Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कुरुक्षेत्र के टूरिस्ट युवकों की करतूत, दुकानदार पर चाकू से हमला, टांडा में भर्ती

बनखंडी में मां बगलामुखी मंदिर के पास का मामला

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में हरियाणा कुरुक्षेत्र के चार टूरिस्ट युवकों ने दुकानदार पर चाकू और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। दुकानदार घायल हुआ है। दुकानदार को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया है‌। मामला दोपहर बाद करीब चार बजे का है।

बता दें कि कुरुक्षेत्र हरियाणा के चार युवक सफेद रंग की ऑडी में मैक्लोडगंज आदि घूम कर लौट रहे थे। दुकानदार विकास पुत्र सुरेंद्र कुमार थार में सवार होकर नौशहरा रोड से माता बगलामुखी मंदिर की तरफ जा रहा था।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

माता बगलामुखी मंदिर के पास देहरा की तरफ जब वह नौशहरा लिंक रोड की तरफ से माता बगलामुखी मंदिर की तरफ मूड रहा था तो उसी वक्त उक्त युवक माता बगलामुखी की तरफ से देहरा की तरफ ऑडी में वहां पहुंचे।

वाहनों के पास को लेकर ऑडी में सवार युवकों और विकास के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई और एक टूरिस्ट युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अन्य युवक ने बेसबॉल बैट से मारना शुरू कर दिया।

धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

 

हमले में विकास घायल हो गया। बीच बचाव करते विकास के भाई को भी चोट लगी है। विकास को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना हरिपुर और पुलिस चौकी रानीताल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों टूरिस्ट युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से एक चाकू और बेसबॉल बैट बरामद किया है।

युवकों की पहचान मंजीत कुमार (30) पुत्र रविंदर कुमार निवासी ग्राम तंगोर तहसील शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र , हर्ष (20) पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम जोगरा खेड़ा पो. धुमखेड़ी तहसील थानेसर जिला कुरुक्षेत्र , हर्ष (20) पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम माजरी कलां पो, शांति नगर तहसील पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, अजय तोमर (21) पुत्र स्व. चरण सिंह निवासी गांव तंगोर तहसील शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। (कांगड़ा)

 

 

 

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *