शिमला। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 7 मार्च, 2024 गुरुवार को होनी निश्चित हुई है।
हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में ये कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
मार्च माह में सुक्खू कैबिनेट की ये दूसरी बैठक है। इससे पहले 2 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी।
हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय
इस बैठक में कैबिनेट ने पशु पालन विभाग में एक हजार मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती को लेकर मंजूरी दी। इसी के साथ पीडब्ल्यूडी में जेओए (आईटी) (JOA IT) के 30 पद भरने को भी मंजूरी दी गई। पीडब्ल्यूडी के आर्किटेक्ट विंग में वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के 4 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई।
इससे पहले 29 फरवरी यानी गुरुवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें बजट घोषणाओं को मंजूरी दी गई थी।
कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे
नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान