर्ज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते 25 सीटें आई हैं। तीन पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

सराज से जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मार्जन की बात करें तो भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार 60 मतों से जीते हैं।

हिमाचल: सुजानपुर सीट पर रोचक रहा मुकाबला, राजेंद्र राणा फिर जीते 

बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।

हिमाचल की इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद की वापसी 

गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।

कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807,  शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने  12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस  राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने  8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।

अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।

 

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।

बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 13792, धर्मपुर में कांग्रेस के चंद्रशेखर 3026, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्मांणी 5611, श्रीरेणुकाजी में कांग्रेस के विनय कुमार 860 मतों से जीते हैं। बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।

नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3363 मतों से जीत दर्ज की। चौपाल से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 5033 मतों से हराया। आजाद प्रत्याशी सुभाष मंगलेट 13706 मत ले गए। झंडूता से भाजपा के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के विवेक कुमार को 5799 मतों से हराया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें