Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

मंडी : मंगांडी गली में स्किड हुई बाइक, युवक की गई जान

ewn24news choice of himachal 22 Mar,2023 1:29 am

    बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा शव

    करसोग। जिला मंडी की उप तहसील बगशाड़ में पुलिस थाना करसोग के तहत मंगलवार दोपहर को एक सड़क हादसा पेश आया है। धरमौड़-बगशाड़ मार्ग पर मंगांडी गली में बाइक स्किड होने से युवक की मौत हो गई है।

    बताया जा रहा है कि युवक घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25,000 रुपए फौरी राहत प्रदान की गई है।
    शिमला : शांठा के पास खाई में गिरी कार, चालक की मौत, महिला घायल

    जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे पेश आया है। उमेश कुमार पुत्र गुलजारी लाल सब तहसील बगशाड़ के अंतर्गत पंचायत मैहरन के गांव शील का रहने वाला था। उमेश बाइक (HP 30 5370) लाने के लिए चुराग गया था।

    चुराग से घर लौटते समय गली में HRTC की बस को सामने आता देख उमेश ने ब्रेक लगाने की कोशिश की तो इसी दौरान उसकी बाइक स्किड हो गई और वह बाइक के साथ करीब 10 फीट घिसटता चला गया। इस दौरान सामने से आ रही HRTC बस के चालक ने भी बस को किनारे पर खड़ा कर दिया।
    सुक्खू सरकार ने बदले IPS और HPS, अभिषेक होंगे DIG नार्दन रेंज धर्मशाला

    बताया जा रहा है कि उमेश कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था और सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल करसोग भेजा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    बजट सत्र : समय पर सदन में नहीं पहुंचा सत्तापक्ष, विपक्ष का बॉयकॉट



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather