Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest Solan State News

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में दर्दनाक हादसा पेश आया है। एक घर में आग लगने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई है। माता-पिता झुलस गए हैं। पिता पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए हैं।

माता को भी मामूली चोटें लगी हैं। गांववासियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। हादसा सोमवार देररात का बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

बता दें कि सोलन जिले के नालागढ़ के दभोटा पंचायत की हरिजन बस्ती में आग लगने का मामला सामने आया है। आग रमेश कुमार पुत्र प्यारा सिंह के मकान में लगी है। उसका बेटा  सतनाम सिंह अपनी पत्नी पूजा व 3 साल के बेटे बिहान के साथ कमरे में सोया हुआ था।

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

 

धमाके के साथ अचानक कमरे में आग लग गई। नींद में सतनाम और उसकी पत्नी का दम घुटने लगा। तब उन्हें पता चला कि आग लग गई है। उन्होंने सहायता के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने कुल्हाड़ी से दरवाजे को काटा। इसके बाद पति और पत्नी को बाहर निकाला। इस दौरान 3 साल का बिहान बुरी तरह झुलस गया था।

हिमाचल की बेटी सुमन कुमारी ने रचा इतिहास : BSF की पहली महिला स्नाइपर बनीं

 

सतनाम और बिहान को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, लेकिन बिहान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी को भरतगढ़ अस्पताल भेज दिया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

आग लगने के कारणों को अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पर ग्रामीणों के अनुसार बिजली बोर्ड ने उनका बिजली का कनेक्शन काट दिया था। बिजली न होने के चलते इन्होंने मोमबत्ती जलाई थी।  मोमबत्ती फ्रिज पर रखी थी। दोनों मोमबत्ती को बुझाए बिना ही सो गए।

Breaking हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय

 

मोमबत्ती से फ्रिज के कवर में आग लगी और इसके बाद पूरे कमरे में फैल गई। परिवार को बाकी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आग लगने से घर में रखा सारा सामान राख हो गया है।

लोगों का कहना है कि रमेश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। रमेश कुमार और सतनाम किसी की गाड़ी चलाते हैं। इनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन इनकी यथासंभव सहायता करे।  मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन नालागढ़ से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ से गिरे पत्थर, कुल्लू निवासी एलटी चालक की गई जान

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी

पठानकोट-चंबा एनएच परेल के पास बंद, जिला में कौन सा मार्ग बंद-जानें
हिमाचल  : इन शिक्षकों की सेवाएं होंगी नियमित, सरकार ने लिया फैसला

चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार
हिमाचल PWD में JOA IT के 30 पद भरने को मंजूरी, जानें कैबिनेट बैठक के पूरे फैसले

कैबिनेट बैठक से अचानक निकले रोहित ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री लाए वापस
Himachal Cabinet : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

Himachal : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *